न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टूथपेस्ट की मदद से हल हो सकते हैं आपके ये 10 काम, जानें कैसे करें इनका इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको टूथपेस्ट के कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जो आपके कुछ काम बिना मेहनत और सस्ते में निपटा देंगे। इन्हें अपनाकर आप होमकेयर प्रोब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं टूथपेस्ट की इन टिप्स और ट्रिक्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Mar 2022 5:07:24

टूथपेस्ट की मदद से हल हो सकते हैं आपके ये 10 काम, जानें कैसे करें इनका इस्तेमाल

टूथपेस्ट हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसका इस्तेमाल दांतों की सफाई करने और मुंह की बदबू को दूर करने में किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह टूथपेस्ट बड़े कमाल का हैं और आपके कई काम को आसान बना सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको टूथपेस्ट के कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जो आपके कुछ काम बिना मेहनत और सस्ते में निपटा देंगे। इन्हें अपनाकर आप होमकेयर प्रोब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं टूथपेस्ट की इन टिप्स और ट्रिक्स के बारे में...

household uses of toothpaste,household tips

डायमंड ज्वेलरी

डायमंड ज्वेलरी की चमक बरकरार रखना भी आसान नहीं है। हीरे के गहने आपकी सुंदरता तो बढ़ाते हैं। पर इन्हें चमकदार बनाए रखने में परेशानी होती है। डायमंड ज्वेलरी को आप टूथपेस्ट की सहायता से आसानी से साफ कर सकती हैं। ब्रश और टूथपेस्ट से साफ करें डायमंड ज्वेलरी और अपने गहनों को सालो साल बनाए रखें नए जैसा।

हाथों का डियोड्रेंट

प्याज और लहसुन छिलने और काटने से इनकी खुशबू हाथों में ही रह जाती है। हाथों पर जरा सा टूथपेस्ट लगाएं और हाथों को धो लें। प्याज, लहसुन की महक चली जाएगी। वैसे तो आप हैंडवॉश का यूज करती ही होंगी, पर टूथपेस्ट भी इस काम के लिए कारगर है।

बालों से हटाएं च्युइंग गम

बच्चे शरारती होते हैं। खेल-खेल में वे कई शैतानियां करते हैं। कई बार च्युइंग गम चबाने के अलावा बालों में भी लगा लेते हैं। च्युइंग गम बालों से आसानी से नहीं निकलता। पर टूथपेस्ट से यह आसानी से निकल जाएगा। बालों में लगे च्युइंग गम पर टूथपेस्ट लगाएं, इससे च्युइंग गम आसानी से निकल जाएगा।

household uses of toothpaste,household tips

हेडलाइट्स

स्कूटी या कार से घूमना जितना मजेदार होता है, इसके रख-रखाव पर उतना ही ध्यान देना पड़ता है। हेडलाइट पर पड़े स्क्रैच और गंदे लगते हैं। पर जरा से टूथपेस्ट से आप अपने गाड़ी की हेडलाइट भी चमका सकती हैं। टूथपेस्ट को हल्के से पानी के साथ मिलाकर हेडलाइट पर लगाएं। जरा सा रगड़कर कपड़े से पोंछ लें। हेडलाइट साफ करने की यह टिप आजमाइए और फर्क खुद ही देख लीजिए।

सफेद जूते

सफेद जूते आजकल फैशन का नया ट्रेन्ड हैं। पर इनको भी चमकदार बनाए रखना आसान नहीं है। पर टूथपेस्ट से आपका यह काम भी आसान हो जाएगा। गंदे जूतों पर टूथपेस्ट लगाएं, और ब्रश से साफ करें। जूते नए जैसे चमकेंगे।

कार्पेट स्टेन्स

कार्पेट पर स्टेन्स तो लग ही जाते हैं। चाहे आप कितनी भी सावधानी क्यों न बरतें। पर ये दाग छुड़ाने में शामत आपकी आती है। पर टूथपेस्ट से ये काम आसान हो जाएगा। दाग पर टूथपेस्ट लगाएं, और गीले टूथब्रश से रगड़ें। अगर दाग एक बार में न निकले, तो यह प्रोसेस दोहराएं।

household uses of toothpaste,household tips

दीवारों पर क्रेयौन

बच्चे अपनी करामात दीवारों पर भी दिखाते हैं। इन नन्हे-मुन्ने चित्रकारों को डांटने के बजाय अपने ख्यालों को आकार देने दीजिए। गंदी दीवारों की सफाई का जिम्मा टूथपेस्ट पर छोड़ दीजिए। दीवारों पर टूथपेस्ट लगाएं। गिले कपड़े से साफ कर लें। दीवारों पर बने क्रेयॉन के दाग साफ हो जाएंगे।

जिद्दी दाग

सफाई किसे पसंद नहीं होती? पर घर पर अगर बच्चें हों तो साफ-सफाई रखना और भी मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी आपकी महंगी सफेद ड्रेस पर स्याही या सॉस गिर जाती हैं। इन सबसे छुटकारा दिलाएगा सिर्फ जरा सा टूथपेस्ट। जिद्दी दाग पर जरा सा टूथपेस्ट लगाएं। थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें। अगर एक बार में दाग न जाए तो इस प्रोसेस को दोहराएं।

गौगल्स

काला चश्मा तो सभी को पसंद आता है पर चश्मे को डस्ट फ्री रखना भी जरूरी है। चश्मे पर गंदगी बैठ जाती है, और पूरी तरह से साफ करने में दिक्कत होती है। जरा से टूथपेस्ट से आपके गौगल्स नए जैसे हो जाएंगे।

कॉफ़ी टेबल पर बने पानी के दाग

कॉफ़ी टेबल पर बने पानी के दाग आपके खूबसूरत से कॉफी टेबल की रंगत बिगाड़ देते हैं। कॉफ़ी टेबल पर बने इन दागों को भी आप आसानी से टूथपेस्ट से साफ कर सकती हैं। दाग पर टूथपेस्ट लगाएं और भीगे कपड़े से पोछें करें। दाग साफ हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत