न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के वेनिस में बिताए अपने खूबसूरत पल, एक बार आए तो नहीं करेगा यहाँ से जाने का मन

राजस्थान के कई ऐसे शहर है जो बेहद खूसूरत है. इन्हीं में से एक है झीलों की नगरी उदयपुर जिसे राजस्थान का वेनिस भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरत झीले आपका मन मोह लेंगी वहीं यहां के महल और बावड़ियां भी आपको यहां ठहरने के लिए मजबूर कर देंगी।

Posts by : Karishma | Updated on: Sat, 16 Mar 2024 9:37:27

राजस्थान के वेनिस में बिताए अपने खूबसूरत पल, एक बार आए तो नहीं करेगा यहाँ से जाने का मन

राजस्थान के कई ऐसे शहर है जो बेहद खूसूरत है. इन्हीं में से एक है झीलों की नगरी उदयपुर जिसे राजस्थान का वेनिस भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरत झीले आपका मन मोह लेंगी वहीं यहां के महल और बावड़ियां भी आपको यहां ठहरने के लिए मजबूर कर देंगी। यहीं कारण है कि यहां विदेशी पर्यटक भी आने से खुद को रोक नहीं पाते है। आज हम आपको इसी खूबसूरत शहर की ऐसी जगहों के बारें में बताएंगे जहां आप अपनी फैमिली और अपने पार्टनर के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है।

राजस्थान के वेनिस में बिताए अपने खूबसूरत पल, एक बार आए तो नहीं करेगा यहाँ से जाने का मन

सिटी पैलेस

उदयपुर का सिटी पैलेस राजस्थान के खूबसूरत महलों में शामिल है। उदयपुर का सिटी पैलेस का निर्माण महाराज उदय सिंह द्वारा करवाया गया था। महल में प्रवेश करने के लिए बड़ी पोल और त्रिपोलिया द्वार से अन्दर पहुंचा जा सकता है। मुख्य महल के अंदर 11 अन्य महल भी है, जो सिटी पैलेस की शोभा बढ़ाते नजर आते हैं। महल के अंदर भगवान विष्णु को समर्पित जगदीश मंदिर है। इसके अलावा एक म्यूजियम भी बना हुआ हैं जिसमे प्राचीन मूर्तियां, शाही तलवार, चित्रकारी, भाले, शाही पोशाक को संग्रहित करके रखा गया है।

राजस्थान के वेनिस में बिताए अपने खूबसूरत पल, एक बार आए तो नहीं करेगा यहाँ से जाने का मन

पिछोला झील

उदयपुर वैसे तो झीलों की नगरी है लेकिन यहां पर सबसे प्रसिद्ध झील है पिछोला झील। उदयपुर की यह झील मुख्य पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। पिछोली गांव के समीप झील होने के कारण इसे पिछोला कहा जाने लगा गया। पिछोला झील एक खूबसूरत झील है जिसे 1362 में उदयपुर के क्षेत्रीय लोगो के लिए पानी की खपत और खेतों में खिंचाई की जरूरत को पूरा करने के लिए पिछू चिड़ीमार बंजारे ने बनाया था. झील के बीच बना नटनी का चबूतरा देखने लायक है। इस झील में बोटिंग का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।

राजस्थान के वेनिस में बिताए अपने खूबसूरत पल, एक बार आए तो नहीं करेगा यहाँ से जाने का मन

सज्जनगढ़ पैलेस

सज्जनगढ़ पैलेस को मानसून पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। सज्जनगढ़ पैलेस उदयपुर की एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इस पैलेस का निर्माण 19 वीं सदी में महाराणा सज्जन सिंह मानसूनी बादलों को देखने के लिए बनवाया गया था। महल अब अपनी शानदार वास्तुकला के लिए हर साल पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यह महल उदयपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आप यहां मानसून के समय आएंगे तो आपको यहां के खूबसूरत नज़ारे आपका मन मोह लेंगे।

राजस्थान के वेनिस में बिताए अपने खूबसूरत पल, एक बार आए तो नहीं करेगा यहाँ से जाने का मन

फतेहसागर झील

फतेह सागर झील उदयपुर की एक और खूबसूरत झील है जो यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यह झील शहर के बाहर स्थित है, लेकिन यह झील लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट भी है. शाम के समय यहां पर्यटक शाम को इस झील को देखने आते हैं और सनसेट को एन्जॉय करते है। झील के किनारे बनी लोकल स्ट्रीट फूड स्टॉल यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र है जहां आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

राजस्थान के वेनिस में बिताए अपने खूबसूरत पल, एक बार आए तो नहीं करेगा यहाँ से जाने का मन

सहेलियों की बाड़ी

उदयपुर में अगर आप आए तो सहेलियों की बाड़ी में घूमना न भूले इसे दासियों का बगीचा के नाम से भी जाना जाता है, जिसका निर्माण 18 वीं शताब्दी के प्रारंभिक वर्षों में महाराणा संग्राम सिंह द्वारा बनवाया गया था. यहां रानी अपनी दासियों के साथ समय बिताने आती थी. यहां पर सुंदर संगमरमर के हाथी, फव्वारे और एक कमल का तालाब भी बना हुआ है जो आपको उस समय की याद दिला देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल