न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं हाथों में खिले मेहंदी का रंग, रखें इन बातों का ध्यान

ऐसे में आपको कई उपाय भी करने की जरूरत होती हैं जो हाथों में मेहंदी को आसानी से डार्क और लॉन्ग लास्टिंग बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Apr 2022 4:03:25

चाहते हैं हाथों में खिले मेहंदी का रंग, रखें इन बातों का ध्यान

कोई भी शुभ-समारोह या शादी-विवाह ही महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। माना जाता हैं कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता हैं आपके पार्टनर से आपका प्यार उतना की मजबूत होता हैं। इसी के साथ ही मेहंदी का गहरा रंग आपके रूप को निखारने का काम करता हैं। इसलिए सभी महिलाऐं मेहंदी का रंग चढ़ने की आस रखती हैं। कुछ मेहन्दी ऐसी होती हैं जो अपना रंग आसानी से हाथों में चढ़ा देती हैं लेकिन कई बार मेहंदी का रंग फीका ही रह जाता है। ऐसे में आपको कई उपाय भी करने की जरूरत होती हैं जो हाथों में मेहंदी को आसानी से डार्क और लॉन्ग लास्टिंग बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to darken mehendi color,household tips

मेहंदी लगवाने से पहले करें यह काम

मेहंदी लगवाने से पहले त्वचा को साफ करके मॉइश्चराइजर लगाना बेहद जरूरी होता है। इससे मेहंदी के कैमिकल्स का असर त्वचा पर नहीं होगा। साथ ही मेहंदी को गाढ़ा बनाए रखने के लिए हाथों पर साबुन का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें।

समय का रखें ध्यान

आप शादी या फिर जिस भी ओकेजन के लिए मेहंदी लगा रहीं हैं, ध्यान रहे मेहंदी उस फंक्शन से एक या दो दिन पहले ही लगाएं। क्योंकि मेहंदी का पूरा रंग चढ़ने में कम से कम 24 से 48 घंटे लगते हैं। साथ ही हाथों पर मेहंदी को 6-7 घंटों से ज्यादा न लगाकर रखें। इससे मेहंदी डार्क नहीं होगी।

मेहंदी को सूखने न दें

आमतौर पर कई लोग मेहंदी लगाकर उसे ऐसे ही छोड़ देते हैं, जिससे मेहंदी सूखकर झड़ने लग जाती है। इसलिए मेहंदी को हाथों में चिपकाकर रखने के लिए थोड़े-थोड़े समय पर नींबू के रस और चीनी के घोल को कॉटन की मदद से मेहंदी पर लगाते रहें। साथ ही मेहंदी का रंग बिल्कुल डार्क करने के लिए आप लौंग का धुआं भी ले सकते हैं। इसके लिए तवे पर लौंग डालकर इसके धुएं में अपने हाथों को सेंके।

tips to darken mehendi color,household tips

सरसो का तेल

मेहंदी को बड़ी ही आसानी से बिना पानी का इस्तेमाल किये साफ़ भी किया जा सकता है। इसके लिए हाथों पर थोडा सा सरसों का तेल हाथों पर अच्छी तरह मलें। और फिर रगड़ते हुए मेहंदी छुडा लें। मेहंदी हटाने के बाद एक बार फिर सरसों का तेल हाथों में लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही घंटों में आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

देसी घी करें अप्लाई

मेहंदी को सूखने के बाद आप उसे रिमूव करके हाथ धो लेते हैं। लेकिन मेहंदी लगाने की प्रक्रिया यहीं खत्म नहीं होती है। मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथों पर गुनगुना देसी घी या बाम लगाना न भूलें, इससे मेहंदी लम्बे समय तक चलती है। साथ ही मेहंदी लगाने के बाद उस हिस्से पर वैक्स या शेव करने से भी बचें।

tips to darken mehendi color,household tips

विक्स लगाएं

वैसे विक्स केवल दर्द में ही नहीं विक्स की मदद से भी मेहंदी का रंग डार्क किया जा सकता है। क्योंकि बाम गर्म होती है जिससे मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। इसके लिए मेहंदी लगाएं तो इसे पूरी रात छोड़ दें और अगली सुबह इसे हल्के हाथों से रगड़ कर उतार लें। इसके बाद रंग को गहरा करने के लिए इस पर विक्स लगाएं। विक्स की गर्माहट से मेहंदी का रंग गहरा होगा। ध्यान रखे मेहंदी को कभी भी धोने के लिए पानी का प्रयोग नहीं करें। हल्के हाथों से रगड़ कर उसे छुड़ाए अगर तब भी नहीं छूट रही तो बटर नाइफ (चाकू) हल्का करके छुड़ा सकते हैं।

लौंग का इस्तेमाल करें

लौंग की मदद से भी मेहंदी को रचाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप नींबू चीनी के घोल के बाद आसानी से कर सकती है। पहले एक पैन या तवे पर कुछ लौंग गर्म कर लें। अब सावधानी हथेलियों को उपर रख कर उस पैन पर इस तरह रखें की आपका हाथ जले नहीं और लौंग का धुंआ मेहंदी पर लग जाए। इस उपाय का इस्तेमाल करने से हाथों में लगा नींबू-चीनी का घोल भी सूख जाएगा और मेहंदी का रंग भी डार्क हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत