न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन ज्वैलरी खरीदते समय रहें जरा सतर्क, रखें इन बातों का ध्यान

ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से ऑनलाइन ज्वैलरी शॉपिंग के दौरान आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में..

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 1:35:13

ऑनलाइन ज्वैलरी खरीदते समय रहें जरा सतर्क, रखें इन बातों का ध्यान

महिलाओं को ज्वैलरी खरीदने का बहुत शौक होता हैं और वे ज्वैलरी खरीदने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। आजकल तो ज्वैलरी खरीदने के लिया बाजार जाने की भी जरूरत नहीं हैं महिलाएं इसे ऑनलाइन ही खरीद सकती हैं। देखा जाता हैं कि ऑनलाइन ज्वैलरी खरीदते समय कई बार महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं कि उन्हें बेहतरीन डिजाइन या अच्छी क्वालिटी की ज्वैलरी नहीं मिल पाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से ऑनलाइन ज्वैलरी शॉपिंग के दौरान आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में..

tips to buy online jewellery,household tips

तय करें बजट

डायमंड एक एक्सपेंसिव ज्वेलरी होती है। ऐसे में अपने बजट में कुछ बेहतरीन ऑप्शन का चयन कर पाएंगे। अमूमन ऐसा देखने में आता है कि बजट तय ना होने पर हम हाई रेंज के ज्वेलरी पीसेस देखकर उसे पसंद कर लेते हैं और बाद में उन्हें ना लेने या फिर ले लेने पर भी पछतावा होता है।

साइज करें चेक

शॉपिंग करते समय सबसे पहली चीज जो हमारे दिमाग में होनी चाहिए, वह होता है हमारा साइज हम अगर हार या झुमके या फिर पायल खरीद रहे हैं तो ऐसे में साइज की कोई चिंता नहीं होती है। लेकिन अगर हमें चूड़ी खरीदनी है या फिर अंगूठी खरीदनी है तो फिर हमेशा इस को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रही हैं। ऐसे में ऑनलाइन ऑर्डर करने से पहले एक नजदीकी शॉप से जाकर अपनी उंगली या फिर कलाई कर साइज का पता जरूर लगवाएं जिससे कि आपको आगे किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

पढ़ें प्रोडक्ट की जानकारी

यह एक जरूरी स्टेप है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जब आपको ऑनलाइन कोई ज्वैलरी डिजाइन पसंद आता है तो उसे सीधे ऑर्डर करने की जगह पहले प्रोडक्ट के बारे में अच्छी तरह से पढ़ लें। मसलन, मेटल के टाइप से लेकर जेमस्टोन्स व प्रोडक्ट के वजन आदि की जानकारी अवश्य चेक करें। इससे आपको अच्छी क्वालिटी की ज्वैलरी खरीदने में मदद मिलेगी।

tips to buy online jewellery,household tips

चेक करें प्रोडक्ट वारंटी

जब आप ऑनलाइन ज्वैलरी खरीदने का मन बना रही हैं तो उसे खरीदने से पहले प्रोडक्ट की वारंटी भी एक बार अवश्य चेक कर लें। कुछ ज्वैलरी पीसेस बेहद ही एक्सपेंसिव होते हैं। उस स्थिति में यह और भी अधिक आवश्यक होता है। अगर आपको प्रीशियस प्रोडक्ट में वारंटी मिलती है तो ऐसे में आप स्पेसिफिक टाइम पीरियड के अंदर अपने डैमेज्ड ज्वैलरी पीस को फ्री में रिपेयर या रिप्लेस करवा पाएंगी।

हॉलमार्क और ज्वैलरी सर्टिफिकेशन

अगर आप ऑनलाइन गोल्ड या किसी प्रीशियस मेटल की ज्वैलरी की शॉपिंग कर रही हैं तो पहले हॉलमार्क और ज्वैलरी सर्टिफिकेशन आदि पर भी ध्यान दें। सुनिश्चित करें कि आप जिस ऑनलाइन रिटेलर से ज्वैलरी खरीद रही हैं, उसके प्रोडक्ट्स सर्टिफाइट हो। साथ ही आपके द्वारा खरीदा गया ज्वैलरी पीस बीआईएस हॉलमार्क है। यह प्रमाणित करता है कि आपकी ज्वैलरी असली हो।

सेल के झांसे में ना आएं

कई बार डायमंड ज्वेलरी पर 40-45 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। लेकिन आपको बता दें कि गलती से भी ऐसे झांसे में नहीं फंसना चाहिए। ऐसी बिक्री में बेचे जाने वाले हीरे नसली या कम गुणवत्ता वाले हो सकते हैं।

रिटर्न और रिफंड पॉलिसी

हर ऑनलाइन स्टोर की अपनी रिटर्न और रिफंड पॉलिसी होती है। हो सकता है कि आपने जिस ज्वैलरी पीस को ऑर्डर किया है, वह आप पर उतनी अच्छी ना लगे या फिर आपके हाथों में आने के बाद ज्वैलरी पीस का लुक उतना बेहतर ना हो और आप उसे रिटर्न करना चाहें। इसलिए, किसी भी ज्वैलरी पीस को ऑर्डर करने से पहले उनकी रिटर्न व रिफंड पॉलिसी चेक कर लें। अगर साइट या डीलर की नो रिटर्न नो रिफंड पॉलिसी हो, तो वहां से ज्वैलरी ऑर्डर करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें