न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लम्बे समय तक बिना कीड़े लगे रहेंगे चावल, आजमाए ये बेहतरीन तरीके

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से चावल को इन कीड़ो से बचाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 2:37:30

लम्बे समय तक बिना कीड़े लगे रहेंगे चावल, आजमाए ये बेहतरीन तरीके

आज भी कई घरों में देखा जाता हैं कि लोग सूखा राशन सालभर का इकठ्ठा करके रखते हैं। अर्थात घर में गेंहू, दाल, चावल, तेल जैसी चीजें एकसाथ लाई जाती हैं और उनका सालभर उपभोग किया जाता हैं। लेकिन इतना राशन एकसाथ लाने पर उसे सहेज कर रखना भी तकलीफ का काम हो जाता हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि एक समय के बाद राशन में कीड़े लगना शुरू हो जाते हैं। खासतौर से चावल के साथ यह समस्या ज्यादा आती हैं और इनमें छोटे कीड़े (घुन) पड़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से चावल को इन कीड़ो से बचाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

tips and tricks,household tips,kitchen tips,rice care tips

नीम का करें उपयोग

नीम में कीटनाशक गुण मौजूद होते हैं। यह अनाज को सुरक्षित रखने का एक पारंपरिक तरीका भी है। चावल को कंटेनर में रखने के बाद उसमें नीम की पत्तियां और कुछ सूखी हुई मिर्च डाल दें। इसे स्टोर किए हुए चावल लंबे वक्त तक सुरक्षित रहेंगे। इससे चावल में घुन पड़ने का खतरा भी खत्म हो जाएगा।

tips and tricks,household tips,kitchen tips,rice care tips

एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल

कई बार चावल की बोरी लाकर हम सीधे डिब्बे में रख देते हैं, लेकिन इससे चावल के खराब होने का डर रहता है। चावल को कभी भी किसी पॉलिथीन या पतीले में न रखें। इन्हें हमेशा किसी एयरटाइट कंटेनर में ही रखना चाहिए। हवा लगने से चावल खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। एयरटाइट कंटेनर होने से उसमें नमी के जाने का चांस भी कम होता है। इससे चावल लंबे समय तक स्टोर हो सकते हैं।

tips and tricks,household tips,kitchen tips,rice care tips

काली मिर्च के दाने

चावल को कीड़े से बचाने के लिए खड़़ी लाल मिर्च के अलावा काली मिर्च के दानों का भी उपयोग किया जा सकता है। इससे भी चावलों में कीड़े लगने की आशंका बहुत कम हो जाती है। इसे नीम के साथ भी रखा जा
सकता है।

tips and tricks,household tips,kitchen tips,rice care tips

फ्रिज का करें इस्तेमाल

कई बार देखा गया है कि गर्मी की वजह से भी चावल में कीड़े पड़ जाते हैं। अगर आपके पास चावल की मात्रा ज्यादा नहीं है तो उसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में भी रखा जा सकता है। ठंडक मिलने की वजह से चावल में कीड़े नहीं पड़ेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत