न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेब पर भारी पड़ता हैं दुनिया के इन 8 महंगे शहरों में घूमने जाना, सोच-समझकर करें प्लानिंग

जब भी कभी आप घूमने जाते हैं तो वहां के खानपान, प्रसिद्द जगहों, शॉपिंग, कल्चर का आनंद उठाना पसंद करते हैं। लेकिन अब जरा सोचिए कि आप जहां जा रहे हैं वहां इन सभी चीजों का आनंद उठाना आपके बजट से ही बाहर हो तो घूमने में वह मजा नहीं आ पाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Sep 2022 3:43:40

जेब पर भारी पड़ता हैं दुनिया के इन 8 महंगे शहरों में घूमने जाना, सोच-समझकर करें प्लानिंग

जब भी कभी आप घूमने जाते हैं तो वहां के खानपान, प्रसिद्द जगहों, शॉपिंग, कल्चर का आनंद उठाना पसंद करते हैं। लेकिन अब जरा सोचिए कि आप जहां जा रहे हैं वहां इन सभी चीजों का आनंद उठाना आपके बजट से ही बाहर हो तो घूमने में वह मजा नहीं आ पाता हैं। खासतौर से यह स्थिति आती हैं जब आप विदेश यात्रा पर हो। विदेश घूमने जाने की बात आती हैं तो लोगों के दिमाग में कुछ प्रमुख और प्रसिद्द जगहें घूमने लगती हैं। दुनिया में हर तरह के शहर हैं। कहीं रहना महंगा होता है तो कहीं सस्ता। ऐसे में आपको कभी भी घूमने जाने से पहले सोच-समझकर प्लानिंग करनी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे महंगे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने जाना जेब पर भारी पड़ता हैं। आइये जानते हैं इन महंगे शहरों के बारे में...

world expensive cities worldwide

सिंगापुर

पर्यटकों द्वारा घूमने के लिए सिंगापुर शहर दुनिया का सबसे महंगा शहर है। यहां आप लजीज पकवान, शापिंग मॉल, होटल, रिसोर्ट, डिस्को और नाईट लाइफ स्टाइल का लुफ्त उठा सकते है। इस महंगे शहर में परिवहन पर बहुत पैसा खर्च होता है। अगर आप कार खरीदना और इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास बहुत बड़ी सेविंग्स होनी जरूरी है। सिंगापुर की सरकार सड़क पर कारों को मैनेज करने के लिए कार के रेट को हाई रखती है। इसके अलावा, कपड़े और यहां तक कि किराने के सामानों के भी रेट काफी हाई हैं। यह सबसे विकसित शहर है जहां के खाने की लोकप्रियता पूरी दुनिया में फेमस है। सिंगापुर ज्यादातर हनीमून कपल्स, प्रोफेशनल और अच्छी रकम पाने वाले लोग ही घूमने आते हैं।

world expensive cities worldwide

ज़्यूरिख

सैलानियों के लिए स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख शहर, यूरोप में सबसे महंगे शहरों में से एक है। हालांकि पूरा स्विट्ज़रलैंड ही महंगा है, लेकिन ज्यूरिख की यात्रा करने में आपकी जेब खाली हो जाएगी। शहर में ठहरने, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना और खाने की कीमत आसमान छू रही हैं। इस शहर को इंटरनेशनल बैंकिंग और वित्त विभाग के लिए जाना जाता है। इस शहर में कई चर्च, म्यूजियम, थिएटर और झीलें आदि देखने को मिल जाएंगी। इनके साथ ही, अगर आपको रात में पार्टी या नाच-गाना करना है, तो ज्यूरिख नाइट क्लब के लिए बहुत फेमस है।

world expensive cities worldwide

पेरिस

पेरिस को "रोमांस का शहर" के रूप में भी जाना जाता है और यह प्यार करने वाले जोड़ों के बीच काफी प्रसिद्ध है। पेरिस आज व्यापार, फैशन, मनोरंजन, कला और संस्कृति के लिए दुनिया के अग्रणी केंद्रों में से एक है। पर्यटकों द्वारा घूमने के लिए यह सबसे महंगा वेकेशन डेस्टिनेशन है। लोग रात में इसके फेमस कैफे, चॉकलेट, वाइन, पेस्ट्री और सुंदर एफिल टॉवर को एक्सप्लोर करने के लिए भी यहां आते हैं। एक ऐसा शहर जो पूरी दुनिया के कला प्रेमियों को रोमांचित करता है। जहां आकर दुनिया का हरेक कलाकार खुद को पूरा महसूस करता है। नवविवाहित जोड़ों द्वारा घूमने के लिए यह सबसे अच्छा, लेकिन महंगा शहर है। शहर में शाही महल, भव्य गिरजाघर और प्रभावशाली वास्तुकला इसे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए देखने लायक बनाती है।

world expensive cities worldwide

न्यूयॉर्क

जब बात आती है दुनिया के सबसे महंगे शहरों की तो उसमें न्यूयॉर्क को शामिल न किया जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। खाना, रहना और इस शहर में घूमना सभी कुछ महंगा है। हालांकि, सार्वजनिक परिवहन फिर भी बजट में है, लेकिन टैक्सी और कैब में घूमना महंगा पड़ सकता है। वाल स्ट्रीट की ऊँची ऊँची इमारतों से ले कर टाइम्स स्क्वायर के बड़े बड़े चमचमाते हुए विज्ञापन के बीच की गहमागहमी या फिर सेंट्रल पार्क का शांत माहौल, न्यूयॉर्क शहर में आपको किसी भी वक़्त गज़ब की ऊर्जा दिखेगी। इस शहर में मनोरंजन है, फैशन है , गौरान्वित करने वाला इतिहास है, खाने के मामले में इस शहर का कोई जोड़ नहीं है साथ साथ ये एक बेहद खूबसूरत शहर भी है।

world expensive cities worldwide

हांगकांग

हांगकांग अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। रहने के लिए हांगकांग दुनिया का सबसे महंगा शहर है। हालाँकि, यहां आप खाने और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए और शहर की खूबसूरती को देखने के लिए सस्ते विकल्प भी खोज सकते हैं। आप खरीदारी के लिए लोकल मार्किट जा सकते हैं और घूमने फिरने के लिए प्राइवेट बसों का ऑप्शन चुन सकते हैं। यहां आप अपने वेकेशन पर फ्री हाइकिंग, बीच और पहाड़ों का मजा ले सकते हैं। यहां की इंटरनेशनल डिश को चखने के लिए, लग्जरी होटल में रहने जैसी चीजों के लिए यहां की कीमत काफी अधिक है। हांगकांग में आप थीम पार्क, म्यूजियम, गगन चुम्बी इमारतों, शॉपिंग और व्यंजनों का मजा ले सकते हैं।

world expensive cities worldwide

टोक्यो

यात्रा करने के लिए जापान कोई सस्ती जगह नहीं है, लेकिन हाँ यह इतना महंगा देश नहीं है जितना आप सोच रहे हैं। यदि आप स्ट्रीट फूड या सस्ते फास्ट-फूड रेस्तरां, छात्रावासों में रहना और ट्रेनों या बसों के माध्यम से परिवहन चुनते हैं तो आप बजट में टोक्यो शहर को घूम सकते हैं। यात्रा के लिए एक महान शहर, पुरानी संस्कृति से परिचित होने के लिए यह एक अच्छी जगह है, लेकिन हां, आपको अपने बजट से कुछ ऊपर काफी पैसा खर्च करना होगा। लोकप्रिय आकर्षणों में इंपीरियल पैलेस, मीजी श्राइन और सेंसो-जी, एक लोकप्रिय मंदिर शामिल हैं।

world expensive cities worldwide

अश्गाबात

प्रवासियों के रहने और काम करने के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर अश्गाबात महंगाई के मामले में हांगकांग से भी काफी है। रिपोर्ट के अनुसार, शहर मुद्रास्फीति के कारण शीर्ष स्थान पर है। यहां वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें काफी अधिक हैं। तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात सुंदर पार्कलैंड के साथ काफी अच्छी तरह से विकसित है। अश्गाबात अपनी शानदार संगमरमर की इमारतों और स्मारकों के लिए जाना जाता है। यह मध्य एशिया के सबसे रंगीन बाज़ारों में से एक है।

world expensive cities worldwide

दुबई

दुबई सबसे महंगी शॉपिंग, प्रतिष्ठित इमारतों और लक्ज़री होटलों के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां के सेवन स्टार होटल, भव्य मॉल, नाइटलाइफ़ जैसी चीजें इस जगह को बेहद महंगा बनाती हैं। वैसे ये पर्यटकों के घूमने के लिए सस्ता डेस्टिनेशन बिल्कुल भी नहीं है, लेकिन हाँ यह व्यक्ति की खर्च करने की आदतों पर भी निर्भर करता है। आप दुबई टूर के दौरान पैसे बचाने के लिए बजट होटल चुन सकते हैं, फैंसी रेस्तरां के बजाय सस्ते रेस्तरां और यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन का विकल्प ले सकते हैं। भारतीयों के द्वारा सबसे ज्यादा घूमने के लिए दुबई को पसंद किया जाता है। दुबई को अपनी खूबसूरती और साफ सफाई के लिए जाना जाता है दुबई के आकर्षक नजारे भारतीयों को आकर्षित करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत