न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AC Blast: क्यों फटते हैं एयर कंडीशनर? पहले से मिलते हैं ये चेतावनी संकेत, अनदेखी करना पड़ सकता है भारी

हर साल एसी ब्लास्ट से लोग गंभीर रूप से घायल या मृत हो जाते हैं। फरीदाबाद की दर्दनाक घटना के बाद जानें एसी ब्लास्ट के कारण, पहले मिलने वाले संकेत और बचाव के तरीके, ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 3:55:05

AC Blast: क्यों फटते हैं एयर कंडीशनर? पहले से मिलते हैं ये चेतावनी संकेत, अनदेखी करना पड़ सकता है भारी

हर साल एसी ब्लास्ट की घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं और कई बार अपनी जान तक गंवा देते हैं। हाल ही में फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक एयर कंडीशनर ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य की मौत हो गई और उनका बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस लेख में हम जानेंगे कि एसी ब्लास्ट क्यों होता है, इसके पहले कौन-कौन से संकेत मिलते हैं और किन सावधानियों से आप इसे टाल सकते हैं, ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे।

AC Blast: कारण क्या हैं?

खराब वायरिंग – एसी की इंस्टॉलेशन में अगर वायरिंग सही तरीके से नहीं की गई हो या आपका एसी पुराना हो चुका हो, तो शॉर्ट-सर्किट और ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है।

इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी – वोल्टेज उतार-चढ़ाव या ढीले कनेक्शन से भी एसी ब्लास्ट हो सकता है। इसलिए समय-समय पर एसी की सर्विस करवाना जरूरी है।

गैस लीकेज – मेंटनेंस की अनदेखी से कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है और गैस लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। ओवरहीट और गैस लीकेज मिलकर ब्लास्ट का कारण बन सकते हैं।

फिल्टर ब्लॉकेज – धूल और मिट्टी जमा होने से फिल्टर जाम हो जाते हैं। इससे कूलिंग प्रभावित होती है और कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, जो ब्लास्ट का खतरा बढ़ा सकता है।

ब्लास्ट से पहले मिलने वाले चेतावनी संकेत

अजीब आवाज़ें – अचानक कंपन या गड़गड़ाहट की आवाज़ें ब्लास्ट का संकेत हो सकती हैं।

जलने की गंध – तार या प्लास्टिक जैसी जलती हुई गंध आए तो तुरंत एसी बंद करें और प्लग निकालकर मैकेनिक बुलाएँ।

ज्यादा गर्म होना – इनडोर यूनिट हद से ज्यादा गर्म होने लगे तो यह अलर्ट है।

धुंआ निकलना – एसी से धुआं निकलना गंभीर खतरे का संकेत है। बिना देर किए मशीन बंद करें और रिपेयर कराएँ।

ऑन-ऑफ होना – बार-बार ऑन और ऑफ होना इलेक्ट्रिकल सर्किट की समस्या दर्शाता है।

स्पार्किंग – प्लग के पास चिंगारी दिखाई दे तो तुरंत MCB बंद करें और बिजली कनेक्शन सुरक्षित करें।

ब्लास्ट से बचाव के तरीके

- एसी की नियमित सर्विस करवाएँ।
- फिल्टर साफ़ रखें, हर हफ्ते साफ करें।
- लगातार कई घंटे तक न चलाएँ।
- स्टेबलाइज़र और सही वायरिंग का इस्तेमाल करें।
- किसी भी असामान्य आवाज़ या गंध को नज़रअंदाज न करें।

एसी में इस्तेमाल होने वाली गैस

आजकल के अधिकांश एसी R32 गैस के साथ आते हैं, जो पर्यावरण के लिए कम हानिकारक और ऊर्जा दक्ष होती है। कुछ मॉडल्स में R-410A गैस भी इस्तेमाल होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत