न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी लगा रहता हैं दूध उबालते समय बर्तन से बाहर निकलने का डर, बहुत काम आएंगे ये टिप्स

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से उबलते दूध को बर्तन से बाहर निकलने से बचाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 4:52:54

क्या आपको भी लगा रहता हैं दूध उबालते समय बर्तन से बाहर निकलने का डर, बहुत काम आएंगे ये टिप्स

हर घर में दूध का इस्तेमाल तो होता ही हैं फिर चाहे वह बच्चों के लिए हो या बड़ों के लिए। दूध को खराब हने से बचाने के लिए इसे उबाला जाता हैं। लेकिन हमेशा दूध उबालते समय बर्तन से बाहर निकलने का डर बना रहता हैं। इसके लिए दूध गर्म करते समय उसपर नजर बनाए रखनी पड़ती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से उबलते दूध को बर्तन से बाहर निकलने से बचाया जा सकता हैं।

बर्तन की तली को करें गीला

जिस बर्तन में आप दूध उबालने जा रहे हैं उस बर्तन की तली को पहले गीला कर लें। इसके लिए आधा कप पानी लेकर बर्तन में डालें फिर इसको चारों और अच्छी तरह से घुमा दें। फिर बर्तन में दूध डालकर उबालें। इससे दूध बर्तन में चिपकेगा नहीं और जलेगा नहीं।

kitchen tips,cooking tips,milk boiling tips,tips and tricks

दूध में चमचा डाल दें

जब आप दूध को उबालने के लिए बर्तन में डालें तो बर्तन में एक बड़ा चमचा भी डाल दें। इसके बाद दूध को उबालें, तो इससे दूध उबल कर बर्तन से बाहर नहीं आएगा।

लकड़ी का चम्मच बर्तन पर रख दें

दूध उबलने पर बर्तन से बाहर न आये इसके लिए आप दूध उबालते समय बर्तन के ऊपर कोई लकड़ी का चम्मच या स्पैचुला रख दें। इससे दूध से भाप निकलती रहेगी लेकिन दूध बर्तन से बाहर नहीं फैलेगा।

kitchen tips,cooking tips,milk boiling tips,tips and tricks

बर्तन पर मक्खन लगा दें

दूध उबलने पर बर्तन से बाहर न निकले इसके लिए जिस बर्तन में दूध उबालने जा रहे हैं उस बर्तन के किनारों पर थोड़ा सा मक्खन लगा दें। साथ ही ये ध्यान रखें कि मक्खन बर्तन के चारों ओर अच्छी तरह से लग जाये जिससे दूध उबलने पर किसी भी तरफ से बाहर न निकल सके।

सोडियम बाइकार्बोनेट मिला दें

दूध को सुरक्षित रखने और उबलते समय बर्तन से बाहर आने से रोकने के लिए आप सोडियम बाइकार्बोनेट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसको आपको दूध को उबालने से पहले दूध में मिलाना होगा। अगर आप गर्मी के दिनों में दूध फ्रिज में रखना भूल भी जाते हैं तो भी दूध ख़राब नहीं होगा और न ही उबलते समय बर्तन से बाहर आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत