न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉकरोच कितने समय तक जीवित रहते हैं? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

कॉकरोच कितने समय तक जीवित रहते हैं और इनका जीवन चक्र कैसा होता है? जानिए इनके बारे में हैरान करने वाले तथ्य, भोजन की आदतें और उम्र से जुड़ी पूरी जानकारी, जो आपको चौंका देगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 22 May 2026 6:01:00

कॉकरोच कितने समय तक जीवित रहते हैं? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

घर के किचन, बाथरूम, सिंक या अंधेरी कोनों में कॉकरोच को रेंगते हुए देखना आम बात है। गंदगी और बीमारियों के वाहक माने जाने वाले ये कीड़े दिखते ही लोग इन्हें खत्म करने के लिए दौड़ पड़ते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर ये छोटे-से दिखने वाले कॉकरोच कितने साल तक जीवित रह सकते हैं? अगर नहीं, तो इसका जवाब आपके लिए काफी चौंकाने वाला हो सकता है।

कॉकरोच से जुड़े दिलचस्प तथ्य

कॉकरोच आमतौर पर गर्म, नम और अंधेरे स्थानों में रहना पसंद करते हैं। यही कारण है कि ये अक्सर किचन, सीवर और बंद कोनों में दिखाई देते हैं। ये उष्णकटिबंधीय और हल्के जलवायु वाले क्षेत्रों में अधिक पाए जाते हैं। कॉकरोच न केवल गंदगी फैलाने के लिए बदनाम हैं, बल्कि ये एक विशेष प्रकार की दुर्गंध भी छोड़ते हैं, जो इनके मौजूद होने का संकेत देती है।

इनका भोजन बेहद विविध होता है। कॉकरोच पौधों से लेकर जानवरों तक के अवशेष खा सकते हैं। ये भोजन के अलावा कागज, कपड़े और यहां तक कि किताबों तक को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार ये मृत कीड़ों, जैसे खटमल आदि को भी अपना भोजन बना लेते हैं। इन्हें नियंत्रित करने के लिए आमतौर पर कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है, हालांकि ये काफी सहनशील कीट माने जाते हैं।

कॉकरोच का जीवन चक्र कैसे होता है?

रेंटोकिल पेस्ट कंट्रोल इंडिया (Rentokil Pest Control India) की रिपोर्ट के अनुसार कॉकरोच का जीवन तीन मुख्य चरणों में बंटा होता है—अंडा, निम्फ और वयस्क अवस्था। अंडों से निकलने के बाद छोटे सफेद रंग के निम्फ बाहर आते हैं, जिनमें पंख नहीं होते और उनका रंग काफी हल्का होता है।

बढ़ने की प्रक्रिया के दौरान ये कई बार अपनी बाहरी त्वचा को बदलते हैं, जिसे मोल्टिंग कहा जाता है। यह प्रक्रिया लगभग 6 से 13 बार तक हो सकती है। हर बार मोल्टिंग के बाद ये पहले से बड़े, गहरे रंग के और अधिक विकसित कॉकरोच जैसे दिखने लगते हैं।

यह पूरा विकास कुछ महीनों से लेकर एक साल से भी अधिक समय तक चल सकता है, जो तापमान, भोजन की उपलब्धता और कॉकरोच की प्रजाति पर निर्भर करता है।

कॉकरोच कितने साल तक जिंदा रहते हैं?

अब सबसे बड़ा सवाल—कॉकरोच की उम्र कितनी होती है? रिपोर्ट्स के अनुसार मादा कॉकरोच, नर की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहती हैं और कुछ मादा कॉकरोच लगभग दो साल तक जिंदा रह सकती हैं। वहीं पालतू या नियंत्रित वातावरण में रखे गए कॉकरोच इससे भी ज्यादा समय तक जीवित रह सकते हैं।

सामान्य परिस्थितियों में कॉकरोच की अलग-अलग प्रजातियों की उम्र लगभग 100 दिनों से लेकर 2 साल तक हो सकती है। हालांकि इनका जीवन पर्यावरण, भोजन और परिस्थितियों पर काफी निर्भर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत