Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टिप्स को ध्यान में रखते हुए बनाए खाना, बने रहेंगे सब्जियों के पोषक तत्व

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको ध्यान रखते हुए खाना बनाना चाहिए ताकि सब्जियों के पोषक तत्व बने रहे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 4:49:53

इन टिप्स को ध्यान में रखते हुए बनाए खाना, बने रहेंगे सब्जियों के पोषक तत्व

अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं कि विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों का सेवन किया जाए। ये पोषक तत्व शरीर को सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि खाना बनाते समय लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से इन सब्जियों की पौष्टिकता समाप्त हो जाती हैं और शरीर को इनका फायदा नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको ध्यान रखते हुए खाना बनाना चाहिए ताकि सब्जियों के पोषक तत्व बने रहे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to keep in mind while preparing food,household tips,home decor tips बहुत बारीक ना काटें

सब्जियों को ज्यादा बारीक काटने की गलती ना करें। दरअसल, ज्यादा बारीक सब्जियां काटने से पोषक तत्व हवा से संपर्क करने से खत्म हो जाते हैं। ऐसे में आपकी सब्जी टेस्टी भले ही हो मगर वह हेल्दी नहीं होगी।

देर तक ना पकाएं

अक्सर महिलाएं सब्जी को ज्यादा पकाती है। मगर देर तक सब्जी को पकाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए इसे हमेशा समय तक यानि खाने लायक बनाने तक ही पकाएं।

धीमी आंच पर सब्जियां पकाएं

इसके साथ ही सब्जियों को तेज आंच की जगह पर स्लो फ्लेम में पकाना चाहिए। इससे वह अच्छे से पकने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर रहती है। इसके साथ ही धीमी आंच पर बनाई सब्जी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी मानी जाती है। tips to keep in mind while preparing food,household tips,home decor tips पानी की बजाए भाप में सब्जियां पकाएं

ज्यादातर ताजी सब्जियों में प्राकृतिक तौर पर पानी होता है। इसलिए सब्जियों को बनाने के लिए इसमें पानी मिलाने की जगह पर भाप से पकाएं। इसके अलावा सब्जियों को बनाने के लिए ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल ना करें। इसतरह इसमें मौजूद पोषक तत्व बरकरार रहेंगे। नहीं तो पानी व ज्यादा घी के संपर्क में आने से पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं।

खाने को दोबारा गर्म करना गलत

कोशिश करें कि हमेशा ताजा खाना ही खाएं। न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार, फ्रिज में 6-7 घंटे पहले स्टोर किए खाने को दोबारा गर्म करके खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसे खाने से पेट तो भरा रहता है मगर शरीर को कोई पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। खाने को दोबारा गर्म करने से इसमें विटामिन सी सबसे अधिक खत्म होता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए हमेशा ताजा खाएं। इसके साथ ही उतना ही खाना बनाएं जितनी जरूरत हैं। ताकि आपको इसे फ्रिज में स्टोर करने की जरूरत ना पड़े।

खाने में न मिलाएं बेकिंग सोडा

कई महिलाएं खाने में बेकिंग सोडा मिलाती है। इसे आमतौर पर मैदा, डोसा व ढोकला बैटर आदि में डाला जाता है। मगर इसे मिलाने से खाने में मौजूद विटामिन सी खत्म हो जाता है। ऐसे में बेकिंग सोडा मिश्रित खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology