न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बना रहे हैं जुलाई में पार्टनर के साथ घूमने का प्लान, करें इन 10 जगहों का चुनाव

जुलाई साल का एक ऐसा महिना होता है जब मानसून भारत के लगभग सभी हिस्सों में अपनी दस्तक दे देता है और झमाझम बारिश की शुरुआत हो जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Jun 2023 2:53:28

बना रहे हैं जुलाई में पार्टनर के साथ घूमने का प्लान, करें इन 10 जगहों का चुनाव

जुलाई साल का एक ऐसा महिना होता है जब मानसून भारत के लगभग सभी हिस्सों में अपनी दस्तक दे देता है और झमाझम बारिश की शुरुआत हो जाती है। ऐसे सुहावने मौसम में हर किसी का दिल खुशनुमा हो जाता हैं और घूमने का मन करने लगता हैं। बात करें कपल की तो हर कोई अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगह जाना पसंद करता हैं जहां का माहौल रोमांस के लिए बेहतरीन हो और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें। अगर आप भी उन्ही में से एक हैं और अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी जो जुलाई के महीने में कपल्स के घूमने के लिए बेहतरीन जगह साबित होगी। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

tourist places in july,travel destinations in july,july vacation spots,summer travel destinations,july holiday destinations,best places to visit in july,summer getaways,july travel ideas,summer tourism,places to visit in july month

लोनावला

इस समय मानसून का सबसे खुशनुमा मौसम किसी राज्य में तो उस राज्य का नाम है महाराष्ट्र। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र या मुंबई के आसपास रहते हैं और अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताना चाहते हैं तो फिर आपको लोनावला जाना चाहिए। मानसून के मौसम में यहां का वातावरण इतना अद्भुत रहता है कि देश के लगभग हर हिस्से से कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप भुशी डैम, भजा गुफाएं, रायवुड झील और राजमाची फोर्ट भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

tourist places in july,travel destinations in july,july vacation spots,summer travel destinations,july holiday destinations,best places to visit in july,summer getaways,july travel ideas,summer tourism,places to visit in july month

उदयपुर

राजस्थान देश का सबे गर्म राज्य माना जाता है। इसलिए आप राजस्थान में मानसून के वक्त घूमने जा सकते हैं। अब राजस्थान की बात हो रही है तो सबसे पहला नाम उदयपुर का ही ध्यान आता है। बारिश के मौसम में इस शहर की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। सिटी ऑफ़ लेक के नाम से फेमस इस शहर में पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है। सुंदर महल और शानडर झीलों से सुसजित यह शहर भारत की सबसे रोमांटिक जगह के रूप में भी फेमस है। यहां आप पिछोला झील, फ़तेह सागर झील, लेक पैलेस और सिटी पैलेस भी देख सकते हैं।

tourist places in july,travel destinations in july,july vacation spots,summer travel destinations,july holiday destinations,best places to visit in july,summer getaways,july travel ideas,summer tourism,places to visit in july month

गोवा

जुलाई के महीने में पार्टनर संग घूमने के लिए गोवा बेस्ट डेस्‍टिनेशन साबित हो सकती है। समुद्र के किनारे पार्टी और नाइटलाइफ के लिए मशहूर गोवा पार्टनर के संग ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्‍टिनेशन में से एक है। गोवा में कई नाइट क्लब, समुद्र तट और शानदार बार हैं। साल भर में यहां कई म्यूजिक और इंटरनेशनल फेस्टिवल आयोजित होते हैं, जिनमें लाखों लोग शिरकत करते हैं। गोवा में आप बागा बीच, कलंगुट बीच, कैसीनो प्राइड, अंजुना पिस्सू बाजार, साइलेंट नॉइज़ क्लब, लेपर्ड वैली, अगोंडा, जुगनू गोअन बिस्ट्रो बार, क्लब क्यूबाना और टीटो स्ट्रीट में नाइटलाइफ का आनंद ले सकते हैं।

tourist places in july,travel destinations in july,july vacation spots,summer travel destinations,july holiday destinations,best places to visit in july,summer getaways,july travel ideas,summer tourism,places to visit in july month

चेरापूंजी

चेरापूंजी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे, खूबसूरत झरने और यहां का शांत वातावरण हर कपल को लुभाता है। यहां आप अपने पार्टनर संग नोहकलिकाइ जलप्रपात, सेवेन सिस्टर्स फॉल्स, नोकरेक नेशनल पार्क और इको पार्क जैसी अन्य जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

tourist places in july,travel destinations in july,july vacation spots,summer travel destinations,july holiday destinations,best places to visit in july,summer getaways,july travel ideas,summer tourism,places to visit in july month

केरल

केरल निस्संदेह मानसून में स्वर्ग है, जो इसे दक्षिण भारत में जुलाई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है। हरी-भरी हरियाली और तरोताजा कर देने वाली बारिश केरल को और भी खूबसूरत बना देती है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ जुलाई में घूमने की जगहें सर्च कर रहे हैं तो यक़ीनन केरल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। केरल की मोहित कर देने वाली संदुरता, बैकवॉटर और लैगून हर साल जुलाई के महीने में हजारों पर्यटकों को आकर्षित करते है। केरल में बैकवॉटर से लेकर समुद्र तटो तक, हरी-भरी पहाडिय़ों से लेकर चाय के बागानों तक, आयुर्वेदिक उपचार से लेकर स्थानीय व्यंजनों तक, केरल में घूमने और करने के लिए बहुत कुछ मोजूद है जो आपके ट्रिप को और स्पेशल और मेमोरिबल बना देंगे।

tourist places in july,travel destinations in july,july vacation spots,summer travel destinations,july holiday destinations,best places to visit in july,summer getaways,july travel ideas,summer tourism,places to visit in july month

कौसानी

उत्तराखंड की हर एक जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिसमें से एक है कौसानी। ये जगह जुलाई के महीने में घूमने के लिए बेहद सही है। यहां से आप हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों को देख सकते हैं। यहां आप कौसानी टी एस्टेट और रूद्रधारी फॉल्स जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पार्टनर के अलावा आप अपने दोस्तों संग भी जा सकते हैं, और खूब एंजॉय कर सकते हैं।

tourist places in july,travel destinations in july,july vacation spots,summer travel destinations,july holiday destinations,best places to visit in july,summer getaways,july travel ideas,summer tourism,places to visit in july month

नैनीताल

अगर आप उत्तराखंड में पार्टनर के साथ घूमने के लिए किसी रोमांटिक जगह सर्च कर रहे हैं तो नैनीताल आपके लिए बेस्ट है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकती है। नैनीताल में आप अपने पार्टनर के साथ नैनी झील, नैना पीक, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, टीफिन टॉप और मॉल रोड़ जैसी बेहतरीन जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से वीकेंड में जाने के लिए एक बेस्ट जगह हो सकती है।

tourist places in july,travel destinations in july,july vacation spots,summer travel destinations,july holiday destinations,best places to visit in july,summer getaways,july travel ideas,summer tourism,places to visit in july month

ऊटी

तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा ऊटी जुलाई में घूमने के लिए एक और सबसे पसंदीदा जगह है जहाँ देश विदेश हजारों पर्यटक जुलाई के महीने में घूमने के लिए आते है। ऊटी को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है यकीन माने आप जब भी जुलाई के महीने में ऊटी में कदम रखेगें तो इसकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुन्दरता को देखकर सब कुछ भूलकर सिर्फ इसमें खोने पर मजबूर हो जायेंगे। जब भी आप जुलाई के महीने में यहाँ आयेंगे तो हरे भरे घास के मैदान, सुखदायक वातावरण, शांत मौसम और यात्रा करने के लिए दर्शनीय स्थलों की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलेगी जो यकीनन आपकी इस ट्रिप को बेहद खास और मेमोरिबल बना देगी।

tourist places in july,travel destinations in july,july vacation spots,summer travel destinations,july holiday destinations,best places to visit in july,summer getaways,july travel ideas,summer tourism,places to visit in july month

माथेरान हिल

माथेरान हिल काफी खूबूसरत जगहों में से एक है। ये जगह महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर स्थित है। यहां आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं और शहरों के शोर-शराबे से बहुत दूर सुकून के पल भी बिता सकते हैं। यहां आप माथेरान टॉय ट्रेन की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां प्रबलगढ़ किले के दीदार करना अपने में एक अलग अनुभव है, साथ ही आप चालोंट झील भी जा सकते हैं।

tourist places in july,travel destinations in july,july vacation spots,summer travel destinations,july holiday destinations,best places to visit in july,summer getaways,july travel ideas,summer tourism,places to visit in july month

दार्जिलिंग

जब जुलाई में घूमने की अच्छी जगहों की बात आती है तो दार्जिलिंग का नाम भी आता है। दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊँचाई पर स्थित पश्चिम बंगाल का एक खुबसूरत हिल्स स्टेशन है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन विभिन्न बौद्ध मठों, हिमालय की आकर्षित चोटियों और मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्राकृतिक सुन्दरता से घिरा हुआ है जो इसे जुलाई में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाता है। जुलाई से शुरू होने वाली बारिश के मौसम में दार्जिलिंग की यात्रा करना सच में बेहद खास अनुभव होता है। मानसून के दौरान यह जगह और भी ज्यादा हरी-भरी और खूबसूरत हो जाती है जिसे पर्यटक यहाँ की प्रसिद्ध टॉय ट्रेन की यात्रा में देख सकते है। इस ट्रेन में यात्रा करना पर्यटकों को एक खास अनुभव देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत