Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special : क्या भांग का नशा बन रहा परेशानी, इन 5 तरीकों से दूर करें समस्या

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से भांग का नशा आसानी से उतारा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Mar 2021 4:46:17

Holi Special : क्या भांग का नशा बन रहा परेशानी, इन 5 तरीकों से दूर करें समस्या

आज होली के त्यौहार पर लोग एक-दूसरे से मिलते है और उन्हें रंग लगाते है। इसी के साथ ही सभी का इस त्यौहार को मनाने का अपना अलग तरीका होता हैं। कुछ लोग इस दिन भांग का नशा करना पसंद करते हैं जिसे दूध या ठंडाई में मिलाकर बनाया जाता हैं। लेकिन ये नशा ज्यादा हो जाए तो बेहोशी होने के साथ ही कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से भांग का नशा आसानी से उतारा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

सरसों का तेल

खाने-पीने की चीजों के अलग तेल भी भांग के नशे को फाड़ने में मददगार साबित होता है। बहुत ज्यादा भांग पीने की वजह से व्यक्ति बेहोशी की हालत में हो तो सरसों का तेल हल्का गुनगुना करके उसके दोनों कानों में एक-दो बूंद डाल दें। इससे बेहोशी टूट सकती है।
home remedies,bhang hangover,holi special सबसे पहले खाएं खट्टे फल

किसी भी नशे को कम करने या फाड़ने के लिए खट्टी चीजें हमेशा से कारगर उपाय के रूप में काम आती रही हैं। इस मौसम में खट्टे फल मिल ही जाते हैं। भांग के नशे वाले लोगों को संतरा, अंगूर, नींबू जैसे खट्टे फल खिलाने चाहिए। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स नशे देने वाले केमिकल्स को बेअसर कर सकते हैं। इन फलों को खाने के घंटेभर के अंदर ही नशा उतर जाता है। साथ में शरीर को खोई हुई ताकत भी मिल जाती है।

देशी घी भी कम नहीं

भांग के नशे को उतारने के लिए कुछ लोग देशी घी का सेवन करते हैं। इसके लिए शुद्ध देशी घी का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा आप अरहर की कच्ची दाल का प्रयोग करके भी भांग के नशे को उतारा जा सकता है। इसके लिए कच्ची दाल को पीसकर पानी के साथ व्यक्ति को दें या फिर इसे पानी के साथ पीसकर पिलाएं। home remedies,bhang hangover,holi special पानी और नारियल पानी

कहा तो यह भी जाता है कि भांग के नशे को उतारने के लिए पानी सबसे कारगर चीजों में से एक है। नशा करने वाले व्यक्ति को खूब पानी पिलाएं। ज्यादा पानी पीने से पेट में मौजूद नशीला पेय मूत्र के जरिए बाहर निकल जाएगा। इतना ही नहीं भांग के नशे को कंट्रोल करने के लिए नारियल पानी भी बढ़िया हो सकता है। नारियल पानी पीने से नशा तो कम होता ही है साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स और इलेक्ट्रोलेट्स बॉडी को रिहाइड्रेट कर देते हैं जिससे नशे के कारण शरीर में पैदा हुई ड्राईनेस खत्म होती है और नशा उतर जाता है।

अदरक को चूसने से फट जाएगा नशा

अदरक यूं तो चाय का स्वाद बढ़ाने और शरीर को गर्मी देने के लिए सहायक होता है। वहीं भांग के नशे को उतारने में भी इसे इस्तेमाल में लिया जा सकता है। आधा इंच अदरक टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से नशा धीरे-धीरे फटकर उतर जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology