न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिनटों में चमक जाएगा रसोई में पड़ा गंदा गैस स्टोव, आजमाए ये 5 आसान उपाय

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से रसोई में पड़ा गंदा गैस स्टोव मिनटों में चमक जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 7:11:46

मिनटों में चमक जाएगा रसोई में पड़ा गंदा गैस स्टोव, आजमाए ये 5 आसान उपाय

रसोई की सफाई सभी को पसंद आती हैं और यह जरूरी भी हैं क्योंकि यहीं सभी के लिए खाना बनता हैं जिससे सभी की सेहत जुड़ी होती हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि रसोई की सफाई में सबसे बड़ी परेशानी बनती हैं गंदा गैस स्टोव जिसपर लगे दाग-धब्बे आसानी से नहीं हटते हैं। अगर आप अच्छी तरह से गैस की सफाई नहीं करेंगे तो इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से रसोई में पड़ा गंदा गैस स्टोव मिनटों में चमक जाएगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

अमोनिया

गैस स्टोव के बर्नर को आप अमोनिया की मदद से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए चूल्हे का बर्नर हटा लें और बर्नर को किसी जिप वाले बैग में रख दें। अब इस बैग में अमोनिया डाल दें। इन्हें पूरी रात उसी जिप बैग में रहने दें। अगले दिन बर्नर को निकाल कर देखें। वह पूरी तरह साफ हो चुके होंगे।

home tips,kitchen tips,gas stove cleaning,tips and tricks

सिरका

घर की साफ-सफाई करने में सिरका बहुत काम आता है। सफेद सिरके से फर्श की सफाई की जाती है। इसके अलावा आप इससे गैस स्टोव को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिएआप एक स्प्रे बोतल में एक तिहाई सफेद सिरका और दो तिहाई पानी मिक्स कर दें। अब खाना बनाने के बाद जब भी गैस साफ करें इस घोल को गैस चूल्हे और स्टोव पर स्प्रे करें। 5 मिनट बाद स्पंज या किसी कपड़े से स्टोव को पोंछ दें। गैस स्टोव एकदम नए जैसा चमकने लगेगा।

डिशवॉशर सोप और बेकिंग सोडा

गैस ओवन को साफ करने के लिए ज्यादातर लोग बर्तन धोने वाले साबुन का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप लिक्विड सोप में अगर बेकिंग सोडा मिलाकर गैस स्टोव को साफ करने के लिए इस्तेमाल करेंगे, तो इससे चूल्हा नया जैसा चमकने लगेगा। इसके लिए किसी बाउल में बर्तन धोने वाला साबुन और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें। अब इसे किसी स्पंज या कपड़े से स्टोव पर फैला दें। 5 मिनट बाद किसी कपड़े से इसे अच्छी तरह से साफ कर दें।

home tips,kitchen tips,gas stove cleaning,tips and tricks

नमक और बेकिंग सोडा

गैस चूल्हा साफ करने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच पानी, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नमक को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इसे किसी कपड़े या स्पंज से गैस स्टोव पर लगा दें। इससे गैस चूल्हे पर लगे दाग आसानी से हट जाते हैं।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा

गैस चूल्हे की डीप क्लीनिंग के लिए आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गैस पर जमी गंदगी आसानी से निकल जाती है। इसके लिए पहले अच्छी तरह गैस को साफ कर लें। उसके बाद बेकिंग सोडा छिड़क दें, उसके ऊपर हाइड्रोजन पेरोक्साइड डाल दें। कम से कम 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। अब पानी से अच्छी तरह से साफ कर दें। ध्यान रखें इस तरह साफ करने के बाद चूल्हा जब पूरी तरह से सूख जाए तभी इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत