न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं साफ हो रहे हैं शीशे में लगे दाग, ये नुस्खें बनाएंगे काम आसान

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शीशे की सफाई करते हुए उसे बिल्कुल नए जैसा दिखाया जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 6:26:35

नहीं साफ हो रहे हैं शीशे में लगे दाग, ये नुस्खें बनाएंगे काम आसान

घर में लगा आईना बहुत काम आता हैं जिसमे सभी अपना चेहरा निहारते है। शायद ही ऐसा कोई होगा जो दिनभर में एक बार भी शीशे में चेहरा नहीं देखता होगा। चेहरा की सुंदरता को निहारते हुए कई बार शीशे में लगे दाग परेशानी का कारण बनते हैं जो ना होते हुए भी चहरे पर दाग दिखाते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि शीशे में लगे दाग हटाए जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शीशे की सफाई करते हुए उसे बिल्कुल नए जैसा दिखाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

टेलकम पाउडर

ये बात सुनने में अजीब सी लग सकती है लेकिन टेलकम पाउडर शीशे की सफाई के लिए बेहद काम आता है। शीशे को पानी से पोछने के बजाय उस पर पहले टेलकम पाउडर को छि़ड़क दें और उसके बाद एक सूखे कपड़े से पोछ दें। इससे शीशे पर लगे दाग साफ हो जाते हैं और दाग नहीं पड़ते हैं।

home tips,smart tips,tips and tricks,mirror cleaning tips

कागज

शीशे की कागज से सफाई करना एक बेहद पारंपरिक और कारगर तरीका है। दरअसल कपड़े से शीशे में जमी नमी को पोछना मुश्किल होता है। जबकि कागज से शीशा अच्छी तरह से साफ हो जाता है क्योंकि कागज शीशे पर जमी सारी नमी को अपने भीतर सोख लेता है। इससे शीशा साफ और चमकदार हो जाता है।

नींबू रस

नींबू का रस सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि नींबू घर के कई कामों में मददगार साबित होता है। शीशे की सफाई के लिए भी नींबू का रस कारगर होता है। नींबू के रस में थोड़ा सा पानी मिलाकर इससे शीशा साफ करें। इसकी मदद से शीशे पर लगे गहरे दाग भी आसानी से साफ हो जाएंगे।

home tips,smart tips,tips and tricks,mirror cleaning tips

एल्कोहल

अगर आपके घर के शीशे पर काफी पुराने दाग लगे हैं तो उसे साफ करने के लिए एल्कोहल का इस्तेमाल एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। दागों पर पहले एल्कोहल को छिड़क दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद एक सूखे कपड़े से दर्पण को अच्छी तरह से पोछ दें। पुराने दाग भी आसानी से साफ हो जाएंगे।

व्हाइट वेनेगर

शीशे पर लगे धब्बों को साफ करने के लिए व्हाइट वेनेगर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गुनगुने पानी में पहले एक चम्मच व्हाइट विनेगर डाल दें। उसके बाद इस घोल से शीशे की सफाई करें। आखिर में कागज की मदद से शीशे को अच्छी तरह से पोछ लें। शीशे के सारे दाग छू मंतर हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत