न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर और उदयपुर के बीच एक खूबसूरत नगरी है -रणकपुर, 15वीं शताब्दी में बना यह जैन मंदिर मुख्य आकर्षण

जोधपुर और उदयपुर के बीच एक खूबसूरत नगरी है -रणकपुर। जहां की नैसॢगक प्राकृतिक छठा बरबस ही पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है।

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 2:13:15

जोधपुर और उदयपुर के बीच एक खूबसूरत नगरी है -रणकपुर, 15वीं शताब्दी में बना यह जैन मंदिर मुख्य आकर्षण

जब राजस्थान घूमने की बात होती है तो लोग अक्सर जयपुर या उदयपुर जैसी जगहों पर जाना अधिक पसंद करते हैं। लेकिन रणकपुर को भी आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। जोधपुर और उदयपुर के बीच एक खूबसूरत नगरी है -रणकपुर। जहां की नैसॢगक प्राकृतिक छठा बरबस ही पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। ऐतिहासिक सभ्यता एवं संस्कृति को सहेजती रणकपुर भूमि ऐतिहासिक धरोहरों की प्रतीक रही है। राजस्थान की इस पावन मिट्टी में वर्षों की परंपरा की खुशबू है जिसे प्रकृति की हरी-भरी चादर ने और भी खूबसूरती से सजाया है। यहां की ग्रामीण संस्कृति और जनजीवन जितना सरल है उतना ही वैभव से भरा है। यूं तो रणकपुर 15वीं शताब्दी ईस्वी के सबसे आश्चर्यजनक जैन मंदिरों में से एक के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें आपको रणकपुर में जरूर देखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रणकपुर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए-

ranakpur tourist attractions,best places to visit in ranakpur,ranakpur rajasthan tourism,top tourist spots in ranakpur,ranakpur jain temple,things to do in ranakpur,historical places in ranakpur,ranakpur sightseeing,temples in ranakpur rajasthan,ranakpur travel guide

ठंडी बेरी

रणकपुर से 23 किमी की दूरी पर स्थित ठंडी बेरी एक फॉरेस्ट लॉज है, जहां से आपको प्रकृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। यहां आपको लक्ज़री सुविधाएं तो नहीं मिलेंगी लेकिन आप इसकी कमी को प्रकृति की खूबसूरती के साथ भूल जाएंगी। ठंडी बेरी प्रकृति को नज़दीक से जानने का मौका देती है। यह खूबसूरत जगह रोमांटिक कपल्स के लिए उपयुक्त तो है ही साथ ही योगा, मेडीटेशन के लिए एक अच्छा विकल्प है।

ranakpur tourist attractions,best places to visit in ranakpur,ranakpur rajasthan tourism,top tourist spots in ranakpur,ranakpur jain temple,things to do in ranakpur,historical places in ranakpur,ranakpur sightseeing,temples in ranakpur rajasthan,ranakpur travel guide

रणकपुर जैन मंदिर

रणकपुर का जैन मंदिर बेहद ही महत्वपूर्ण है। यह सभी जैनियों के लिए विशेष है और इसे रणकपुर में देखने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक के रूप में भी जाना जाता है। यह मंदिर 4,500 वर्ग गज क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 29 हॉल हैं। यह मंदिर 15वीं शताब्दी में बनाया गया था जब इस क्षेत्र पर राजपूत राजा राणा कुंभा का शासन था। मंदिर का निर्माण जैन व्यापारी धन्ना शाह ने करवाया था। मंदिर के चार मुख हैं। मंदिर की सबसे अनोखी विशेषता इसके रंग बदलने वाले खंभे हैं। दिन के हर घंटे के बाद रंग सुनहरे से हल्के नीले रंग में बदल जाता है।

ranakpur tourist attractions,best places to visit in ranakpur,ranakpur rajasthan tourism,top tourist spots in ranakpur,ranakpur jain temple,things to do in ranakpur,historical places in ranakpur,ranakpur sightseeing,temples in ranakpur rajasthan,ranakpur travel guide

गांव सफारी

बैलगाड़ी की सवारी शायद उन लोगों की किस्मत में रही होगी जो ग्राम्य परिवेश से हैं। लेकिन शहर आकर कहीं पीछे छूट गई गांव की इस ‘एक्सप्रेस गाड़ी‘ पर बैठने का मोह आप संकरी सड़कों पर इससे सवारी करने का मोह कम से कम वे लोग तो नहीं छोड़ पाएंगे जिन्होंने ग्राम्य जीवन की झलक अब तक किताबों या फिल्मों में ही देखी है। इस सवारी से फार्म से लेकर स्थानीय दुकानों तक की सवारी कर सकते हैं।

ranakpur tourist attractions,best places to visit in ranakpur,ranakpur rajasthan tourism,top tourist spots in ranakpur,ranakpur jain temple,things to do in ranakpur,historical places in ranakpur,ranakpur sightseeing,temples in ranakpur rajasthan,ranakpur travel guide

सूर्य नारायण मंदिर

रणकपुर में यह मंदिर भी बेहद खास माना जाता है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पूजा-अर्चना करने आते हैं। यह मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है। मंदिर में एक मूर्ति है जिसमें सूर्य भगवान को अपने रथ पर सवार दिखाया गया है जिसे सात घोड़े खींच रहे हैं। इसके अलावा पूरे मंदिर में हर तरफ बड़ी संख्या में म्यूरल्स हैं। सूर्य नारायण मंदिर का आकार गोलाकार है। सूर्य नारायण मंदिर के बिल्कुल नजदीक अम्बा माता का मंदिर है। यह भी रणकपुर के सबसे अच्छे दर्शनीय स्थलों में से एक है।

ranakpur tourist attractions,best places to visit in ranakpur,ranakpur rajasthan tourism,top tourist spots in ranakpur,ranakpur jain temple,things to do in ranakpur,historical places in ranakpur,ranakpur sightseeing,temples in ranakpur rajasthan,ranakpur travel guide

स्टड फार्म

रणकपुर राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां का इतिहास राजा-महाराजाओं का रहा है। ऐसे में यहां आकर घोड़े की सवारी किए बिना बात नहीं बनेगी। इस सवारी के साथ आपको स्टड फार्म तक ले जाया जाएगा जहां घोड़ों की विभिन्न नस्लों को देख और उसकी सवारी कर सकते हैं।

ranakpur tourist attractions,best places to visit in ranakpur,ranakpur rajasthan tourism,top tourist spots in ranakpur,ranakpur jain temple,things to do in ranakpur,historical places in ranakpur,ranakpur sightseeing,temples in ranakpur rajasthan,ranakpur travel guide

नारलाई

यह एक छोटा सा गांव है जो रणकपुर शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर है। यह रणकपुर में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसे कई हिंदू मंदिरों के लिए जाना जाता है। सबसे प्रसिद्ध जैन मंदिर पहले तीर्थंकर आदिनाथ को समर्पित है। इस स्थान की एक और विशेषता यहां खोदे गए गहरे कुएं हैं। इस स्थान पर इनकी संख्या काफ़ी है। इनका उपयोग लोग पीने के लिए करते हैं।

ranakpur tourist attractions,best places to visit in ranakpur,ranakpur rajasthan tourism,top tourist spots in ranakpur,ranakpur jain temple,things to do in ranakpur,historical places in ranakpur,ranakpur sightseeing,temples in ranakpur rajasthan,ranakpur travel guide

रणकपुर बांध

रणकपुर से 2 किमी दूर स्थित रणकपुर बांध एक प्राकृतिक दर्शनीय स्थल है। इतिहास में यह बांध जोधपुर के राजा-रानी के विश्राम और शांति का स्थल था। अरावली पर्वत से घिरा यह बांध प्राकृतिक रूप से काफी समृद्ध है।

ranakpur tourist attractions,best places to visit in ranakpur,ranakpur rajasthan tourism,top tourist spots in ranakpur,ranakpur jain temple,things to do in ranakpur,historical places in ranakpur,ranakpur sightseeing,temples in ranakpur rajasthan,ranakpur travel guide

रणकपुर जंगल सफारी

रणकपुर में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक रणकपुर जंगल सफारी है जो आपको इस स्थान के खूबसूरत नजारों को करीब से निहारने का अवसर प्रदान करेगा। जंगल सफारी के दौरान आप रंग-बिरंगे पक्षियों, विभिन्न प्रकार के जानवरों और वनस्पतियों आदि को देख सकते हैं और उनकी कुछ यादगार तस्वीरें निहार सकते हैं।

ranakpur tourist attractions,best places to visit in ranakpur,ranakpur rajasthan tourism,top tourist spots in ranakpur,ranakpur jain temple,things to do in ranakpur,historical places in ranakpur,ranakpur sightseeing,temples in ranakpur rajasthan,ranakpur travel guide

जवाई बांध

1957 में महाराजा उमेद सिंह द्वारा निॢमत यह बांध आज पूरे जोधपुर शहर के पानी का मुख्य स्रोत है। व्यवसायिक रूप से जहां इस बांध को पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े बांध होने का गौरव प्राह्रश्वत है वहीं दूसरी ओर यह पर्यटकों के भी प्रिय जगहों में से एक है। यह बांध प्रवासी पक्षियों का भी मुख्य स्थल है। रणकपुर के गांव की सवारी के लिए यहां के स्थानीय बैलगाड़ी पर्यटकों के लिए सबसे अच्छी सवारी है।

ranakpur tourist attractions,best places to visit in ranakpur,ranakpur rajasthan tourism,top tourist spots in ranakpur,ranakpur jain temple,things to do in ranakpur,historical places in ranakpur,ranakpur sightseeing,temples in ranakpur rajasthan,ranakpur travel guide

मुच्छल महावीर मंदिर

भगवान महावीर को समर्पित यह मंदिर रणकपुर दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह मंदिर भारत के राजस्थान राज्य के पाली जिले के घाणेराव में स्थित है। यह मंदिर फालना से कुंभलगढ़ जाने वाले मार्ग पर स्थित है। इस मंदिर का एक और मुख्य आकर्षण वह मेला है जो हर साल चैत्र महीने के हर तेरहवें दिन मंदिर में आयोजित किया जाता है। यह मंदिर हिंदू भगवान शिव की मूंछों वाली मूर्ति के लिए जाना जाता है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर हाथियों की दो मूर्तियाँ देखी जा सकती हैं जो सुरक्षा की मुद्रा में खड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका