श्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में शामिल है बीकानेर, धोरों के बीच बने महलों और हवेलियों को देखने का मोह छोड़ नहीं पाते पर्यटक

By: Geeta Sat, 17 June 2023 4:52:27

श्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में शामिल है बीकानेर, धोरों के बीच बने महलों और हवेलियों को देखने का मोह छोड़ नहीं पाते पर्यटक

बीकानेर राजस्थान राज्य का एक महानगर है। बीकानेर का पुराना नाम जांगल देश था। इसके उत्तर में कुरु और मद्र देश थे, इसलिए महाभारत में जांगल नाम कहीं अकेला और कहीं कुरु और मद्र देशों के साथ जुड़ा हुआ मिलता है। बीकानेर के राजा जंगल देश के स्वामी होने के कारण अब तक "जंगल धर बादशाह' कहलाते हैं। बीकानेर राज्य महाभारत काल में जांगल देश था। बीकानेर की भौगोलिक स्थिति 73 डिग्री पूर्वी अक्षांश 28.01 उत्तरी देशांतार पर स्थित है। समुद्र तल से ऊँचाई सामान्य रूप से 243 मीटर अथवा 797 फीट है।

नगर के मध्य में एक जैन मंदिर है जिसके मध्य से पाँच मार्ग निकले हैं, जो अन्य सड़कों से मिलते हुए शहरपनाह के किसी एक दरवाजे से जा मिलते हैं। कोट दरवाजे के बाहर अलखगिरि मतानुयायी लच्छीराम का बनवाया हुआ 'अलखसागर' नाम का प्रसिद्ध कुआं है, जो बीकानेर के सबसे अच्छे कुओं में से एक माना जाता हैं। अन्य कुओं की संख्या 14 हैं, जो बहुधा बहुत गहरे हैं। इन कुओं में अधिकांश जल सुस्वादु तथा पीने योग्य है। महाराजा अनूपसिंह का बनवाया हुआ 'अनूपसागर' कुआं भी उल्लेखनीय है। नगर के बाहर के तालाबों में महाराजा सूरसिंह का बनवाया हुआ 'सूरसागर' सबसे अच्छा माना जाता है। बीकानेर के नजदीक श्री देव जसनाथ जी महाराज की धाम कतरियासर बंबलू लिखमादेसर पूनरासर यह धाम दर्शन करने लायक हैं। इनके अतिरिक्त भी बीकानेर में बहुत कुछ है जिसे देखने का मोह यहाँ आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक छोड़ नहीं पाते हैं।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

श्री करणी माता मंदिर-देशनोक

देशनोक बीकानेर से 16 मील दक्षिण में इसी नाम के रेलवे स्टेशन के पास बसा हुआ है। यह स्थान बीकानेर के महाराजाओं के लिए बड़ा पूज्य है। देशनोक ग्राम की स्थापना वैशाख सुदी 2 संवत 1476 (1419 ईस्वी) को भगवती करणीजी महाराज द्वारा की गई थी। करणीजी के देह त्याग देने के पश्चात उनकी पूर्वाज्ञा से उनका मंदिर स्थापित किया गया जो उनके भक्तों के लिए सबसे बड़ा तीर्थस्थल है।

यहां पर राठौड़ों की पूज्य देवी करणी जी का मंदिर है। यह प्रसिद्ध है कि करणी जी की कृपा और सहायता से ही राठौड़ों का अधिकार स्थापित हुआ था। यहां पर देपावत-चारणों की बस्ती है और वे ही करणी जी के मुख्य-पुजारी हैं।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

जैन मंदिर, बीकानेर

यहां के जैन मंदिरों में भांड़ासर का मंदिर बहुत प्राचीन गिना जाता है। कहते हैं कि इसे भांड़ा नामक एक ओसवाल महाजन ने 1411 ई० के लगभग बनवाया था। यह बहुत ऊँचा है, जिसके ऊपर चढ़कर सारे नगर का मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता है। इसके बाद नेमीनाथ के मंदिर का नाम लिया जाता है, जो भांड़ा के भाई का बनवाया हुआ है, काफी प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त और भी कई जैन मंदिर हैं, पर वे उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। यहां के जैन उपासरों में संस्कृत आदि की प्राचीन पुस्तकों का बड़ा अच्छा संग्रह है, जो अधिकतर जैन धर्म से संबंध रखती है।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

वैष्णव मंदिर, बीकानेर

वैष्णव मंदिर में लक्ष्मीनारायण जी का मंदिर प्रमुख गिना जाता है। इस मंदिर का निर्माण राव लूणकर्ण ने करवाया था। इसके अतिरिक्त बल्लभ मतानुयायियों के रतन बिहारी और रसिक शिरोमणि के मंदिर भी उल्लेखनीय हैं। इनके चारों ओर अब सुंदर बगीचे हैं। रत्न-बिहारी का मंदिर राजा रत्नसिंह के समय में बना था। धूनीनाथ का मंदिर इसी नाम के योगी ने 1808 ई० में बनवाया था, जो नगर के पूर्वी द्वार के पास स्थित है। इसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश, सूर्य और गणेश की मूर्तियां स्थापित हैं। नगर से एक मील दक्षिण-पूर्व में एक टीले पर नागणेची का मंदिर बना है। अपनी मृत्यु से पूर्व ही महिषासुर मर्दिनी का यह अट्टारह भुजावाली मूर्ति राव बीका ने जोधपुर से यहां लाकर स्थापित की थी।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

किला शहरपनाह

नगर बसाने से तीन वर्ष पूर्व बनवाया हुआ राव बीका का प्राचीन किला शहरपनाह या नगर की चारदिवारी के भीतर दक्षिण-पश्चिम में एक ऊँची चट्टान पर विद्यमान है। इसके पास ही बाहर की तरफ राव बीका, नरा और लूणकरण की स्मारक छतरियां हैं। राव बीका की छतरी पहले लाल पत्थर की बनी हुई थी, परंतु बाद में इसे संगमरमर का बना दिया गया।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

बीकानेर किला

बड़ा किला अधिक नवीन है तथा इसका निर्माण महाराजा रायसिंह के समय हुआ था और शहरपनाह के कोट दरवाजे से लगभग 300 गज की दूरी पर है। इसकी परिधि 1078 गज है। भीतर प्रवेश करने के लिए दो प्रधान द्वार हैं, जिनके बाद फिर तीन या चार दरवाजे हैं। कोट में स्थान-स्थान पर प्राय: 40 फुट ऊँची बुर्जे हैं और चारों ओर खाई बनी हुई हैं, जो ऊपर 30 फुट चौड़ी होकर नीचे तंग होती गई हैं। इस खाई की गहराई 20 से 50 फुट तक है। प्रसिद्ध है कि इस किले पर कई बार आक्रमण हुए पर शत्रु बल पूर्वक इस पर कभी अधिकार न कर पाए।

किले का प्रवेश द्वार 'कर्णपोल' है। इसके आगे के दरवाजों में एक सूरज पोल है, जिसके दोनों पार्श्वो पर विशालकाय हाथी पर बैठी हुई दो मूर्तियां हैं, जो प्रसिद्ध वीर जयमल मेड़तिया (राठौड़) और पत्ता चूंड़ावत (सीसोदिया) की (जो चितौड़गढ़ में बादशाह अकबर के मुकाबले में वीरतापूर्वक लड़कर मारे गए थे) बतलाई जाती हैं। आगे बहुत बड़ा चौक है, जिसमें एक तरफ पंक्ति बद्ध मरदाने और जनाने महल हैं। ये महल बड़े भव्य एवं सुंदर बने हुए हैं। इन महलों के भीतर कई जगह कांच की पच्चीकारी और सुनहरी कलम आदि का बहुत सुन्दर काम है, जो भारतीय कला का उत्तम नमूना है। इन राजमहलो की दीवारों पर रंगीन पलस्तर किया हुआ है, जिससे उनका सौंदर्य बढ़ गया है। राजमहलों के निर्माण में बहुधा अब तक के प्राय: सभी महाराजाओं का हाथ रहा है। पहले के राजाओं के बनवाए हुए स्थानों में महाराजा रायसिंह का चौबारा, महाराजा गजसिंह का फूलमहल, चन्द्रमहल, गजमंदिर तथा कचहरी, महाराजा सूरतसिंह का अनुपमहल, महाराजा सरदार सिंह का बनवाया हुआ रत्नमंदिर और महाराजा डूंगर सिंह का छत्रमहल, चीनी बुर्ज, गनपत निवास, लाल निवास, सरदार निवास, गंगा निवास, सोहन भुर्ज (बुर्ज), सुनहरी भुर्ज (बुर्ज) तथा कोढ़ी शक्त निवास है। बाद के राजाओं ने भी समय समय पर नवीन भवन बनवाकर उनकी शोभा बढ़ा दी है। इन महलों में दलेल निवास और गंगा निवास नामक विशाल कक्ष मुख्य है। गंगा निवास में लाल रंग के खुदाई के काम हुए पत्थर लगे हैं। छत की लकड़ी पर भी खुदाई का काम है। इसका फर्श संगमरमर का बना है। किले के भीतर फारसी, संस्कृत, प्राकृत और राजस्थानी भाषा की हस्तलिखित पुस्तकों का एक बड़ा पुस्तकालय है। इस पुस्तकालय में संस्कृत पुस्तकों का बड़ा भारी संग्रह है, जिनमें से कई तो ऐसी हैं जो अन्यत्र नहीं हीं मिल सकतीं। मेवाड़ के महाराजा कुंभा (कुंभकर्ण) के संगीत ग्रन्थ का पूरा संग्रह भारत वर्ष के केवल इसी पुस्तकालय में है। किले के भीतर का शस्रागार भी देखने योग्य है। इसमें प्राचीन अस्र-शस्रों का अच्छा संग्रह है। वहीं एक कमरे में कई पीतल की मूर्तियां रक्खी हुई हैं, जो तैंतीस करोड़ देवता के नाम से पूजी जाती हैं। ये मूर्तियां महाराजा अनूपसिंह ने दक्षिण में रहते समय मुसलमानों के हाथ से बचाकर यहां पहुँचाई थी।

किले के भीतर एक घंटा घर, दो बगीचे और चार कुएँ हैं, जो प्राय: 360 फुट गहरे हैं। इनमें एक का जल बीकानेर में सर्वोत्कृष्ट माना जाता है। किले के कर्ण पोल के सामने सूरसागर के निकट विशाल और मनोहर गंगानिवास पब्लिक उद्यान है। इस उद्यान का उद्घाटन तात्कालीन वायसराय लार्ड हार्किंडग के हाथ से 1915 ई० के नबंबर माह में हुआ। इसके प्रधान प्रवेश द्वार का नाम क्वीन एम्प्रेस मेरी गेट है। किले के सामने के एक किनारे पर महाराजा डूंगर सिंह की संगमरमर की मूर्ति लगी है, जिसके ऊपर संगमरमर का शिखर बना हुआ है। इसी उद्यान में एक तरफ एजर्टन टैंक बना है जिसके निकट ही इस दौर के महाराजा साहब की अश्वारुढ़ कांसे की प्रतिमा भी लगी है।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

लालगढ़ महल

नगर के बाहर की इमारतों में लालगढ़ महल बड़ा भव्य है। इस महल का निर्माण महाराजा गंगा सिंह ने अपने पिता महाराजा लालसिंह की स्मृति में बनवाया था। सारा का सारा महल लाल पत्थर का बना है, जिसपर खुदाई का बड़ा उत्कृष्ट काम है। भीतर के फर्श बहुधा संगमरमर के हैं। महल काफी विशाल है तथा इसमें सौ से अधिक भव्य कमरे हैं। महल के अहाते में मनोहर उद्यान बने हैं, जिनमें कहीं सघन वृक्षों, कहीं लताओं और कहीं रंग-बिरंगे फूलों से भरी हुई हरियाली की घटा दर्शनीय है। इस महल में महाराजा लालसिंह की सुन्दर प्रस्तर-मूर्ति खड़ी है। महल के एक भाग में तरणताल है। इस महल के भीतर एक पुस्तकालय है जिसमें कई हस्तलिखित पुस्तकों का संग्रह है। इस महल के दीवारों पर सुंदर चित्रकारी है।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

देवीकुंड, बीकानेर

नगर के पांच मील पूर्व में देवीकुंड है। यहां राव कल्याणसिंह से लेकर महाराजा डूंगरसिंह तक के राजाओं और उनकी रानियों और कुंवरों आदि की स्मारक छत्रियाँ बनी है जिनमें से कुछ तो बड़ी सुन्दर है। पहले के राजाओं आदि की छत्रियां दुलमेरा से लाए हुए लाल पत्थरों की बनीं है, जिनके बीच में लगे हुए मकराना के संगमरमरों पर लेख खुदे हैं। बाद की छत्रियां पूरी संगमरमर की बनी हैं। कुछ छत्रियों की मध्य शिलाओं पर अश्वारुढ़ राजाओं की मूर्तियां खुदी है, जिनके आगे कतार में क्रमानुसार उनके साथ सती होनेवाली राणियों की आकृतियां बनी है। नीचे गद्य और पद्य में उनकी प्रशंसा के लिए लेख खुदे हैं जिनसे कुछ-कुछ हाल के अतिरिक्त उनके स्वर्गवास का निश्चित समय ज्ञात होता है। इसमें महाराजा राजसिंह की छत्री उल्लेखनीय है क्योंकि उनके साथ जल मरने वाले संग्रामसिंह नामक एक व्यक्ति का उल्लेख है। इसी स्थान पर सती होने वाली अंतिम महिला का नाम दीपकुंवारी था, जो महाराजा सूरत सिंह के दूसरे पूत्र मोती सिंह की स्री थी तथा अपने पति की मृत्यु पर १८२५ ई० में सती हुईं थी। उसकी स्मृति में अब भी प्रतिवर्ष भादों के महीने में यहां मेला लगता है। उसके बाद और कोई महिला सती नहीं हुई, क्योंकि सरकार के प्रयत्न से यह प्रथा खत्म हुई। राजपरिवार के लोगों के ठहरने के लिए तालाब के निकट ही एक उद्यान और कुछ महल बने हुए हैं।

देवीकुंड और नगर के मध्य में, मुख्य सड़क के दक्षिण भाग में महाराजा डूंगरसिंह का बनवाया हुआ शिव मंदिर है। इसके निकट ही एक तालाब, उद्यान और महल है। इस मंदिर का शिवलिंग ठीक मेवाड़ के प्रसिद्ध एक लिंग जी की मूर्ति के सदृष्य है। यहाँ प्रतिवर्ष श्रावण मास में भारी मेला लगता है। इस स्थान को शिववाड़ी कहते हैं।

नाल, बीकानेर

बीकानेर से 8 मील पश्चिम में इसी नाम के रेलवे स्टेशन के निकट यह गांव है। इसके चारों ओर झाड़ियों और वृक्षों से अच्छादित सात-आठ छोटे-छोटे तालाब हैं। इसमें से एक तालाब के किनारे, जिसे केशोलय कहते हैं, एक लाल पत्थर का कीर्तिस्तंभ लगा है। यह 17वीं शताब्दी का ज्ञात होता है। इसके लेख से यह ज्ञात होता है कि इसका निर्माण प्रतिहार केशव ने बनवाया था। दूसरा उल्लेखनीय लेख यहां के बाघोड़ा जागीरदार के निवास स्थान के द्वार पर लगा हुआ है ज़ो 6 मई 1705 ई० रविवार का है। इसमें उक्त वंश के इन्द्रभाण की मृत्यु तथा उसकी स्री अमृतदे के सती होने का पता चलता है।

नाल से दो मील दक्षिण में एक स्थान है, जिसे नाल का कुआं कहते हैं। यहां सात लेख हैं जिनमें 6 तो 16वीं शताब्दी तथा एक 17वीं शताब्दी का हैं। उल्लेखनीय स्थलों में यहां के मंदिरों, दो कुओं और एक तालाब का नाम लिया जाता है। मंदिर सब एक ही स्थान में एक दीवार से घिरे हैं, जिनमें पार्श्वनाथ और दादूजी के मंदिर उल्लेखनीय है। दोनों लाल पत्थर के बने हुए है। पार्श्वनाथ की मूर्ति संगमरमर की है तथा नीचे एक लेख खुदा है। ये मंदिर 17वीं शताब्दी के बने है। इनके सामने जैसलमेर के पीले पत्थर की बनी हुई दो देवलियां है, जिनमें से एक पर अश्वारुढ़ व्यक्ति और सती की आकृतियां बनी हैं। इससे कुछ दूर चारदीवारी के पास एक सादे लाल पत्थर का कीर्तिस्तंभ लगा हुआ है।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

कोड़मदेसर

बीकानेर से 15 मील पश्चिम में एक छोटा सा गांव है, जो इसी नाम के तालाब और उसके किनारे स्थापित भैरव की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। भैरव की मूर्ति जांगलू में बसने के समय स्वंय राव बीका ने मंड़ोर से लाकर यहां स्थापित की थी। यहां पर 16वीं तथा 17वीं शताब्दी के चार लेख हैं। इनमें से सबसे प्राचीन लेख तालाब के पूर्व की ओर भैरव की मूर्ति के निकट के कीर्तिस्तंभ की दो ओर खुदा है। यह कीर्तिस्तंभ लाल पत्थर का है तथा इसके चारों ओर देवी-देवताओं की मूर्तियां खुदी हैं। इस लेख से पाया जाता है कि 1459 ई० में भाद्रपद सुदि को राव रिणमल के पुत्र राव जोधा ने यह तालाब खुदवाया और अपनी माता कोड़मदे के निमित्त कीर्तिस्तंभ स्थापित करवाया।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

गजनेर

यह बीकानेर से लगभग 20 मील दक्षिण-पश्चिम में बसा है। यह महाराजा गजसिंह के समय आबाद हुआ था और बीकानेर राज्य के प्रसिद्ध तालाब गजनेर के नाम पर ही इसकी प्रसिद्धि है। यहां पर डूंगर निवास, लाल निवास, शक्त निवास और सरदार निवास नामक सुन्दर महल हैं। शीतकाल में बत्तखों, भड़तीतरों आदि के आ जाने के कारण कुछ दिनों के लिए यह उत्तम शिकारगाह बन जाता है। गजनेर के उद्यान में नारंगी और अनार के वृक्ष बहुतायत से हैं तथा कई प्रकार की सुंदर लताएं आदि भी हैं। तालाब का जल आरोग्यप्रद न होने के कारण इसका व्यवहार कम होता है। यहां पर निर्मित झील काफी सुंदर है। यह स्थल पूरे बीकानेर के सबसे सुंदर स्थलों में से एक है।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

श्रीकोलायत जी

यह बीकानेर से करीब 30 मील दक्षिण-पश्चिम में इसी नामके रेलवे स्टेशन के निकट बसा है। यहां इसी नाम से प्रसिद्ध एक तालाब है, जिसके किनारे कपिल मुनि का आश्रम माना जाता है। प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां मेला लगता है जिसमें लोग कपिल मुनि के आश्रम के दर्शनाथ आते हैं। पास ही धुनी नाथ का एक अन्य मंदिर है। पुष्कर के समान यहां के तालाब के किनारे बहुत से घाट और मंदिर बने हुए है, जो सघन पीपल के वृक्षों की शीतल छाया से आच्छादित हैं। यहां पर कई धर्मशालाएँ एवं देव मंदिर भी विद्यमान हैं।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

पूनरासर बालाजी

यह बीकानेर से 30 मील पूर्व श्री डुंगरगढ़ तहसील के एक पुनरासर गाँव में बसा है। यह पवित्र स्थान रेत के टिब्बों से घिरा हुआ है। मुख्य मंदिर के अलावा, हनुमान जी की प्राचीन मूर्ति एक खेजड़ी के पुराने पेड़ के साथ है। पूनरासर बालाजी पूनरासर की पहचान है। पूनरास‍र धाम, हनुमानजी महाराज की असीम कृपावश सुदी‍र्घ भु-भाग में विख्यात है। यह एक जागृत हनुमद स्थान है- हनुमानजी महाराज अपने भक्तो को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाकर उन्हें भय मुक्त करते हैं।

पलाणा

बीकानेर से 14 मील दक्षिण में इसी नाम के रेलवे स्टेशन के पास बसा हुआ यह स्थान कोयले की खान के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर 1482 ई० की एक देवली (स्मारक) उल्लेखनीय है, जिससे जांगल देश में प्रथम अधिकार करने वाले राठौड़ों में से राव बीका के चाचा रिणमल के पुत्र मांड़ण की मृत्यु का पता चलता है।

वासी -वरसिंहसर

यह गांव बीकानेर से 15 मील दक्षिण में है। यहां पर एक कीर्तिस्तंभ है, जिस पर पैंतीस पंक्तियों का एक महत्वपूर्ण लेख है। इससे पाया जाता है कि जंगलकूप के स्वामी शंखुकुल के कुमारसिंह की पुत्री जैसलमेर के राजा कर्ण की स्री दूलह देवी ने यहां 1324 ई० में एक तालाब खुदवाया था।

जेगला

यह स्थान बीकानेर से 20 मील दक्षिण में स्थित है। यहां पर उल्लेख योग्य गोगली सरदारों की दो देवलियां हैं। इनमें से अधिक प्राचीन 11 सिंतबर 1590 ई० की है तथा गोगली सरदार 'संसार' से संबध रखती है। 'संसार' के विषय में ऐसा प्रसिद्ध है कि वह बीकानेर के महाराजा रायसिंह तथा पृथ्वीराज की सेवा में रहे थे। बादशाह के समक्ष एक युद्ध में सिर काटे जाने पर भी उनका धड़ बहुत देर तक लड़ता रहा था। इनके वंशज गोगली भाटी वंश के व्यक्ति अबआज भी जेगला, पीपेरा, देसलसर, सोनीयासर में रहते हैं।

जांगलू

सांखलों का यह महान किला जांगलू नामक प्रदेश में बीकानेर से 24 मील दक्षिण में है। ऐसा कहते हैं कि चौहान सम्राट पृथ्वीराज की रानी अजयदेवी दहियाणी ने यह स्थान बसाया था। सर्व प्रथम सांखले महिपाल का पुत्र रायसी रुण को छोड़कर यहां आया और गुढ़ा बांधकर रहने लगा और कुछ समय बाद यहां के स्वामी दहियों की छल से हत्या कर उसने यहां अधिकार जमा लिया। बाद में जांगलू का यह इलाका राव बीका के आधीन आ गया। यहां के सांखले राठौड़ों के विश्वास पात्र बन गए।

यहां के प्राचीन स्थानों में पुराना किला, केशोलय और महादेव के मंदिर उल्लेखनीय हैं। पुराना किला वर्तमान गांव के निकट बना हुआ था जिसके अब कुछ भग्नावशेष विद्यमान है। चारों ओर चार दरवाजे के चिह्म अब भी पाए जाते हैं। बीच में ऊँचे उठे हुए घेरे के दक्षिण-पूर्व की ओर जांगलू के तीसरे सांखले खींवसी के सम्मान में एक देवली (स्मारक) बनी है, जो देखने में नवीन जान पड़ती है।

किले के पूर्व में केशोलय तालाब है। इसके विषय में ऐसी प्रसिद्धि है कि दहियों के केशव नामक उपाध्याय ब्राह्मण ने यह तालाब खुदवाया था। तालाब के किनारे लगे पत्थर में केशव नाम खुदा है। तालाब के निकट ही अन्य पाँच देवलियां हैं।

पुराने किले की तरफ गांव के बाहर महादेव मंदिर है, जो नवीन बना हुआ है। इसके भीतर एक किनारे पर प्राचीन शिवलिंग की जलेरी पड़ी है। मंदिर के अंदर ही दीवार पर संगमरमर का एक लेख खुदा है जिससे पता चलता है कि इस मंदिर का नाम पहले श्री भवानी शंकर प्रसाद था और इसे राव बीका ने बनवाया था तथा 1844 ई० में महाराजा रत्नसिंह ने इसका जीर्णोंधार करवाया। जांगलू में तीन और मंदिर है। इस जगह अब नाई जाति का राज है।

bikaner tourist places,top attractions in bikaner,explore bikaner tourist spots,must-visit places in bikaner,bikaner travel guide,historical sites in bikaner,cultural attractions in bikaner,best sightseeing spots in bikaner,bikaner famous landmarks,tourism in bikaner rajasthan

सालासर

यह बीकानेर से 87 मील पूर्व-दक्षिण में जयपुर की सीमा के निकट बसा है। यहां का हनुमान मंदिर उल्लेखनीय है। यहां वर्ष भर में दो बार, कार्तिक और वैशाख पूर्णिमा के दिन मेले लगते है।

रतनगढ़

यह बीकानेर से 80 मील पूर्व में बसा है। सर्वप्रथम यहां महाराजा सूरतसिंह ने कौलासर नाम का एक मजरा बसाया था। महाराजा रत्नसिंह ने इसे वर्तमान रूप दिया। नगर में और इसके आस-पास १० तालाब व 20 कुएं हैं, जिनमें अधिकांश बड़े सुन्दर है तथा उनमें छतरियां भी बनी हैं। चारों ओर चाहरदिवारी भी है और दो छोटे-छोटे किले भी विद्यमान हैं। यहां का प्रमुख मंदिर जैनों का है। इसके अतिरिक्त कई विष्णु एवं शिव के मंदिर है।

हनुमानगढ़

यह बीकानेर से 144 मील उत्तर-पूर्व में बसा है। यहां एक प्राचीन किला है, जिसका पुराना नाम भटनेर था। भटनेर भट्टीनगर का अपभ्रंश है, जिसका अर्थ भट्टी अथवा भाटियों का नगर है।

बीकानेर राज्य के दो प्रमुख किलों में से हनुमानगढ़ दूसरा है। यह किला लगभग 52 बीघा भूमि में फैला हुआ है और ईंटों से सुदृढ़ बना है। चारों ओर की दीवारों पर बुर्जियां बनी हुई हैं। किले का एक द्वार कुछ अधिक पुराना प्रतीत होता है। प्रधान प्रवेश द्वार पर संगमरमर के काम के चिह्म अब तक विद्यमान है। कहा जाता है कि इस किले में कई गुम्बदाकार इमारतें बनी थीं पर अब वह नहीं हैं। किले के एक द्वार के पत्थर पर 1620 ई० खुदी है। उसके नीचे राजा का नाम व 6 राणियों की आकृतियां भी बनी हैं जो अब स्पष्ट नहीं हैं।

किले के भीतर का जैन उपासरा प्राचीन है। किले में एक लेख फ़ारसी लिपि में लगा है, जिससे बताया जाता है कि यह बादशाह की आज्ञा से कद्दवाहा राय मनोहर ने संवत् 1608 ई० में वहां मनोहर पोल नाम का दरवाजा बनवाया।

हनुमानगढ़ किसने बसाया है, इसका ठीक से पता नहीं चलता। पहले यह भाटियों के कब्जे में था तथा 1527 ई० में बीकानेर के चौथे शासक राव जैतसिंह ने यहां राठौड़ों का अधिपत्य स्थापित कर दिया। 11 वर्ष के बाद बाबर के पुत्र कामरां ने इसे जीता। फिर कुछ दिनों तक चायलों का अधिकार रहा, जिनसे पुन: राठौड़ों ने इसे जीत लिया। फिर बाद में यह मुगल कब्जे में चला गया। बीच में कई बार अधिकारियों में परिवर्तन हुए। अंत में सूरत सिंह के समय 1805 ई० में 5 माह के विकट घेरे के बाद राठौड़ों ने इसे ज़ाबता खाँ भट्टी से छीना और यहां बीकानेर राज्य का एकाधिकार हुआ। मंगलवार के दिन अधिकार होने के कारण इस किले में एक छोटा सा हनुमान जी का मंदिर बनवाया गया तथा उसी दिन से उसका नाम हनुमानगढ़ रखा गया।

ये भी पढ़े :

# सेहत का खजाना है सत्तू ड्रिंक, गर्मियों में रोजाना करें इसका सेवन, जानें इसके फायदे

# गर्मियों में बढ़ जाती हैं नकसीर की समस्या, इन घरेलू तरीकों से करें उपचार

# जिंदगी को खतरे में डाल सकती हैं ब्लड क्लॉटिंग की समस्या, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

# इन प्राकृतिक तरीकों की मदद से हटाएं मेकअप, नहीं होगा त्वचा को नुकसान

# भोजन करने की असामान्य प्रक्रिया के चलते आती है पेट से घुर्राने की आवाज, दूर करने के उपाय

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com