न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी आदत है राशन संरक्षित करना, इन 6 तरीकों से रखें इसे सुरक्षित

कोरोना की पहली लहर ने गृहिणी को यह सिखाया कि रसोई में सामान आड़े वक्त के लिए पहले से ही एकत्रित करके रखा जाए, जिससे यदि फिर कभी ऐसा मौका पड़े तो कम से कम पेट की अग्नि को तो शांत किया जा सके

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 2:55:48

अच्छी आदत है राशन संरक्षित करना, इन 6 तरीकों से रखें इसे सुरक्षित

गत वर्ष जब पहली बार कोरोना की पहली लहर आई तो आम लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या राशन की आई। पूर्ण तरह से लगे लॉकडाउन में सरकारी आदेशों ने सिर्फ किराना, डेयरी और मेडिकल संस्थानों को खोलने की अनुमति प्रदान की। अचानक आई महामारी से सबसे बड़ी समस्या खाद्य सामग्री को लेकर आई। खाद्य सामग्री के संस्थानों में उपलब्ध सामाना चंद दिनों में ही खत्म हो गया। ट्रांसपोर्ट बंद होने के कारण दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई और आम इंसान जो बेरोजगार हो चुका था, उसे अपने लिए उस धन का व्यय करना पड़ा जो उसने आपातकालीन समय के लिए रख छोड़ा था।

कोरोना की पहली लहर ने गृहिणी को यह सिखाया कि रसोई में सामान आड़े वक्त के लिए पहले से ही एकत्रित करके रखा जाए, जिससे यदि फिर कभी ऐसा मौका पड़े तो कम से कम पेट की अग्नि को तो शांत किया जा सके। कुछ ही वक्त गुजरा और आम इंसान को फिर उन्हीं हालातों का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार पिछली बार की तरह खाद्य सामग्री की संस्थाओं पर मारामारी दिखायी नहीं दी। वजह यह थी कि गृहिणियों से पहले से इसकी तैयारी करके रखी थी, नतीजा हर वस्तु आसानी से बाजार में उपलब्ध रही।

कोरोना की दोनों लहरों ने हर घर में अब राशन एकत्रित करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है। अपनी आवश्यकता के अनुसार अब गृहिणियाँ छह माह की खाद्य सामग्री को एकत्रित करके रखने लगी हैं। लेकिन उन्हें इस बात की शिकायत हो रही है कि एकत्रित खाद्य सामग्री में कीट व कीटाणु पड़ जाते हैं। उनके चेहरे पर एक ही सवाल दिखाई देता है कि किस तरह से इस राशन को सुरक्षित रखा जाए। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आपके द्वारा खरीदे गए छह माह या साल भर के राशन को आप किस तरह से संरक्षित रख सकती हैं।

household tips,preserve ration at home,simple ways to preserve ration at home

1. धूप में अच्छी तरह सुखाइए

एक साथ लाए गए राशन को अलग-अलग डिब्बों में भरकर रखने से पहले आप सभी अनाज को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। पूरे दिन की तेज धूप में राशन अच्छी तरह से सूख जाएगा, उसके बाद उसे अपने हिसाब से अलग-अलग डिब्बें में बंद करके रख दें।

2. नमी का रखें विशेष ध्यान

अनाज को धूप में सुखाने के बाद डिब्बों में रखने के बाद आप इन डिब्बों को जिस स्थान पर रख रही हैं उस स्थान को भी अच्छी तरह से जाँच लें। विशेष रूप से नमी को जरूर देंखें। जिस जगह पर राशन को संरक्षित कर रहे हैं, वहाँ पर नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। इस स्थान पर बारिश में सीलन पैदा न हो इसका ध्यान रखना है।

3. अनाज को साफ करें

अनाज का भंडारण करने से पहले ध्यान रखें कि अनाज को साफ कर लें। इसमें से टूटे-फूटे और कीड़े लगे दानों को निकाल दें। यदि आप ऐसा नहीं करेंगी तो जिन दानों में कीड़ा लगा है वह धीरे-धीरे करके और दानों में भी लगना शुरू हो जाएगा और पूरा अनाज खराब हो जाएगा।

4. पुराने अनाज के साथ न रखें नया अनाज

आप को इस बात का भी ध्यान रखना है कि डिब्बे में बचे पुराने अनाज के साथ नया अनाज न मिलाएँ। पहले बचे हुए अनाज को निकाल लें, फिर उसे कपड़े से अच्छी तरह से साफ करें। उसके बाद उसमें नया अनाज भरे।

household tips,preserve ration at home,simple ways to preserve ration at home

5. स्टील या कांच के बर्तनों का करें उपयोग

खाद्य सामग्री को संरक्षित रखने के लिए सबसे उपयुक्त स्टील या काँच के बर्तन होते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इनमें नमी का असर अनाज तक नहीं पहुँचता है। खुदा-न-खाश्ता जिस स्थान पर आप राशन संरक्षित कर रही हैं वहाँ नमी आ जाती है तो भी आपको चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह नमी स्टील व काँच के बर्तनों के अंदर नहीं जाती है।

6. लक्ष्मण रेखा खींचें

अनाज की गंध पर कीट-कीटाणु से पहले चींटियाँ का आगमन होता है। चींटियों की संूघने की शक्ति सबसे ज्यादा होती है। वो दूर से ही अनाज की गंध सूंघ लेती हैं। चीटियों से बचाने के लिए डिब्बों के आसपास चॉक से रेखा खींच दें। यह विशेष चॉक (आम तौर पर इसे लक्ष्मण रेखा चॉक कहा जाता है) बाजार में आसानी से मिल जाती है।

नोट—हम दावा तो नहीं करते हैं अपितु आश्वस्त जरूर कर सकते हैं कि इन तरीकों को आजमाने से आप अपने संरक्षित राशन को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकती हैं। यह लेखक के अपने विचार हैं। जरूरी नहीं है कि आप इससे सहमत हों। इन उपायों को करने से पहले आप अपने स्वयं के अनुभव का भी इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस