न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना किसी परेशानी के इन तरीकों से करें लैपटॉप की सफाई, नहीं आएगी कोई खराबी

जिससे कभी-कभी इसकी ऑपरेटिंग में भी प्रॉब्लम आने लगती है। ऐसे में जरूरत होती हैं कि समय-समय पर इसकी सफाई की जाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जो लैपटॉप की सफाई को आसान बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Apr 2022 5:49:42

बिना किसी परेशानी के इन तरीकों से करें लैपटॉप की सफाई, नहीं आएगी कोई खराबी

वर्तमान समय में सभी अपना काम लैपटॉप की मदद से कर रहे हैं और कोरोना काल के दौरान तो इसका चलन और भी बढ़ गया हैं। वर्क फ्रॉम होम हो या पढ़ाई सभी लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह आप दूसरी सभी चीजों की सफाई करते हैं उसी तरह लैपटॉप को भी साफ़ करने की जरूरत पड़ती हैं। अन्यथा इसमें धूल के कण चिपक जाते हैं जो नमी बढ़ाते हैं और लैपटॉप के अंदरूनी पार्ट्स को खराब कर देते हैं। जिससे कभी-कभी इसकी ऑपरेटिंग में भी प्रॉब्लम आने लगती है। ऐसे में जरूरत होती हैं कि समय-समय पर इसकी सफाई की जाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जो लैपटॉप की सफाई को आसान बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to clean laptop,household tips

स्क्रीन को ना करें पानी से साफ

कुछ लोग स्क्रीन को पानी लगे हुए कपड़े से वाइप करते हैं जबकि ऐसा करना आपके लैपटॉप की स्क्रीन को डैमेज कर सकता है। अगर आप लैपटॉप की स्क्रीन को अच्छी तरह से साफ करना चाहते हैं तो मार्केट में कई तरह के लैपटॉप क्लीनिंग स्प्रे मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल स्क्रीन को साफ करने में किया जा सकता है इससे किसी भी तरह का डैमेज नहीं होता है साथ ही साथ यह बहुत ही किफायती भी होते हैं।

माइक्रोफाइबर क्लॉथ का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने लैपटॉप को साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर क्लॉथ नहीं इस्तेमाल करते हैं और इसकी जगह पर कपड़ा इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा करना बंद कर दीजिए क्योंकि नॉरमल कपड़ा आपके लैपटॉप पर स्क्रैच डाल सकता है ऐसे में आप हमेशा इस बात को सुनिश्चित करें कि लैपटॉप पर सिर्फ माइक्रोफाइबर क्लॉथ से ही सफाई करें। कपड़े को फोल्ड करके हल्के हाथ से लैपटॉप के सरफेस और स्क्रीन की डस्ट को साफ़ करें। इसको साफ़ करते वक़्त दूसरे हाथ से स्क्रीन को अच्छे से पकड़ लें ताकि स्क्रीन आगे-पीछे मूव न करे। स्क्रीन को पोंछते समय इस पर बिल्कुल भी दवाब न डालें और न ही इस पर लगे धब्बों को खुरचने की कोशिश करें। इससे स्क्रीन को नुक़सान हो सकता है। स्क्रीन की सफ़ाई के लिए किसी भी ग्लास क्लीनर के इस्तेमाल से बचें। आप इसके लिए प्यूरिफाइड वॉटर का यूज़ करें। आप चाहें तो इसकी सफ़ाई के लिए स्क्रीन-क्लीनिंग किट खरीद सकते हैं। जो विशेष रूप से लैपटॉप और कम्प्यूटर स्क्रीन की सफ़ाई के लिए बनी होती है।

कीबोर्ड के लिए पतले ब्रश करें इस्तेमाल

बहुत सारे लोग अपने लैपटॉप के कीबोर्ड को साफ नहीं करते हैं क्योंकि यहां पर ज्यादा जगह नहीं होती है ऐसे में इसे कपड़े से साफ करना मुमकिन नहीं है इस समस्या का समाधान यह है कि आप इसके लिए पतले ब्रश का इस्तेमाल करें जिनसे कीबोर्ड के बीच में फंसी हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाती है और इसमें कुछ मिनटों का ही समय लगता है।

tips to clean laptop,household tips

की-बॉर्ड की सफ़ाई

इसको साफ़ करने के लिए आप सबसे पहले लैपटॉप को हाथों में लेकर उल्टा करके धीरे-धीरे हिलाते हुए की-बोर्ड में फंसी गन्दगी को झाड़ कर बाहर करें। इस समय स्क्रीन को खुला रखें। इस प्रक्रिया में स्क्रीन गन्दी हो सकती है जिसको आप बाद में पोंछ कर साफ़ कर सकती हैं। अगर आपके पास हैंड वैक्यूम है तो आप कंप्रेस्ड एयर की मदद से इसमें जमी धूल को हटा सकती हैं। ध्यान रखें कि एयर का प्रेशर लौ रहे। इसके बाद कॉटन या माइक्रो फाइबर क्लॉथ को प्यूरिफाइड वाटर में गीला कर लें। आप पानी की बजाय रबिंग एल्कॉहल का यूज़ कर सकती हैं। कपड़े को गीला कर लैपटॉप की और की के बीच वाले पार्ट को साफ़ करें। ध्यान रखें कपड़ा स्कीज़ किया हुआ क्योंकि थोड़ा बहुत पानी भी आपके लैपटॉप की-बॉर्ड के स्मूथ फंक्शन को बेकार कर सकता है।

पोर्ट को करें ब्लोअर से साफ

लैपटॉप के चार्जिंग पोर्ट या फिर यूएसबी पोर्ट की सफाई करने के लिए ना तो आप ब्रश का इस्तेमाल करें और ना ही माइक्रोफाइबर क्लॉथ का क्योंकि इससे कोर्ट में किसी तरह की दिक्कत आ सकती है ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए ब्लोअर का इस्तेमाल किया जा सकता है जो मार्केट में कम कीमत में उपलब्ध है।

लैपटॉप केस की सफ़ाई

एक बाउल में प्यूरिफाइड वाटर लें और उसमे कुछ बूदें डिश वॉश की मिला लें। एक स्पंज को इसमें भिगोकर अच्छे से निचोड़कर स्पंज की मदद से लैपटॉप केस को चारों तरफ से साफ़ करें। इसके साइड में मौजूद चार्ज़िंग और माउस कनेक्ट पोर्ट को साफ़ करने के लिए ईयरबड का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से उसके अंदर मौज़ूद डस्ट को साफ़ करें। लास्ट में माइक्रोफाइबर क्लॉथ की मदद से पूरे लैपटॉप को दोबारा से साफ़ कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत