न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तांबे के बर्तन पड़ चुके हैं काले, इन उपायों की मदद से चमकाए इसे नए जैसा

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से काले पड़ चुके तांबे के बर्तन बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Mar 2022 2:24:30

तांबे के बर्तन पड़ चुके हैं काले, इन उपायों की मदद से चमकाए इसे नए जैसा

घर में कई प्रकार के बर्तन काम में लिए जाते हैं जिनमे से कुछ बर्तन तांबे के भी होते हैं। पहले के जमाने में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल ज्यादा होता था, यहां तक की तांबे की थाली में ही खाना परोसा जाता था। हांलाकि अब घरो में तांबे के बहुत कम बर्तन देखने को मिलते हैं। खासतौर से घर के मंदिर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन तांबे के बने होते हैं। वहीँ कई लोग तांबे के बर्तन का पानी पीन पसंद करते हैं जो कि सेहत के लिए लाभकारी होता हैं। लेकिन तांबे के इन बर्तनों के साथ देखने को मिलता हैं कि रोज धोने के बावजूद ये काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से काले पड़ चुके तांबे के बर्तन बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to clean copper vessels,household tips

विनेगर का इस्तेमाल

अगर आपके तांबे के बर्तन काले पड़ गए हैं तो इनको साफ करने के लिए आप सफेद विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में सफेद विनेगर डाल कर उबाल लें इसके बाद तांबे के बर्तन को साबुन या डिटर्जेंट की सहायता से धो लें। इससे आपके बर्तन साफ और चमकदार हो जाएंगें।

नींबू का रस

तांबे के बर्तनों को नमक और नींबू के पानी से भी धो सकती हैं। इसके लिए आधे कटे नींबु पर नमक लगाकर उसे तांबे के बर्तन पर रगड़ें। या फिर नमक और नींबु के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे तांबे के बर्तन के ऊपर पेस्ट जैसा लगा दें और फिर इस बर्तन को गर्म पानी से साफ करें।

साबुन से साफ करें

तांबे के बर्तन को साबुन की सहायता से भी अच्छे से साफ किया जा सकता है। इसके लिए आप बर्तन को साबुन के पानी में रातभर डूबा कर रखें और सुबह इसे अच्छी तरह धो लें।

tips to clean copper vessels,household tips

इमली का करें उपयोग

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए सबसे कारगर होती है पकी हुई इमली। सबसे पहले इमली को आधे घंटे के लिए एक कप पानी में भिगोकर रखें। जब ये थोड़ी गल जाएं तो इसे पानी में ही मसल लें। अब बर्तन साफ करने वाले स्क्रबर से इस इमली पानी को बर्तन के चारों और लगाएं और इसे दो मिनट के लिए छोड़ दें। अब स्क्रबर से इसे अच्छे से रगड़ें। जहां पर बर्तन ज्यादा गंदा दिख रहा है वहां पर इमली का पानी स्क्रबर से लगाएं दोबारा रगड़ें। ज्यादा गंदे बर्तनों पर गीली इमली का पल्प लगाकर फिर उसे साफ करें। इमली के पानी से तांबे के बर्तन चमक जाएंगे।

नमक और बेकिंग सोडा

तांबे के बर्तन साफ करने के लिए नमक और बेकिंग सोडा भी कारगर साबित होता है। नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर इससे तांबे के बर्तन साफ करने पर बर्तन चमकने लगेगा। सिर्फ बेकिंग सोडे से भी तांबे के बर्तनों को साफ कर सकती हैं।

आटे, सिरके और नमक का करें इस्तेमाल

तांबे के बर्तन को चमकाने के लिए पहले आप नमक और सिरका मिक्स कर लें। अब इसमें आटा मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने तांबे के बर्तन पर लगाकर रगड़ें और कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब अपने बर्तन को गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें। आपके बर्तन चमकने लगेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा