न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐतिहसिक घटनाओं का गवाह रह चुका है हरियाणा, जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

भारत में एक से बढ़कर एक जगह हैं जो अपनेआप में घूमने के लिए लोगों को आकर्षित करती हैं। इन्हीं जगहों में से एक हैं हरियाणा जहां एक से एक प्रसिद्ध ऐतिहसिक जगहें हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Jul 2023 3:35:17

ऐतिहसिक घटनाओं का गवाह रह चुका है हरियाणा, जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

भारत में एक से बढ़कर एक जगह हैं जो अपनेआप में घूमने के लिए लोगों को आकर्षित करती हैं। इन्हीं जगहों में से एक हैं हरियाणा जहां एक से एक प्रसिद्ध ऐतिहसिक जगहें हैं। हरियाणा भारत का ऐसा राज्य है जो प्राचीन समय को जीवंत बनाये रखने और रोमांचक भविष्य को देखने में कामयाब रहा है। हरियाणा को दूध और मक्खन की भूमि के रूप में भी जाना जाता है और यह राज्य भारत के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। पानीपत, हिसार, रोहतक आदि जगहों पर मौजूद ऐतिहासिक इमारत, किला आदि चीजें बेहद ही फेमस हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हरियाणा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की सैर करना आपके लिए सुखदायी साबित होगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tourist places in haryana,haryana tourism,haryana travel guide

गूजरी महल

हरियाणा के हिसार में मौजूद गुजरी महल एक प्राचीन और प्रमुख ऐतिहासिक जगह है। गूजरी महल का निर्माण फिरोज शाह तुगलक के जरिये करवाया गया था। इस गूजरी महल को भी ताज महल की तरह ही प्रेम की निशानी के तौर पर बनवाया गया था। ये महल फिरोज शाह तुगलक द्वारा अपनी प्रेमिका गूजरी की याद में बनवाया गया। गूजरी महल हरियाणा के हिसार में मौजूद है, जिसमें दीवान-ए-आम और बारादरी भवन भी मौजूद हैं।

tourist places in haryana,haryana tourism,haryana travel guide

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स पंचकुला के बाहरी इलाके में स्थित है जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के हरियाणा लिए सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्थलों में से एक है। मोरनी हिल्स हरियाणा राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसकी वजह से यह एक बहुत ही पसंदिदा जगह है। मोरनी हिल्स 1220 मीटर की उंचाई पर है जो आश्चर्यजनक दृश्य पेश करती हैं। मोरनी हिल्स बर्ड वॉचिंग और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग के सामान है।

tourist places in haryana,haryana tourism,haryana travel guide

अम्बकेश्वर महादेव मंदिर

ऐतिहासिक उल्लेख के अनुसार इस स्थान पर मोहम्मद गौरी से युद्ध के समय पृथ्वीराज चौहान की सेना ने पड़ाव डाला था और शीलाखेड़ा के राजा ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। एक जनश्रुति के अनुसार मुसलमानों ने अम्बकेश्वर मंदिर में शिवलिंग को तोड़ने का प्रयास भी किया था, लेकिन कहते हैं कि जब उन्होंने इस पर प्रहार किये, तो शिवलिंग से ख़ून निकला जिसे देखकर मुसलमान भयभीत हो गए। आज भी प्रहार के चिह्न इस शिवलिंग पर देखे जा सकते हैं। अम्बकेश्वर मंदिर में ही अम्बिका अर्थात काली देवी की भी आदमक़द प्रतिमा है।

tourist places in haryana,haryana tourism,haryana travel guide

करनाल झील

करनाल झील एक ऐतिहासिक जगह होने के साथ-साथ एक पौराणिक जगह भी है। इस झील को लेकर मान्यता है कि महाभारत काल में महान योद्धा कर्ण द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। कहते हैं कि करनाल शहर की स्थापना भी कर्ण द्वारा ही गई थी। ये झील करनाल के साथ हरियाणा में बेहद ही लोकप्रिय जगह है और यहां दूर-दूर से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस झील से कुछ ही दूरी पर मौजूद यमुना कैनाल पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है।

tourist places in haryana,haryana tourism,haryana travel guide

दमदमा झील

दमदमा झील हरियाणा के प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह झील दिल्ली से लगभग 64 किमी की दूरी पर गुडगाँव के पास स्थित है। अगर आप हरियाणा में किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो यह झील आपके लिए एक खास अनुभव साबित हो सकती है। इस झील में झील देशी और प्रवासी पक्षियों की 190 प्रजातियों का घर है। दमदमा झील का निर्माण 1947 में वर्षा संचयन के लिए अंग्रजों द्वारा बनाया गया था। अगर आप इस झील की यात्रा मानसून के दौरान करते हैं तो आप यहां प्रवासी पक्षियों को देख पाएंगे।

tourist places in haryana,haryana tourism,haryana travel guide

कालेसर राष्ट्रीय उद्यान

पूर्वी हरियाणा में स्थित, चंडीगढ़ से लगभग 150 किमी दूर, कालेसर राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाने वाला एक संरक्षित क्षेत्र है। दिसंबर 2003 में सरकार द्वारा एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया, राष्ट्रीय उद्यान मूल रूप से शिवालिक पहाड़ियों के साथ हिमालय की तलहटी में एक साल का जंगल है। कालेसर राष्ट्रीय उद्यान 2000 फीट से 3500 फीट तक की ऊंचाई वाले लगभग 11,000 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। वन्य जीवन में रुचि रखने वालों के लिए कालेसर राष्ट्रीय उद्यान एक बेहतरीन गंतव्य साबित हो सकता है, क्योंकि यह विभिन्न प्रकार के पक्षियों और जानवरों का घर है। यहाँ पाई जाने वाली कुछ दिलचस्प प्रजातियाँ हैं – जंगली सूअर, सांभर, खरगोश, लाल जंगली मुर्गी, साही, चीतल और भी बहुत कुछ। यह राष्ट्रीय उद्यान सिंदूर के पेड़ के लिए भी प्रसिद्ध है। समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के अलावा, कालेसर राष्ट्रीय उद्यान भी पर्यटकों को एक मनोरम प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है। इसके परिसर में एक औपनिवेशिक डाक बंगला है, जो 100 साल पुराना बताया जाता है।

tourist places in haryana,haryana tourism,haryana travel guide

स्टार स्मारक

आकर्षक स्टार स्मारक हरियाणा राज्य का खजाना है। भिवानी से 12 किलोमीटर दूर दिनौद में स्थित यह स्मारक परम संत हज़ूर तारा चंद जी महाराज की कब्र पर बनाया गया है। इस भवन का आकार एक तारे की तरह है और यह महाराजजी के नाम पर बना है। राधास्वामी सत्संग भवन परिसर में यह समाधि 101 फीट की है और यह एक छह फीट उंचे प्लेटफार्म पर बनी है। स्टार स्मारक हेक्सागोनल पिरामिड आकार की संरचना है जिसके तीन वैकल्पिक किनारे सफेद संगमरमर के और अन्य तीन नीले इतालवी कांच से बने हैं जो कि पूरी तरह मौसम प्रतिरोधी हैं। इसमें हैरत भरी बात यह है कि इस पूरी बिल्डिंग में सहारा देने के लिए कोई खंभे या कॉलम नहीं हैं। समाधि की तीन दीवारों पर और अंदर सितारों की जगमगाहट है। पश्चिम की दीवार के पास महाराजजी की एक मूर्ति है। समाधि के छह कोनों पर महाराजजी के जीवन से जुड़े छह चित्र लगे हैं। यहां वेंटिलेशन के लिए परंपरागत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

tourist places in haryana,haryana tourism,haryana travel guide

रानी तालाब

हरियाणा के जींद में मौजूद रानी तालाब एक ऐतिहासिक जगह होने के साथ-साथ जींद के लोगों की शान भी है। इस रानी तालाब का निर्माण अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के तर्ज कर किया है। इसका निर्माण राजा रघुवीर सिंह ने करवाया था। कहा जाता है कि इस तालाब का निर्माण रानी के स्नान के लिए बनवाया गया था। आपको बता दें कि इस तालाब के बीच में एक मंदिर भी है।

tourist places in haryana,haryana tourism,haryana travel guide

रॉक गार्डन

रॉक गार्डन चंडीगढ़ में है और ये चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों के ही राजधानी है। वैसे तो चंडीगढ़ शहर ही घुमने लायक है। यह काफी खुबसूरत शहर है, यहाँ पर आपको हर एक चीज प्लानिंग के साथ नजर आयेगी, यहाँ पर पार्क, शॉप्स हर चीज प्लानिंग के साथ तैयार किया गया है। चंडीगढ़ का रॉक गार्डन सबको पसंद आता है, इसकी स्थापना नेक चंद सैनी द्वारा की गयी थी इसीलिए इस गार्डन को नेक चंद रॉक गार्डन भी कहा जाता है। ये गार्डन 40 एकड़ में फैला हुआ है। इस गार्डन की एक ख़ास बात ये है कि इस गार्डन में कूड़े करकट, प्लास्टिक की बोतल, पुराणी चूड़ियाँ, सीसे और पुराने टाइल्स इन सब चीज से ही इस पार्क को सजाया गया है।

tourist places in haryana,haryana tourism,haryana travel guide

अग्रोह धाम

हरियाणा के हिसार में मौजूद अग्रोह धाम एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक हिन्दू स्थल है। यह मंदिर अग्रसेन महाराजा और देवी महालक्ष्मी को समर्पित है। इस स्थल का निर्माण लगभग 1976 के आसपास किया था। इस मंदिर में घूमने और दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते रहते हैं। अग्रोहा धाम का निर्माण 1976 से प्रारंभ किया गया जो आज भी जारी है। अग्रोहा धाम को तीन भागों में बांटा गया है बीच वाला भाग मां लक्ष्मी व पूर्वी हिस्सा महाराजा अग्रसेन व पश्चिमी हिस्सा मां सरस्वती को समर्पित है। मंदिर के पिछले हिस्से में बारह ज्योर्तिलिंग से बना रामेश्वर धाम बना है। मंदिर के बीच में सरोवर का निर्माण किया गया है, जिसको 41 पवित्र नदियों के जल के साथ पावन किया गया है। वैसे तो हर रोज ही धाम में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन शरद पूर्णिमा के अवसर पर हर साल अग्रोहा धाम में मेला लगता है, जिसमें देशभर से लाखों पर्यटक धाम को देखने आते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका