न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रकृति प्रेमी है तो चले आइये पंचगनी, ये जगहें देगी आपको अविस्मर्णीय यादें

कई लोग घूमने जाने के लिए प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जगहों का चुनाव करना पसंद करते हैं। ऐसी ही एक जगह हैं पंचगनी जो भारत के महाराष्ट्र राज्य में मुंबई के दक्षिण में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Feb 2023 4:20:51

प्रकृति प्रेमी है तो चले आइये पंचगनी, ये जगहें देगी आपको अविस्मर्णीय यादें

कई लोग घूमने जाने के लिए प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जगहों का चुनाव करना पसंद करते हैं। ऐसी ही एक जगह हैं पंचगनी जो भारत के महाराष्ट्र राज्य में मुंबई के दक्षिण में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। सह्याद्री पर्वत की पांच पहाड़ियों की वजह से इस जगह का नाम पंचगनी पड़ा है। यह ब्रिटिश और भारतीय पौराणिक अवशेषों के साथ एक ऐतिहासिक भूमि भी है। यहां का शांत और ठंडा मौसम लगातार गर्म और झुलसे हुए पठार से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। प्रकृति प्रेमियों के लिए पंचगनी जन्नत के समान है। आज इस कड़ी में हम आपको पंचगनी के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग काफी दूर-दूर से घूमने आते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

प्रकृति प्रेमी है तो चले आइये पंचगनी, ये जगहें देगी आपको अविस्मर्णीय यादें

कास पठार

भारत के यूनेस्को के विश्व प्राकृतिक धरोहर कास पठार एक ऐसी जगह जो अपनी चारों ओर झीलों, फूलों और तितलियों के साथ खूबसूरत दृश्यों के लिए जानी जाती है। पंचगनी हिल स्टेशन का कास पठार 1200 मीटर की उंचाई पर स्थित है जो यहाँ पाए जाने वाले फूलों और तितलियों की कई किस्मों के लिए जाना जाता है। कास पठार पर सुंदर वनस्पतियों की लगभग 850 प्रजातियाँ पाई जाती है। पठार का लगभग 1000 हेक्टेयर क्षेत्र अब आरक्षित वन है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वनस्पतियों के लिए लोकप्रिय है।

प्रकृति प्रेमी है तो चले आइये पंचगनी, ये जगहें देगी आपको अविस्मर्णीय यादें

राजपुरी गुफाएं

राजपुरी गुफा के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर वनवास के दौरान पांडवों ने आश्रय लिया था। राजपुरी गुफा कई पवित्र तालाबों के लिए भी जाना जाता है। यह जगह वर्तमान समय में धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर स्थित कुंडों के पानी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसके पानी से किसी भी तरह का सभी रोग दूर हो जाते हैं।

प्रकृति प्रेमी है तो चले आइये पंचगनी, ये जगहें देगी आपको अविस्मर्णीय यादें

टेबल लैंड

अपने नाम की तरह यह जगह एकदम सपाट और पंचगनी स्थित उच्चतम स्थानों में से एक है। टेबल लैंड पंचानवे एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ एशिया का सबसे लंबा पर्वत पठार है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यहां आकर आप सूर्य उदय और सूर्यास्त दोनों का मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं और आसमान के कई रंगों का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। टेबल लैंड पंचगनी की सबसे खूबसूरत जगह में शुमार होती है।

प्रकृति प्रेमी है तो चले आइये पंचगनी, ये जगहें देगी आपको अविस्मर्णीय यादें

पारसी पॉइंट

पंचगनी बस स्टैंड से 2 किमी की दूरी पर, पारसी प्वाइंट महाराष्ट्र के सतारा जिले के महाबलेश्वर के रास्ते पर स्थित एक सुंदर दृश्यों वाला स्थान है। यह एक सुरम्य दृश्य देखने के लिए पंचगनी के सबसे अच्छे बिंदुओं में से एक है। यह स्थान महाबलेश्वर से आने के दौरान पंचगनी शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित है। पारसी प्वाइंट पहाड़ों, कृष्णा घाटी और ढोम बांध के बैकवाटर के शानदार दृश्य पेश करता है। इस लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट ने इस तथ्य से अपना नाम प्राप्त कर लिया है कि पहले के दिनों में, यह पारसी समुदाय का पसंदीदा स्थान था।

प्रकृति प्रेमी है तो चले आइये पंचगनी, ये जगहें देगी आपको अविस्मर्णीय यादें

देवराई
देवराई गाँव पंचगनी के बेहद पास का एक गाँव है जो प्रकृति से जुड़ने और रचनात्मकता का जश्न मनाने के लिए एक खास जगह है। इस जगह पर गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के उच्च कुशल शिल्पकारो और कलाकार आवास करते हैं। जिनके द्वारा बनाये गए उत्पादों में लोहा, पीतल, पत्थर, लकड़ी, बांस और कपड़े के सामान काफी फेमस हैं।

प्रकृति प्रेमी है तो चले आइये पंचगनी, ये जगहें देगी आपको अविस्मर्णीय यादें

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर महाराष्ट्र राज्य का एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। सातारा जिला में स्थित यह महाबलेश्वर सुंदर झरना, नादिया, खूबसूरत हरे-भरे पहाड़ के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह महाबलेश्वर प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग से कम नहीं है। महाबलेश्वर में आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं। यकीनन आपको यह जगह काफी ज्यादा पसंद आएगी।

प्रकृति प्रेमी है तो चले आइये पंचगनी, ये जगहें देगी आपको अविस्मर्णीय यादें

वाई पंचगनी हिल

पंचगनी के पास एक छोटा सा गांव है, जो कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। यह गांव 7 घाटों के लिए फेमस है। इसके अलावा यहां पर बहुत सारे मंदिर और पांडव किला बेहद प्रसिद्ध है। यदि आप समय लेकर पंचगनी घूमने निकले हैं तो यहां जरूर जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल