न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2021 : नहीं जा रहे हैं शीशे के जिद्दी दाग, इन 7 तरीकों से मुश्किल होगी आसान

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से शीशे पर लगे जिद्दी दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 8:10:29

Diwali 2021 : नहीं जा रहे हैं शीशे के जिद्दी दाग, इन 7 तरीकों से मुश्किल होगी आसान

दिवाली का त्यौहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस त्यौहार के आने से पहले घरों में साफ़-सफाई की जाती है और घर का कोना-कोना चमकाया जाता हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता हैं शीशे की सफाई में जिसपर लगे जिद्दी दाग आसानी से नहीं हटाए जाते हैं। ऐसे में आपके काम को आसान बनाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से शीशे पर लगे जिद्दी दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने घर की खिड़कियां, दरवाजें आदि के शीशे मिनटों में चमका सकते है।

सिरका

आप शीशे को चमकाने के लिए सिरका इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए स्प्रे बोतल में गुनगुना पानी और 1-2 चम्मच सिरका मिलाएं। फिर शीशे पर इसे स्प्रे करें। बाद में साफ कपड़े से इसे पोंछ लें। इससे आपके शीशे पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी।

home tips,mirror cleaning,home tricks

टूथपेस्ट

आप शीशों को चमकाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकती है। इसकी मदद से आपके कांच पर लगे जिद्दी दाग मिनटों में साफ हो जाएंगे। इसके लिए थोड़ी सी टूथपेस्ट को शीशे पर लगाकर हाथों से फैलाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गीले कपड़े या स्पंज से इसे साफ कर लें। इससे आपके शीशे एकदम नए जैसे चमक उठेगे। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आपको सिर्फ सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करना है।

नींबू

शीशे के जिद्दी दाग हटाने के लिए आप नींबू इस्तेमाल कर सकती है। नींबू में मौजूद एसिडिक गुण किसी भी चीज पर लगे दाग हटाने में कारगर होते हैं। इसके लिए स्प्रे बोतल में पानी भरकर 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसे शेक करके शीशे पर स्प्रे करें। बाद में टिशू पेपर से साफ कर लें।

टेलकम पाउडर

शीशे को पानी से पोछने के बजाय टेलकम पाउडर छिड़ककर इसे पोछने से यह जल्दी साफ हो जाता है और इसपर दाग भी नहीं पड़ते हैं। इसके बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर ही इसे छुएं, नहीं तो उंगलियों के निशान पड़ सकते हैं।

home tips,mirror cleaning,home tricks

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा खाना बनाने के साथ घर की सफाई करने में भी फायदेमंद माना जाता है। आप इसकी मदद से घर के शीशे साफ कर सकती है। इससे कांच पर जमा गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी। इसके लिए गुनगुने या ताजे पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद किसी मुलायम कपड़े या स्पंज को पानी में डुबोकर शीशे की सफाई करें। इससे आपके कांच पर लगे दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे।

अखबार

कांच को साफ करने में अखबार भी बेहद कारगर मानी गई है। इसके लिए अखबार के टुकड़े की बॉल बनाकर उसे पानी में हल्का डुबोएं। अब इसे हल्के हाथओं से शीशे पर घुमाते हुए उसे साफ करें। इससे आपके घर के शीशे एकदम नए जैसे चमक जाएंगे।

शेविंग क्रीम

अगर आपके शीशे में पानी के पुराने दाग हैं जो बहुत कोशिशों के बाद भी नहीं हट रहे हैं तो आप उनको शेविंग क्रीम से हटा सकती हैं। इसके लिए आपको एक फोम में मटर के दाने के बराबर शेविंग क्रीम ले कर उसे पूरे शीशे में पानी की मदद से फैलाएं। जब झाग बनने लगे तो उसे साफ कपड़े से पोछ दें। शीशे पर लगे पानी के जिद्दी दाग मिट जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती