न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इन विचित्र रेस्टोरेंट्स की विशेषता जान चकराने लगेगा माथा, जरूर लें यहां का एक्सपीरियंस

भारत में कई ऐसे विचित्र रेस्टोरेंट्स है जिनकी अनोखी खासियत के चलते वे देशभर में प्रसिद्द हैं। इन जगहों पर विजिट करना अपनेआप में एक अनोखा एक्सपीरियंस साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही अनोखे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खासियत जान आपका भी माथा चकराने लगेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Nov 2022 3:08:28

भारत के इन विचित्र रेस्टोरेंट्स की विशेषता जान चकराने लगेगा माथा, जरूर लें यहां का एक्सपीरियंस

वीकेंड आते ही लोग रेस्टोरेंट जाना पसंद करते हैं जहां वे आराम से आवभगत के साथ अपनी पसंद का भोजन खा सकें। रेस्टोरेंट भी अपने कस्टमर्स के लिए हर सुविधा तैयार करते हैं जैसे कि स्टाइलिश चेयर, टेबल, इंटीरियर आदि। लेकिन क्या आप कभी ऐसे रेस्टोरेंट गए हैं जो अपनी सुविधा और भोजन से ज्यादा अपने विचित्रपन के लिए जाना जाता हैं। जी हां, भारत में कई ऐसे विचित्र रेस्टोरेंट्स है जिनकी अनोखी खासियत के चलते वे देशभर में प्रसिद्द हैं। इन जगहों पर विजिट करना अपनेआप में एक अनोखा एक्सपीरियंस साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही अनोखे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खासियत जान आपका भी माथा चकराने लगेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

weird restaurants in india,holidays,travel,tourism

न्यू लकी रेस्टोरेंट, अहमदाबाद

क्या आपने कभी सोचा है कि कब्रिस्तान में बैठकर चाय पीने का एहसास कैसा होता होगा? दरअसल, अहमदाबाद में स्थित न्यू लकी रेस्टोरेंट में आप यह अनुभव ले सकते हैं। जी हाँ, अहमदाबाद का यह अनोखा रेस्टोरेंट कब्रिस्तान के ऊपर बनाया गया है और होटल में चाय के टेबल्स के पास ही कब्र भी मौजूद रहती है। जी हाँ, आपको यह सुनने में भले ही अजीब लगेगा लेकिन इस रेस्टोरेंट में कब्रस्तान में बैठकर चाय पीते हैं। इस रेस्टोरेंट का निर्माण लगभग 50 साल पहले कृष्णन कुटी ने किया था। हालाँकि, यह रेस्टोरेंट उन्हीं लोगों के लिए है जिनके अंदर कब्रों के बीच बैठकर चाय पीने की हिम्मत हो। यहाँ आकर आपको बेहद खास अनुभव मिलेगा।

weird restaurants in india,holidays,travel,tourism

कैदी किचन, कोलकाता

कई लोग ऐसे हैं जिन्हें कैदियों को नजदीक से देखने की इच्छा होती है, ऐसे में कैदी किचन आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इस किचन में सबसे पहले आपको जेल की कोठरी में बंद करते हैं और खाने का ऑर्डर लेने के लिए वर्दी में 'पुलिस इंस्पेक्टर' मार्च करते हुए आता है। डरने की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ शक्ल से डरावने लगते हैं, बाकि आपको खाना दिल से खिलाते हैं। इस विचित्र जेल थीम रेस्टोरेंट में आपको आठ सेल बने हुए दिखाई देंगे। आपको यहां खाना केवल शाकाहारी ही मिलेगा।

weird restaurants in india,holidays,travel,tourism

भड़ास कैफे, इंदौर

अगर आप मध्यप्रदेश के इंदौर की सैर करने आए तो प्लीज आप भड़ास कैफे की विजिट जरूर करें। भड़ास कैफे इंदौर के चंदननगर में है। यहां पर आप चाय, कॉफी, स्नैक्स, खाने के अलावा अपना गुस्सा भी निकाल सकते हैं, यहां पर आपको कई सारी चीजें तोड़ने को मिलेगी। इस कैफे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तोड़फोड़ से पहले ग्लव्स, हेलमेट और ट्रैक सूट भी पहनाए जाते हैं। इसके अलावा इस कैफे में खुलकर चिल्लाने और गालियां देने की भी छूट है। हालांकि आप जिन चीजों को तोड़ेंगे उसके पैसे देने होंगे। इस कैफे में आप कॉफी की चुस्कियों के साथ अपने पसंदीदा म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा मेडिटेशन रूम में जाकर ध्यान लगा सकते हैं।

weird restaurants in india,holidays,travel,tourism

नेचर्स टॉयलेट कैफे, अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित 'नेचर्स टॉयलेट कैफे' भारत के सबसे ज्यादा अजीबो-गरीब होटलों में से एक है। यह कैफे बेहद अलग ढंग से बनाया गया है और यह अहमदाबाद के सबसे मशहूर होटलों में से एक है। इस कैफे का इंटीरियर और फर्नीचर टॉयलेट म्यूजिम से इंस्पायर्ड है। आपको जानकार हैरानी होगी कि नेचर्स टॉयलेट कैफे में गेस्ट्स चेयर्स या सोफे पर नहीं बल्कि टॉयलेट सीट पर बैठ कर भोजन करते हैं। इस होटल को अलग और खास बनाने के लिए यह तरीका अपनाया गया है। इस कैफे के पास में एक टॉयलेट गार्डन भी है जिसे साल 1950 में जयेश पटेल द्वारा बनाया गया था, जिसे ‘बेबी टॉयलेट’ के नाम से जाना जाता है।

weird restaurants in india,holidays,travel,tourism

गुफा रेस्ट्रॉन्ट, बेंगलोर

जैसा कि नाम में ही इसकी थीम छुपी हुई है, इस रेस्टोरेंट में ग्राहकों को गुफा में बिठाकर खाना खिलाया जाता है। इस गुफा वाले रेस्टोरेंट की बनावट कुछ अलग ही है, इसमें छत बेहद नीचे है, हर तरफ चट्टानी दीवारे हैं, दीवारों से लटकती नकली मशालें, डरावने जाल और वहां यहां की लाइटनिंग किसी भूत प्रेत की मूवी से कम नहीं लगती। अगर आपको भूतिया चीजों में बेहद मजा आता है तो यह रेस्टोरेंट आप ही के लिए बना है।

weird restaurants in india,holidays,travel,tourism

हवाई अड्डा रेस्टोरेंट, लुधियाना

पंजाब के शहर लुधियाना में आएं तो हवाई अड्डा रेस्टोरेंट आ सकते हैं। ये रेस्टोरेंट बहुत ही यूनिक है। इस होटल को बनाने के लिए कबाड़ हो चुके एयर बस 320 तैयार किया गया है। बताया जाता है कि इस विमान को लुधियाना लाने के लिए चार बड़े ट्रकों का सहारा लिया गया था। इस हवाई अड्डा विमान में 180 लोगों के बैठने की क्षमता है। लेकिन अभी सिर्फ 70 लोगों के बैठने का ही इंतजाम किया गया है। यहां पर बेकरी, कैफे और पार्टी हॉल भी है। यहां पर शुद्ध शाकाहारी खाना ही मिलता है।

weird restaurants in india,holidays,travel,tourism

सेवा कैफे, अहमदाबाद

इस रेस्टोरेंट का जैसा नाम है वैसा ही काम भी है। यहाँ जाने वाले ग्राहकों का पूजा की थाली से तिलक लगाकर स्वागत किया जाता है। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यहाँ खाना खाने के बाद बिल नही दिया जाता बल्कि बिल की जगह यहाँ पर ग्राहकों को खाली लिफाफा दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि लिफाफे में आप जो भी किमत रखना चाहे रख सकते है चाहे वह कम हो या ज्यादा। इस रेस्टोरेंट को पूरी तरह से घर जैसा बनाया गया है। आप चाहे तो यहाँ पर आप इस कैफे में मदद भी कर सकते है, जैसे खाना बनाना या साफ-सफाई करना आदि। इसीलिए इसका नाम रखा गया है सेवा कैफे।

weird restaurants in india,holidays,travel,tourism

स्ट ऑफ़ डार्कनेस होटल, हैदराबाद

हैदराबाद का 'टेस्ट ऑफ़ डार्कनेस होटल' भारत के सबसे अनोखे होटल्स में से एक है। इस होटल की सबसे अनोखी बात यह है कि इस होटल में बिल्कुल अँधेरा रहता है। यानी इस होटल में खाना खाते समय आप खाने को देख नहीं पाते हैं। सुनने में अटपटा जरूर लगता है लेकिन यह सच है। हैदराबाद के इस अजीबो-गरीब होटल में इतना बिल्कुल रौशनी नहीं रहती है और आपको खाना अँधेरे में ही खाना होता है। इस होटल में एंट्री लेने के बाद गेस्ट्स को खाना खाने के लिए कुछ निर्देश दिए जाते है। यहाँ खाना खाने के बाद आपको एक बिलकुल अलग अनुभव का एहसास होगा।

weird restaurants in india,holidays,travel,tourism

प्रैंकस्टर कैफे, गुरुग्राम

अगर आपको कॉलेज का फील लेना है तो आप गुरुग्राम के प्रैंकस्टर कैफे, आ सकते हैं। यहां पर आपको लायब्ररी, साइंस लैब जैसा माहौल मिलेगा। ये कैफे सेक्टर 29 में स्थित है। आप जब इस कैफे में एंट्री करेंगे तो आपको कॉलेज की लाइब्रेरी जैसा फील आएगा, रैक में किताबें रखी हैं। टेबल के लैंप होल्डर में भी किताबें हैं। वहीं यहां बने बार को लॉकर रूम का लुक दिया गया है। इसके अलावा अगर आपको ड्रिंक पीना है तो उसके लिए लैब लुक दिया गया है। जहां पर ड्रिंक बिना भी सकते हैं और वेटर से मांग भी सकते हैं। इस रेस्टोरेंट के पार्किंग लॉन में लाइन से बहुत सारे स्कूटर लगे हुए हैं साथ ही एक जीप भी खड़ी है जहां पर आप बैठकर खाना खा सकते हैं। ये दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं है सिर्फ 58 किलोमीटर दूर है।

weird restaurants in india,holidays,travel,tourism

होटल 21 फ़ारेनहाइट, मुंबई

मुंबई शहर में स्थित होटल 21 फ़ारेनहाइट भारत के सबसे अजीबो-गरीब होटलों में एक है। यह तो आप जानते ही होंगे कि मुंबई में ठंड बहुत कम पड़ती है। लेकिन मुंबई के इस अनोखे होटल में आप सर्दी तो क्या बर्फ का भी एहसास कर सकता है। इस होटल का तापमान 21 डिग्री या उससे भी कम रहता है। क्या आपने कभी सोचा है कि बर्फ के बर्तन में खाने का अनुभव कैसा होता होगा? इस बात का अनुभव आपको मुंबई के इस बेहद खास होटल में मिलेगा। इस होटल में खाने के सभी बर्तन भी बर्फ से बने होते हैं। इतना ही नहीं, बर्तनों के साथ-साथ यहाँ के कुर्सी और टेबल और सब कुछ बर्फ का बना होता है। अगर आप भी इस ख़ास अनुभव का एहसास करना चाहते हैं तो एक बार इस होटल में खाना खाने जरूर जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO