न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं बचत के साथ घूमने का मजा, इन टिप्स को करें फॉलो

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घूमने का मजा लेने के साथ ही बचत भी कर पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 12:28:02

लेना चाहते हैं बचत के साथ घूमने का मजा, इन टिप्स को करें फॉलो

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और सभी अपनी सहूलियत के अनुसार घूमने का प्लान बनाते हैं। कोई साल में एक बार घूमने जाता हैं तो कोई हर महीने घूमने निकल जाता हैं। जो साल में एक बार घूमने जाता हैं वो दिल खोलकर खर्चा करता हैं और जो हर महीने घूमने जाता हैं वह थोड़ा संभलकर खर्चा करने में विश्वास करता हैं। अच्छी यात्रा में आपका पैसा और समय बहुत मायने रखता है। अगर आप किसी यात्रा पर निकलने से पहले प्लानिंग नहीं करतें तो इससे अंत समय में फिजूल खर्च और समय दोनों खराब होता है। कई बार घूमने जाने के बाद पता नहीं चलता है कि पैसे कैसे खर्च हो रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घूमने का मजा लेने के साथ ही बचत भी कर पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

want to enjoy traveling with savings follow these tips,holiday,travel,tourism

ऑफ-सीज़न यात्रा

अगर आप कम पैसों में अपनी मनपसंद जगह घूमना चाहते हैं तो इसके लिए ऑफ-सीज़न यात्रा सबसे अच्छी है। ऑफ-सीज़न में न केवल आप उस जगह को अच्छे से एक्सप्लोर कर पाएंगे बल्कि आते-जाते और ठहरते वक्त मिलने वाली सुविधाओं की क्वालिटी भी अलग होगी। दरअसल, सीजन के समय भीड़ के चलते सुविधाओं का उतना आनंद नहीं मिल पाता जितना ऑफ-सीज़न में एक यात्री को मिल सकता है।

पब्लिक वाहन का करें इस्तेमाल

आप अपनी ट्रिप को बजट फ्रेंडली बनाने के लिए पब्लिक वाहन का भी इस्तेमाल कर सकती है ऐसे में आप चाहें तो शेयरिंग कैब या लोकल गाड़ी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से भी आप काफ़ी पैसे बचा सकती हैं। इसमें कई बार आपको थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा लेकिन पब्लिक ट्रैवलिंग में काफ़ी कम ख़र्च होता है।

want to enjoy traveling with savings follow these tips,holiday,travel,tourism

खर्चे का हिसाब

इंटरनेट पर उस जगह से जुड़ी जानकारी निकालें और टूरिस्ट स्पॉट कि अनुसार खर्चे को लेकर एक रफ ड्राफ्ट तैयार कर लें। अब अपने महीने का खर्चा एक पेपर पर लिखें। खर्चे में एक-दो हजार बढ़ाकर ही लिखें, ताकि इमरजेंसी में आपको ट्रैवल के लिए बचाए पैसों में से खर्च न करना पड़े। अब अपने हॉलिडे प्लान के खर्चे को बचे हुए पैसों के मुताबिक डिवाइड कर लें। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आप कितने महीनों में कितने पैसे इकट्ठा कर सकेंगे।

होटल की जगह होस्टल बुक करें

आप चाहें तो एक होटल में कमरे को बुक करने से अच्छा होस्टल में डॉरमेट्री बेड को बुक करें। ऐसे में भी आप काफ़ी पैसे बचा पाएंगे। होटल काफ़ी महंगा होता है अगर आप सोलो ट्रेवल करती है तो आपको डॉरमेट्री ही बुक करना चाहिए। ट्रैवल के दौरान इन तरीकों से आप अपने काफी पैसे बचा पाएगी।

want to enjoy traveling with savings follow these tips,holiday,travel,tourism

सेव करो और भूल जाओ

पिगी बैंक हो या फिर अलग से बैंक अकाउंट हो तो सेविंग के पैसे उसमें डालते जाएं। एक बार उसमें अमाउंट डालें तो गलती से भी उसकी ओर देखने की सोचे भी ना, क्योंकि ऐसा नहीं हुआ तो यह पैसे भी आपसे खर्च हो जाएंगे और घूमने का प्लान धरा का धरा रह जाएगा। जमा हुए अमाउंट को तभी निकालें जब आप हॉलिडे के लिए बुकिंग करना शुरू करें।

प्री बुकिंग

अगर आप कोई यात्रा प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए पहले ही टिकट, होटल, खाने-पीने आदि सभी की बुकिंग कर लें। ऑनलाइन वेबसाइट पर रेट कंपेयर करें और सबसे किफायती दाम पर अपनी यात्रा को पहले ही प्लेन कर लें। इससे ये फायदा होगा कि एंड मूमेंट पर आपको इन सब चीजों में नहीं उलझना पड़ेगा और आप स्वतंत्र होकर अपने ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

want to enjoy traveling with savings follow these tips,holiday,travel,tourism

बजट तय कर लें

कही भी जाने से पहले आपको बजट तय करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने काफ़ी पैसे बचा पाएंगी। कई बार हम बिना बजट के और बिना किसी प्लानिंग के घूमने चले जाते है जिसके कारण भी हमारा काफी ज़्यादा ख़र्च हो जाता है। आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर