Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में धूप से कैसे बचाएं अपनी कार और बाइक का रंग? जानिए जरूरी टिप्स

भारत में इन दिनों भीषण गर्मी के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोग घरों में ही कैद हो गए हैं। गर्मी में बाइक और कार को धूप में खड़ा करना वाहन के रंग को खराब कर सकता है। जानिए कुछ आसान टिप्स, जिनसे आप अपनी गाड़ी और बाइक के रंग को गर्मियों में फीका होने से बचा सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 7:55:33

गर्मियों में धूप से कैसे बचाएं अपनी कार और बाइक का रंग? जानिए जरूरी टिप्स

भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है। गर्मी का प्रकोप ऐसा है कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। बिना एसी या कूलर के घरों में रहना भी दूभर हो गया है। बढ़ते तापमान और तपती धूप ने न सिर्फ इंसानों का जीना मुहाल कर दिया है, बल्कि इसका असर अन्य चीजों पर भी दिखाई देने लगा है। गर्मी के इस मौसम में अक्सर लोग अपनी बाइक और कार को घर के बाहर खड़ा कर देते हैं, लेकिन तपती धूप के कारण इन वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। खासतौर पर, तेज धूप में खड़ी रहने से कार और बाइक का रंग उड़ने लगता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने वाहन के रंग को गर्मियों में खराब होने से बचा सकते हैं।
अपनाएं ये आसान टिप्स

धूप को कम करना हमारे वश में नहीं है, लेकिन खुद को और अपने वाहनों को उससे बचाना हमारे हाथ में है। गर्मियों में सीधी धूप में बाइक या कार खड़ी करने से उनका पेंट फीका पड़ सकता है। इसलिए जब भी आप अपनी कार या बाइक को बाहर पार्क करें, तो कोशिश करें कि उसे किसी शेड या पेड़ की छांव के नीचे खड़ा करें। अगर आपके आसपास कोई शेड या छांव उपलब्ध नहीं है, तो आप अपनी कार या बाइक के लिए एक अच्छा कवर खरीद सकते हैं। कवर लगाकर वाहन को खड़ा करने से सीधी धूप वाहन के रंग और बॉडी को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगी।

अल्ट्रावॉयलेट (UV) प्रोटेक्शन पॉलिश कराएं


आजकल बाजार में कार और बाइक के लिए विशेष अल्ट्रावॉयलेट प्रोटेक्शन कोटिंग उपलब्ध है। इस कोटिंग को लगवाने से तेज धूप और UV किरणों का आपकी गाड़ी के रंग पर कोई असर नहीं होता। अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपकी कार या बाइक का रंग चमकदार बना रहे और फीका न पड़े, तो इस गर्मी में अपने वाहन पर UV प्रोटेक्शन पॉलिश जरूर करवाएं।

टायर्स का भी रखें विशेष ध्यान

गर्मियों में केवल वाहन का रंग ही नहीं, बल्कि उसके टायर्स भी प्रभावित होते हैं। ज्यादा तापमान के कारण टायरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे टायर फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, एक नियमित अंतराल पर अपनी कार और बाइक के टायर्स की जांच जरूर करवाते रहें। यदि संभव हो तो ट्यूबलेस टायर्स का उपयोग करें, क्योंकि ये ज्यादा सुरक्षित होते हैं और गर्मी में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology