न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में लेना हैं चाहते हैं खूबसूरत लहंगा, शॉपिंग करने पहुंच जाइये दिल्ली के इन बाजार

फिर चाहे वह सिंपल लहंगा हो, हैवी लहंगा हो, ब्राइडल लहंगा हो या फिर डॉल वाला डिजाइनर लहंगा। आइए जानते हैं दिल्ली के इन बाजारों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 3:18:27

सस्ते में लेना हैं चाहते हैं खूबसूरत लहंगा, शॉपिंग करने पहुंच जाइये दिल्ली के इन बाजार

शादियों का सीजन जारी हैं और आने वाले दिनों में कई कपल अपने जीवन की अलग शुरुआत करने जा रहे हैं। शादी को लेकर सभी अपनी तैयारियां करते हैं, खासतौर से महिलाएं अपने लुक को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं कि क्या पहनें। दुल्हन हो या रिश्तेदार शादी में सभी आकर्षक दिखने के लिए लहंगा पहनना पसंद करती हैं। इसके लिए महिलाएं बाजार में कई ऑप्शन देखना पसंद करती हैं। लेकिन आजकल लहंगे बहुत महंगे मिलते हैं जिसकी वजह से कई महिलाएं दूसरा ऑप्शन चुनना पसंद करती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको सस्ते में खूबसूरत लहंगा मिल जाएगा। फिर चाहे वह सिंपल लहंगा हो, हैवी लहंगा हो, ब्राइडल लहंगा हो या फिर डॉल वाला डिजाइनर लहंगा। आइए जानते हैं दिल्ली के इन बाजारों के बारे में...

want to buy beautiful lehenga cheaply go shopping in these markets of delhi,holiday,travel,tourism

राजौरी गार्डन

वैसे तो राजौरी गार्डन का मार्केट ब्रांडेड कपड़ों के लिए मशहूर है। लेकिन राजौरी गार्डन का मार्केट बहुत बड़ा है, जहां आपको हर फैशनेबल ड्रेस और एक्सेसरीज की दुकानें आसानी से मिल जाएंगी। अगर आपको डिजाइनर लहंगा खरीदना है, तो आप राजौरी गार्डन के पास स्थित मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको हर कीमत पर खरीदने के लिए लहंगे की कई तरह की वैरायटी आसानी से मिल जाएंगी। हालांकि। यह आपके बजट पर भी निर्भर करता है कि आपको किस तरह का लहंगा खरीदना चाहिए। लेकिन आप अपने पसंद के हिसाब से भी इसे खरीद सकती हैं। साथ ही, यहां आपको लहंगे पर पहनने के लिए हर तरह की चूड़ियां जैसे कांच, कुंदन, कलरफुल चूड़ियां आदि मिल जाएंगी। आप अपने लहंगे के हिसाब से मैचिंग की चूड़ियां आसानी से खरीद सकती हैं।

want to buy beautiful lehenga cheaply go shopping in these markets of delhi,holiday,travel,tourism

सेंट्रल मार्केट

दिल्ली का सेंट्रल मार्केट यानी लाजपत नगर, यहां आप थोक की कीमत पर लहंगे की खरीदारी कर सकते हैं। लाजपत नगर एक ऐसी जगह है, जहां आपको बड़े-बड़े शोरूम से लेकर छोटी-छोटी दुकानों पर भी बढ़िया से बढ़िया लहंगे मिल जाएंगे। सेंट्रल मार्केट में आप भारी से लेकर हल्के लहंगे ले सकती हैं। कुछ स्टोर सस्ती कीमत पर लहंगे की बॉलीवुड कॉपी भी बेचते हैं। यहां लहंगे की कीमत की शुरुआत 15 हजार से शुरू है। बेहतरीन लहंगा खरीदना चाहते हैं, तो एक बार दिल्ली के सेंट्रल मार्केट जरूर जाए।

want to buy beautiful lehenga cheaply go shopping in these markets of delhi,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक

चांदनी चौक का मार्केट एशिया का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां आपको शादी के हर तरह के कपड़े- जैसे लहंगा, लहंगा साड़ी, सूट, पंजाबी सूट आदि सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाएंगे। इसलिए भारत के कई राज्यों से लोग खासतौर पर यहां पर शादी की शॉपिंग करने आते हैं। आपको यहां हर रेंज में लहंगा, साड़ी, सूट आदि आसानी से मिल जाएंगे अगर आपका बजट 5 हज़ार का है, तो आप सही मार्केट में आए हैं। लेकिन अगर आप और सस्ता लहंगा खरीदना चाहती हैं, तो आपको इस मार्केट को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना पड़ेगा। क्योंकि ज्यादातर दुकानों पर आपको महंगे लहंगे ही देखने और खरीदने को मिलेंगे। लेकिन कई दुकानों पर आपको सस्ते और अच्छे लहंगे देखने को मिल जाएंगे। बस आपको अपने बजट के हिसाब से इसे पसंद करना है और खरीदना है।

want to buy beautiful lehenga cheaply go shopping in these markets of delhi,holiday,travel,tourism

सरोजिनी नगर मार्केट

दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध थोक बाजारों में से एक सरोजिनी नगर है। सरोजिनी नगर में आप हर तरह के फंक्शन्स के कपड़े खरीद सकते हैं। सरोजिनी नगर में सिल्क से लेकर जॉर्जेट जैसे कपड़ों के हर तरह के लहंगे आते हैं। ट्रेंडी से लेकर फैशनेबल लहंगों की दुकानों की यहां कतार लगी हुई है। आप सरोजिनी नगर से अलग-अलग लहंगे खरीद सकते हैं और उन्हें हर तरह के ओकेज़न पर अपनी पसंद के अनुसार स्टाइल कर सकती हैं।

want to buy beautiful lehenga cheaply go shopping in these markets of delhi,holiday,travel,tourism

मदनगीर मार्केट

यह मार्केट साउथ दिल्ली के पास स्थित है, जहां आप बस से आसानी से जा सकते हैं। इस मार्केट में आपको सिंपल लहंगे से लेकर डिजाइनर लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप अपनी शादी के लिए कोई डिजाइनर लहंगा खरीदना चाह रही हैं, तो यहां आपको लेटेस्ट लहंगे की वैरायटी मिलेगी। आपको यहां हैवी वर्क से लेकर सिंपल कढ़ाई में वर्क हुए लहंगे देखने को मिलेंगे। हालांकि, यह लहंगे थोड़े महंगे हो सकते हैं लेकिन आपको 5 हजार में लहंगे के डिफरेंड और अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे। इसके अलावा, साड़ी, शरारा सूट, सूट आदि पहनने की भी सोच रही हैं, तो आपको यह सभी सामान यहां आसानी से मिल जाएगा। लेकिन सस्ते लहंगे या फिर कपड़े खरीदने के लिए आपको थोड़ी बर्गनिंग करनी पड़ेगी। क्योंकि दुकानदार आपको यहां ज़रूरत से ज्यादा पैसे बताते हैं।

want to buy beautiful lehenga cheaply go shopping in these markets of delhi,holiday,travel,tourism

सीलमपुर मार्केट

अगर आपको सस्ता, ट्रेडी और अच्छा लहंगा खरीदना है तो सीलमपुर की मार्केट आपके लिए बेस्ट रहेगी। इस मार्केट में आसानी से हर वैरायटी के लहंगे मिल जाएंगे। यहां ब्राइडल से लेकर सिंपल लहंगे की कई दुकानें हैं, जहां सस्ते दामों पर लहंगे बेचे जाते हैं। आप इन दुकानों से डिजाइनर ब्लाउज के साथ सिंपल लहंगा, कलरफुल लहंगा आदि भी खरीद सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपको सिंपल या प्लेन लहंगा खरीदना चाहती हैं, तो सिंपल लहंगे भी आपको यहां आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही, अगर आप टैलर से लहंगा डिजाइन करवाना चाहती हैं, तो आप सीलमपुर मार्केट से वो भी करवा सकती हैं। सीलमपुर मार्केट आने के लिए मेट्रो बेस्ट रहेगी।

want to buy beautiful lehenga cheaply go shopping in these markets of delhi,holiday,travel,tourism

तिलक नगर मार्केट

यह एक ऐसी मार्केट है जहां आपको लहंगा ही नहीं बल्कि कई तरह ट्रेडी ड्रेसस भी मिल जाएंगी। यहां आप हर प्राइस रेंज में लहंगे की शॉपिंग कर सकते हैं। लहंगे के साथ में आप यहां उसके साथ पहनने वाली ज्वेलरी जैसे हार, चुड़ियां, कान के बुंदे आदि भी आसानी से खरीद सकते हैं। आप इस बाजार में आकर सभी चीजों को खरीद सकते हैं जैसे ज्वैलरी, प्राचीन वस्तुएं, हस्तशिल्प सामान व अन्य वस्तुएं सबसे दामों पर खरीद सकते हैं। अगर आप लहंगे के साथ पहनने के लिए और चीजें खरीदना चाहती हैं, तो आप वह भी यहां आसानी से खरीद सकती हैं। मार्केट आने के लिए आपको मेट्रो लेनी होगी क्योंकि मार्केट का नजदीकी स्टेशन तिलक नगर ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग