न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

अयोध्या मुख्य रूप से मंदिरों का शहर है, जिसकी स्थापना मनु ने की थी। यहां राम मंदिर के अलावा भी कई ऐसे स्थल हैं जो अयोध्या का धार्मिक महत्व बढ़ाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं स्थलों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 11:46:22

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

अयोध्या ही नहीं देश और दुनिया को उस खास दिन का इंतजार है जब मर्यादा पुरषोत्तम राम अपने भव्य घर में विराजेंगे। राम मंदिर को बनाने का काम जोरशोर से किया जा रहा है। राम मंदिर का अभिषेक समारोह 22 जनवरी, 2024 को होने की उम्मीद है। अयोध्या भारत का एक प्राचीन शहर है जिसे हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार भगवान राम के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है। भक्तगण और पर्यटक यहां घूमने और यहां के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करने के लिए आते हैं। अयोध्या मुख्य रूप से मंदिरों का शहर है, जिसकी स्थापना मनु ने की थी। यहां राम मंदिर के अलावा भी कई ऐसे स्थल हैं जो अयोध्या का धार्मिक महत्व बढ़ाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं स्थलों की जानकारी देने जा रहे हैं।

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

हनुमान गढ़ी

हनुमान गढ़ी अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। हनुमान गढ़ी में हनुमान को समर्पित एक मंदिर है, जिसका अपना एक अलग धार्मिक महत्व है। यह मंदिर वाली जगह पहले अवध के नवाब की थी, जिसने इसे मंदिर के निर्माण के लिए दान दिया था। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है जिसे 10 वीं शताब्दी में बनवाया था। मंदिर तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 76 सीढ़ी से होकर जाना होता है। मंदिर में स्थित हनुमान जी की मूर्ति भक्तों का स्वागत करती है। पहाड़ी की चोटी आसपास के पहाड़ियों का बेहद शानदार दृश्य नजर आता है। हिंदू धर्म के लोग बड़ी संख्या में इस मंदिर की यात्रा करने के लिए आते हैं और हनुमान जी के दर्शन करने के साथ ही अपने पापों से मुक्ति के लिए भी प्रार्थना करते हैं।

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

कनक भवन

जैसा की आप नाम से समझ पा रहे होंगे कि यह कनक अर्थात् सोने से बना है, इसलिए इसे “सोने का घर” भी कहा जाता है। मंदिर में भगवान राम व सीता की बेहद खूबसूरत प्रतिमा है जिनके सिर पर सोने का ताज स्थापित है। मूर्ति देखकर ही आप इसकी महीन कलाकारी के मुरीद हो जाऐंगे। इस भवन के एक हिस्से में गीत-संगीत का अद्भुत प्रदर्शन किया जाता है जो यहाँ का मुख्य आकर्षण है और इसी कारण यहाँ यात्रियों की भारी भीड़ बनी रहती है।

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

तुलसी स्मारक भवन

माना जाता है कि 16वीं सदी के संत-कवि गोस्वामी तुलसीदास की स्मृति में स्थापित तुलसी स्मारक भवन वह स्थान है, जहां तुलसीदास ने रामचरित की रचना की थी। अयोध्या में राजगांग क्रॉसिंग पर राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्वी छोर पर स्थित, स्मारक 1969 में बनाया गया था, उस समय के उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री विश्वनाथ दास थे। विशाल पुस्तकालय में आपको समृद्ध साहित्य का भंडार देखने को मिल जाएगा। स्मारक में 'अयोध्या अनुसंधान संस्थान' नामक एक शोध केंद्र भी है। इसका उपयोग अयोध्या के बारे में साहित्यिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जानकारी के अध्ययन और महत्व को जोड़ने के लिए किया जाता है। केंद्र रामायण कला और शिल्प को भी प्रदर्शित करता है और इसमें रामकथा का रोजाना पाठ भी होता है।

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

दशरथ महल

दशरथ महल अयोध्या शहर के बीचो-बिच स्थित हनुमान गढ़ी से बस थोड़ी ही दूरी पर है। राजा दशरथ अयोध्या के राजा और प्रभु श्री राम के पिता थे। इस महल के अंदर एक मंदिर भी है जहाँ भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता के साथ-साथ भरत और शत्रुघन कि मूर्तियाँ स्थापित है। आज यह महल एक पवित्र मंदिर के रूप मे तब्दील हो चूका है जहाँ हर समय रामायण के पाठ और गीत संगीत होते रहते है दशरथ महल को बड़ा स्थान या बड़ी जगह के नाम से भी जाना जाता है।

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

त्रेता के ठाकुर

त्रेता के ठाकुर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में भगवान राम की मूर्तियों को रखा गया है जो प्राचीन समय में काले रेत के पत्थरों से उकेरी गई थीं। इस मंदिर के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह वही जगह है जहां पर श्री राम ने अश्वमेध यज्ञ किया था। अगर आप अयोध्या की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं तो आपको इस पवित्र मंदिर के दर्शन के लिए जरुर जाना चाहिए।

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

सीता की रसोई

राम जन्मस्थान के उत्तर-पश्चिमी तरफ यह स्थित है। यह एक मंदिर है जिसे रसोई में तब्दील किया गया है। सीता को अन्नपूर्णा व अन्न की देवी कहा जाता है इसी मानसिकता को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया गया है। मंदिर के एक हिस्से में भगवान राम व उनके भाईयों व उनकी पत्नियों की मूर्तियां है। राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी, शत्रुघ्न-श्रुताकीर्ति सभी की अपने जोड़े के साथ प्रतिमाएँ आपको यहाँ देखने को मिलता है।

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

गुप्तार घाट

सरयू नदी के तट पर स्थित, जिसे घग्गर के नाम से भी जाना जाता है, गुप्तार घाट अयोध्या के पास फैजाबाद में एक प्रतिष्ठित स्थल है। पवित्र नदी की ओर जाने वाली सीढ़ियों के साथ, यह घाट कभी औपनिवेशिक कंपनी गार्डन का पड़ोसी था, जिसे अब गुप्त घाट वन के नाम से जाना जाता है। इस स्थान पर भगवान राम ने ध्यान किया था और नदी में 'जल समाधि' ली थी। जिसके बाद, उन्होंने 'बैकुंठ' प्राप्त किया और भगवान विष्णु के अवतार के रूप में स्वर्ग में उतरे।

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

रामकथा पार्क

यह पार्क बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है जहाँ आपको आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम, नाच-गाना व कविता, कथाऐं ये सभी यहाँ का हिस्सा है। यात्री यहाँ आकर बहुत रोमांचित महसूस करते है। यहाँ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के कलाकारों को अपने सितारे चमकाने का मौका दिया जाता है। शाम के वक्त बच्चों के लिए मैदान व व्यस्कों।के लिए बगीचे भी यहाँ उपस्थित हैं।

राम मंदिर के अलावा ये स्थल भी बढ़ाते हैं अयोध्या का धार्मिक महत्व, जरूर जाएं यहां घूमने

राजा मंदिर

यह मंदिर सरयूँ नदी के तट पर स्थित है। मंदिर में बहुत से देवी-देवताओं की सुंदर प्रतिमाएँ स्थापित की गई है। आप एक ही जगह पर एक ही साथ अनेकों भगवान के साक्षी बन सकते हैं। हिंदू वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण आपको यहाँ आकर देखने को मिलेगा! आप भक्ति -भाव में लीन हो जाऐंगे। नदी के किनारे बसा होने के कारण आपको एक रमणीय नज़ारा देखने का अवसर भी प्राप्त होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर