न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आसान तरीकों से छुडाएं विभिन्न प्रकार के बर्तनों पर लगे दाग और महक

हम आपको कुछ ख़ास उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बर्तनों की सफाई की जाए तो इन जिद्दी दाग-धब्बों से तो छुटकारा मिलेगा ही, लेकिन इसी के साथ ही इनसे आने वाली महक भी दूर होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Apr 2022 1:43:51

इन आसान तरीकों से छुडाएं विभिन्न प्रकार के बर्तनों पर लगे दाग और महक

घरों में भोजन बनाने और खाने के दौरान कई प्रकार के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता हैं जो विभिन्न धातु से बने होते हैं। इन बर्तनों की रोज सफाई की जाती हैं ताकि इनपर किसी प्रकार की गंदगी ना रहे। लेकिन देखा जाता हैं कि धोने के बावजूद कई बार इनपर पानी के या तेल के दाग रह जाते हैं जो बहुत ही भद्दे लगते हैं और इनमें कई बार तेल की महक भी रह जाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ख़ास उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बर्तनों की सफाई की जाए तो इन जिद्दी दाग-धब्बों से तो छुटकारा मिलेगा ही, लेकिन इसी के साथ ही इनसे आने वाली महक भी दूर होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to clean utensils,household tips

स्टील के बर्तनों की सफाई

किचन में मौजूद बर्तनों का लगातार इस्तेमाल करने के कारण इनमें से कुछ बर्तनों पर दाग लग जाते हैं और यह बर्तन खराब नजर आने लगते हैं। अक्सर स्टील के बर्तनों में हमें पानी की बूंदों के दाग देखने को मिलते हैं। यह दाग आसानी से छूटते भी नहीं हैं। ऐसे में इन दागों को छुड़ाने के लिए आप प्याज के रस और सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस और सिरके को मिलाकर एक जेल तैयार कर लें। इसमें थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट मिलाकर बर्तनों को धोने से बर्तनों पर लगे पानी के दाग आसानी से छूट जाएंगे।

प्लास्टिक के बर्तनों की सफाई

आजकल प्लास्टिक के बर्तन काफी ट्रेंड में हैं। हर कोई इन कलरफुल बर्तनों की तरफ आराम से आकर्षित हो जाता है। इन बर्तनों में जो सबसे ज्यादा दिक्कत आती है वो यह कि इन्हें रोजाना इस्तेमाल करने से इनमें कई बार महक भी रह जाती है। इतना ही नहीं इसमें लगे जिद्दी दाग बहुत बुरे लगते हैं। अपने बर्तनों को चमकाने और महकाने के लिए आप बेकिंग सोडा का सहारा ले सकते हैं। प्लास्टिक के बर्तन से दाग और महक हटाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

पीतल के बर्तनों की सफाई

हममें से बहुत से लोगों के घरों में पीतल के बर्तनों का भी इस्तेमाल होता है। पीतल हवा और पानी दोनों के साथ रिएक्शन करता है। इसलिए पीतल में दाग भी बहुत जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में इन दागों को छुड़ाने के लिए आप नींबू का आधा टुकड़ा लें और इस पर नमक लगाकर पीतल के बर्तनों को साफ करें। ऐसा करने से बर्तनों पर लगे दाग आसानी से हट जाएंगे।

tips to clean utensils,household tips

चीनी मिट्टी के बर्तनों की सफाई

आजकल वैसे घरों में चीनी मिट्टी के बर्तन बहुत कम दिखाई देते हैं लेकिन ये लुक में बहुत आकर्षक दिखते हैं। इनपर लगे दाग इन्हें भद्दा दिखाते हैं। चीनी मिट्टी के बर्तनों में तेल के दाग छुड़ाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू के इस्तेमाल से चीनी मिट्टी के बर्तन नए बर्तनों की तरह चमकने लगेंगे।

एल्युमीनियम के बर्तनों की सफाई

एल्युमीनियम से बने बर्तन हमारे घरों में काफी समय से इस्तेमाल होते आ रहे हैं। हममें से कई लोगों के घरों में एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल चाय बनाने या फिर पानी गर्म करने के लिए किया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद ये बर्तन काले पड़ने लगते हैं। एल्युमीनियम के बर्तनों से काले दाग-धब्बों को हटाने के लिए बर्तन धोने वाले पाउडर में थोड़ा सा नमक मिलाकर बर्तन को साफ करें। आप देखेंगे कि आपके बर्तन पहले की तरह नए हो गए हैं।

प्रेशर कुकर की सफाई

प्रेशर कुकर में कई सालों के बाद पानी उबलने के काले दाग लग जाते हैं। इन दागों पर कोई ध्यान भी नहीं देता क्योंकि इसमें मेहमानों को खाना सर्व नहीं किया जाता। लेकिन किचन की खूबसूरती तभी बढ़ती है जब सभी बर्तन साफ हों और साफ बर्तनों में प्रेशर कुकर भी शामिल होता है। इसलिए प्रेशर कुकर को भी जरूर साफ करें और प्रेशर कुकर में लगे काले दाग को चुड़ाने के लिए कूकर में पानी, 1 चम्मच वॉशिंग पाउडर व आधा नींबू डालकर उबाल लें। बाद में बर्तन साफ करने की जाली से हल्का रगड़कर साफ करें। कूकर एकदम नए जैसा चमकने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत