न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश

कटे हुए आलू को काला पड़ने से बचाने के आसान घरेलू उपाय जानें। ठंडे पानी, नींबू और विनेगर की मदद से आलू को घंटों तक ताजा, सफेद और फ्रेश रखने का सही तरीका।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 17 Jul 2026 3:51:51

कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश

रसोई में आलू सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में से एक है, लेकिन इसे काटने के कुछ ही समय बाद इसका रंग बदलने लगता है। हवा के संपर्क में आते ही कटे हुए आलू पर भूरे या काले धब्बे दिखाई देने लगते हैं, जिससे कई लोगों को लगता है कि अब उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यही वजह है कि अधिकांश लोग सब्जी बनाने से ठीक पहले ही आलू छीलकर काटते हैं। हालांकि, कई बार जरूरत से ज्यादा आलू कट जाते हैं और उन्हें तुरंत उपयोग नहीं किया जा सकता। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि कटे हुए आलू को लंबे समय तक ताजा और सफेद कैसे रखा जाए। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप आलू को घंटों तक काला होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं वे असरदार टिप्स, जिनकी मदद से कटे हुए आलू लंबे समय तक फ्रेश बने रहेंगे।

कटे हुए आलू को काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय

ठंडे पानी में डुबोकर रखें

अगर आपने जरूरत से अधिक आलू काट लिए हैं, तो उन्हें तुरंत ठंडे पानी से भरे एक बड़े बर्तन में डाल दें। पानी आलू को हवा के सीधे संपर्क में आने से रोकता है, जिससे उनका रंग जल्दी नहीं बदलता। ध्यान रखें कि सभी कटे हुए आलू पूरी तरह पानी में डूबे होने चाहिए। यदि आलू का कोई हिस्सा पानी से बाहर रह जाता है, तो वही हिस्सा सबसे पहले काला पड़ सकता है। सामान्य कमरे के तापमान पर इस तरीके से आलू को लगभग 1 से 2 घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

नींबू और विनेगर वाले पानी का करें इस्तेमाल

यदि आपको कटे हुए आलू को अधिक समय तक स्टोर करके रखना है, तो सादे पानी में एक नींबू का रस और लगभग एक चम्मच विनेगर मिला दें। इसके बाद कटे हुए आलू इस मिश्रण में डालकर फ्रिज में रख दें। यह तरीका आलू के ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है, जिससे आलू लगभग 20 से 22 घंटे तक अपना रंग बनाए रख सकते हैं और जल्दी काले नहीं पड़ते।

कटे हुए आलू को स्टोर करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

जब भी आलू को पानी से बाहर निकालें, तो पहले उन्हें साफ कपड़े या किचन टॉवल से हल्के हाथों से पोंछ लें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसके बाद ही उन्हें सब्जी या किसी अन्य रेसिपी में इस्तेमाल करें। आलू काटने के लिए हमेशा स्टेनलेस स्टील के चाकू का उपयोग करना बेहतर माना जाता है, क्योंकि लोहे के चाकू से काटने पर ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया तेज हो सकती है और आलू पर काले धब्बे जल्दी दिखाई देने लगते हैं।

इसके अलावा, यदि आलू को सामान्य तापमान पर पानी में रखा गया है, तो उन्हें 1 से 2 घंटे के भीतर उपयोग कर लेना चाहिए। इससे अधिक समय तक बाहर रखने पर पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आलू से हल्की बदबू आने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए यदि लंबे समय तक स्टोर करना हो, तो उन्हें हमेशा फ्रिज में ही रखें, ताकि उनकी ताजगी और गुणवत्ता बनी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती