न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके घर में मधुमक्खियों ने डाल लिया हैं डेरा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से तो उन्हें बिना मारे हुए उनसे निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Mar 2022 4:19:12

क्या आपके घर में मधुमक्खियों ने डाल लिया हैं डेरा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

अक्सर देखा जाता हैं कि घर के किसी बाहरी हिस्से की सफाई किए हुए ज्यादा समय हो जाता हैं तो वहां कुछ पक्षी या कीट जमा हो जाते हैं। देखा जाता हैं कि कई बार मधुमक्खी दीवारों पर छत्ता बना लेती हैं जिससे घरवालों को मधुमक्खियों के काटने का डर बना रहता हैं। मधुमक्खी का डंक असहनीय पीड़ा देता हैं। ऐसे में कई लोग चाहते हैं कि जल्द मधुमक्खियों को भागकर उनके छत्ते को यहां से हटाया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से तो उन्हें बिना मारे हुए उनसे निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to get rid of bees,household tips,home decor tips

धुएं का इस्तेमाल करें

मधुमक्खियों से निजात पाने के लिए आप धुएं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप उपला, लकड़ी, कार्ड बोर्ड या कागज को जलाकर उनके छत्ते के नीचे की ओर रख दें। जैसे ही धुआं छत्ते तक पहुंचेगा मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर भागने लगेंगी। लेकिन इससे पहले आपको ये ध्यान रखना होगा कि अपने घर के सभी खिड़की और दरवाजों को अच्छी तरह से बंद कर लें। मधुमक्खियों को छत्ता छोड़ने में कुछ घंटो का समय लग सकता है।

मोथ बॉल्स

मधुमक्खियों को मोथबॉल की गंध पसंद नहीं आती है। अपने घर को मधुमक्खी मुक्त रखने के लिए मधुमक्खी के छत्ते के पास और अपने घर के चारों ओर विभिन्न स्थानों पर मोथबॉल की एक पोटली लटकाएं। मोथ बॉल्स की गंध से मधुमक्खियां बहुत जल्दी ही दूर भागने लगती हैं और नुकसान भी नहीं पहुंचाती हैं।

विनेगर स्प्रे की मदद लें

मधुमक्खियों को घर से बाहर निकालने के लिए आप विनेगर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप किसी स्प्रे बॉटल में आधा विनेगर और आधा पानी मिला लें। फिर दूर से इस मिश्रण का छिड़काव मधुमक्खियों के छत्ते पर करें। इससे मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर भाग जाएंगी।

tips to get rid of bees,household tips,home decor tips

बादाम का तेल

कड़वे बादाम के तेल का उपयोग मधुमक्खियों को भगाने के लिए किया जाता है। एक कपड़े पर थोड़ा सा बादाम तेल डालें और इसे एक गर्म, हवादार, बाहरी क्षेत्र में रखें जहाँ यह जल्दी से वाष्पित हो जाए। हालांकि, इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। मधुमक्खियां कड़वे बादाम तेल की महक से दूर भागने लगती हैं।

दालचीनी का करें उपयोग

दालचीनी का उपयोग भी आप मधुमक्खियों को भगाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप दालचीनी को किसी कागज़ या बर्तन में जला कर मधुमक्खियों के छत्ते के नीचे रख दें। मधुमक्खियां दालचीनी की गंध पसंद नहीं करती हैं इसलिए जब इसका धुआं छत्ते तक पहुंचेगा तो मधुमक्खियां भाग जाएंगी। इसके लिए आप दालचीनी का पाउडर भी छत्ते पर छिड़क सकते हैं या फिर पानी में दालचीनी का पाउडर घोल कर इसको भी छत्ते पर स्प्रे कर सकते हैं।

tips to get rid of bees,household tips,home decor tips

गार्लिक स्प्रे

मधुमक्खियों की सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है, इसलिए वो लहसुन की महक से बहुत दूर भागने लगती हैं। इसके लिए कुचले हुए लहसुन लौंग और पानी के घोल का उपयोग करें और इसे उस स्थान पर स्प्रे करें जहां वे वर्तमान में मौजूद हैं। यह स्प्रे उन्हें अपने वर्तमान स्थान को छोड़ने और एक नया खोजने के लिए मजबूर करेगा।

कपूर स्प्रे

मधुमक्खियों को दूर भगाने के लिए 50 ग्राम कपूर को पाउडर बनाकर एक लीटर में मिक्स कर लें और इसमें नीम तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। मधुमक्खी वाले स्थान पर इस स्पेर का छिड़काव करें। इससे मधुमक्खियों को पूरे तरह से दूर किया जा सकता है ,क्योंकि कपूर की महक मधुमक्खियों को पसंद नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा