न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते हैं घर में रखे माइक्रोवेव की सफाई, आजमाए ये तरीके

आज हम आपके लिए कुछ आसान तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से माइक्रोवेव की सफाई आसानी से कर सकते हैं और इसे सुरक्षित बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 5:53:58

करना चाहते हैं घर में रखे माइक्रोवेव की सफाई, आजमाए ये तरीके

रसोई में कई इलेक्ट्रोनिक आइटम होते हैं जिनकी उचित देखभाल की जरूरत होती हैं ताकि लंबे समय तक बिना किसी खराबी के चले। इन्हीं चीजों में से एक हैं माइक्रोवेव जिसकी सफाई समय-समय पर जरूरी हैं क्योंकि इसका सीधा नाता आपकी सेहत से भी जुड़ा होता हैं। सही से इसकी सफाई ना करने पर जर्म्स पनपने लगते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से उसमें गंदगी और बैक्टीरिया होना लाज़मी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ आसान तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से माइक्रोवेव की सफाई आसानी से कर सकते हैं और इसे सुरक्षित बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

home tips,kitchen tips,microwave cleaning tips,tips and tricks

सिरका और पानी

सिरका और पानी की मदद भी आप माइक्रोवेव को साफ करने के लिए ले सकते हैं। इसके लिए आप किसी बाउल में आधा कप सिरका लें और इसमें इतना ही पानी मिलाकर इस घोल को माइक्रोवेव में रख दें। अब इसे पांच मिनट के लिए हाई हीट पर ऑन कर दें। इसके बाद बाउल को माइक्रोवेव से बाहर निकाल कर कर किसी गीले कपड़े से अवन को साफ कर दें।

सिरका और बेकिंग सोडा से करें साफ

सिरका और बेकिंग सोडा से भी माइक्रोवेव को साफ किया जा सकता है। इसके ले आप चार चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें कुछ बूंदें पानी की डालकर पेस्ट बना लें। अब इसको कपड़े में लगाकर माइक्रोवेव को अंदर से साफ कर लें। इसके बाद किसी बर्तन में आधा कप पानी और आधा कप सिरका मिला लें। फिर इसको माइक्रोवेव ऑन करके हाई हीट पर तीन से पांच मिनट तक के लिए रख दें, इसके बाद माइक्रोवेव को ऑफ कर दें। लेकिन पानी और सिरके के मिश्रण को दस मिनट तक माइक्रोवेव में ही रखा रहने दें। इसके बाद इसको माइक्रोवेव से निकाल कर किसी सूखे कपड़े से माइक्रोवेव को साफ़ कर दें।

home tips,kitchen tips,microwave cleaning tips,tips and tricks

सोडा और पानी से करें साफ़

माइक्रोवेव को साफ करने के लिए आप सोडा और पानी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप दो-तीन चम्मच सोडा लेकर इसमें कुछ बूंदें पानी की मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसको माइक्रोवेव में लगे दागों पर लगाकर दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद किसी तौलिये या स्पंज की मदद से माइक्रोवेव में लगे दागों को साफ करें। फिर किसी गीले कपड़े से साफ़ कर दें।

पेपर नैपकिन से करें साफ

पेपर नैपकिन को आप माइक्रोवेव की सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको मोटा पेपर नैपकिन लेना होगा। सबसे पहले आप आठ-दस पेपर नैपकिन लेकर इनको पानी से गीला कर लें। इसके बाद इन गीले पेपर नैपकिन को माइक्रोवेव में रख कर ऑन कर दें और लगभग 3 से 5 मिनट तक हाई हीट पर चलाएं। अब माइक्रोवेव को एक मिनट ठंडा होने दें फिर ग्लव्स पहनकर इन गीले पेपर नैपकिन से माइक्रोवेव को साफ करें, इससे माइक्रोवेव में मौजूद गंदगी और दाग साफ हो जायेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत