न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे हैं बनारस की यात्रा तो जरूर घूमें ये 6 स्थान, आध्यात्म से जुड़ा हैं इनका नाता

जब भी बनारस, वाराणसी या काशी का नाम आता हैं तो मन में एक निर्मल और पवित्र छवि बन जाती हैं। यहां गंगा जैसी पवित्र नदी के साथ ही कई जगहें हैं जो आध्यात्म से जुड़ी हुई हैं और अपना पौराणिक महत्व भी रखती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 3:27:29

कर रहे हैं बनारस की यात्रा तो जरूर घूमें ये 6 स्थान, आध्यात्म से जुड़ा हैं इनका नाता

जब भी बनारस, वाराणसी या काशी का नाम आता हैं तो मन में एक निर्मल और पवित्र छवि बन जाती हैं। यहां गंगा जैसी पवित्र नदी के साथ ही कई जगहें हैं जो आध्यात्म से जुड़ी हुई हैं और अपना पौराणिक महत्व भी रखती हैं। अगर आप भी बनारस की यात्रा कर रहे है या घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए बनारस के कुछ प्रसिद्द स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने का मजा लेकर आपको अलौकिक आनंद की प्राप्ति होगी। तो आइये जानते हैं बनारस की इन जगहों के बारे में...

varanasi spiritual sites,varanasi heritage spots,varanasi ancient temples,varanasi ghats,varanasi religious landmarks,varanasi cultural heritage,varanasi historical monuments,varanasi pilgrimage places,varanasi holy sites,varanasi iconic attractions,varanasi sacred places,varanasi architectural marvels,varanasi hidden gems,varanasi offbeat attractions,varanasi travel tips

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर Shri Kashi Vishwanath Mandir

अगर आप बनारस घूमने आये हैं और काशी विश्वनाथ मंदिर नहीं गए तो आपका आना व्यर्थ है क्यूंकि काशी में भगवान शिव का भव्य मंदिर है जिसको “काशी विश्वनाथ मंदिर” के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर गंगा नदी के साथ में स्थित है। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। काशी विश्वनाथ मंदिर का हिन्दू धर्म में एक विशिष्ट स्थान है और यह कई हजारों वर्षो पुराना मंदिर है। एक मान्यता के अनुसार गंगा नदी में स्नान करने और इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने से मोक्ष कि प्राप्ति होती है। अपने इतिहास को पढ़ने से पता चला कि अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ मंदिर बनवाया जिस पर पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने सोने का छत्र बनवाया। ग्वालियर की महारानी बैजाबाई ने ज्ञानवापी का मंडप बनवाया और महाराजा नेपाल ने वहां विशाल नंदी प्रतिमा स्थापित करवाई। हमारी राय माने तो काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के साथ-साथ अन्नपूर्णा मंदिर भी जरूर जाएँ जो कि उसी प्रांगण में बना हुआ है क्यूंकि यह भी वाराणसी में घूमने की जगह में शामिल है।

varanasi spiritual sites,varanasi heritage spots,varanasi ancient temples,varanasi ghats,varanasi religious landmarks,varanasi cultural heritage,varanasi historical monuments,varanasi pilgrimage places,varanasi holy sites,varanasi iconic attractions,varanasi sacred places,varanasi architectural marvels,varanasi hidden gems,varanasi offbeat attractions,varanasi travel tips

गंगा नदी Ganga River

बनारस की सबसे पवित्र और सबसे बड़ी नदी गंगा नदी है। बनारस इसी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह नदी अपने आप में ही हमारे देश की एक सांस्कृतिक धरोहर को समेटे हुए है। बनारस के ज्यादातर मंदिर इसी नदी के आस-पास स्थित हैं। बनारस में कुल 88 घाट हैं जो की गंगा नदी के तट पर बसे हैं। देश-विदेश से हमारे श्रद्धालु भक्त और पर्यटक यहाँ गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। हम सब जानते हैं की इंसान गलतियों का पुतला है और अपनी गलतियों के कारण ही जाने-अनजाने में कभी-कभी कुछ पाप भी कर बैठता है। हिन्दू धर्म के अनुसार, गंगा नदी में स्नान मात्र से ही माँ गंगा सारे पाप धो देती है। 1991 में गंगा आरती की शुरुआत दशाश्वमेध घाट पर हुई थी और तभी से ये आरती बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि उस समय यहाँ का नज़ारा देखने योग्य होता है। गंगा आरती हर रोज शाम को होती है। यहाँ की गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है और इसको देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी, बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और वीवीआयीपी आते हैं।

varanasi spiritual sites,varanasi heritage spots,varanasi ancient temples,varanasi ghats,varanasi religious landmarks,varanasi cultural heritage,varanasi historical monuments,varanasi pilgrimage places,varanasi holy sites,varanasi iconic attractions,varanasi sacred places,varanasi architectural marvels,varanasi hidden gems,varanasi offbeat attractions,varanasi travel tips

दशाश्वमेध घाट Dashashwamedh Ghat

बनारस के गंगा नदी के किनारे बसे हुए घाटों में से एक घाट है दशाश्वमेध घाट, जो की सबसे पुराण घाट मन जाता है और सबसे सुन्दर भी। दशाश्वमेध का अर्थ होता है दस घोड़ों की बलि । एक मान्यता के अनुसार यहाँ पर बहुत बड़ा यज्ञं करवाया गया था और उसमे दस घोड़ों की बलि दी गयी थी। वाराणसी के 88 घाटों में से पांच घाट सबसे ज्यादा पवित्र माने गए हैं। ये पांच घाट हैं: अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, आदिकेशव घाट, पंचगंगा घाट तथा मणिकर्णिका घाट। इन घाटों को सामूहिक रूप से ‘पंचतीर्थ’ कहा जाता है।

varanasi spiritual sites,varanasi heritage spots,varanasi ancient temples,varanasi ghats,varanasi religious landmarks,varanasi cultural heritage,varanasi historical monuments,varanasi pilgrimage places,varanasi holy sites,varanasi iconic attractions,varanasi sacred places,varanasi architectural marvels,varanasi hidden gems,varanasi offbeat attractions,varanasi travel tips

अस्सी घाट Assi Ghat

यह वही घाट है जहाँ अस्सी नदी और गंगा नदी का संगम है। एक पौराणिक कथा के अनुसार माँ दुर्गा ने शुम्भ-निशुम्भ नाम के राक्षस का अपनी तलवार से वध करने के बाद उस तलवार को यहाँ फेंक दिया था जिसकी वजह से अस्सी नदी की उत्पत्ति हुई है। इसी घाट पे एक पीपल का बहुत बड़ा बृक्ष है जिसके नीचे भगवान शिव का शिवलिंग और भगवान अस्सींगमेश्वारा का मंदिर भी है जिसके दर्शन करने के लिए बहुत से श्रद्धालु आते हैं।

varanasi spiritual sites,varanasi heritage spots,varanasi ancient temples,varanasi ghats,varanasi religious landmarks,varanasi cultural heritage,varanasi historical monuments,varanasi pilgrimage places,varanasi holy sites,varanasi iconic attractions,varanasi sacred places,varanasi architectural marvels,varanasi hidden gems,varanasi offbeat attractions,varanasi travel tips

मणिकर्णिका घाट Manikarnika Ghat

कहा जाता है की इंसान के मरने के बाद उसका दोबारा जन्म होता है और यह जीवन का जन्म-मृत्यु का चक्र हमेशा चलता रहता है। इसी जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति पाने के लिए आत्मा को मोक्ष मिलना बहुत जरूरी होता है। हिन्दू धर्म में मणिकर्णिका घाट हिन्दुओ के लिए मोक्ष का स्थान है। मान्यता यह है की मृत्यु के बाद जिसका शव मणिकर्णिका घाट पे जलाया जाता है उसकी आत्मा को मुक्ति मिल जाती है और उसको जन्म-मृत्यु के चक्र से भी हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है। इस घाट पे चिता की आग कभी शांत नहीं होती है, हर वक़्त किसी न किसी शव का दाह-संस्कार हो रहा होता है।

varanasi spiritual sites,varanasi heritage spots,varanasi ancient temples,varanasi ghats,varanasi religious landmarks,varanasi cultural heritage,varanasi historical monuments,varanasi pilgrimage places,varanasi holy sites,varanasi iconic attractions,varanasi sacred places,varanasi architectural marvels,varanasi hidden gems,varanasi offbeat attractions,varanasi travel tips

धमेख स्तूप Dhamek Stupa

धमेख स्तूप वाराणसी के सारनाथ में स्थित है। यह स्तूप सम्राट अशोक के समय में बना था। ऐसा माना जाता है की डिअर पार्क में स्थित धमेख स्तूप ही वह स्थान हैं जहाँ महात्मा बुद्ध ने अपने शिष्यों को प्रथम उपदेश दिया था। धमेख स्तूप एक ठोस गोलाकार बुर्ज की तरह दिखता है। इसका व्यास 28.35 मीटर (93 फुट) और ऊँचाई 39.01 मीटर (143 फुट) है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए कुछ खास नियम बनाये गए हैं जैसे कि स्तूप परिसर में हैं शांत रहना साथ ही चप्पल या जूते पहन के अंदर नहीं आना, इसके अलावा मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल भी यहां मना किया जाता है। यह भी एक वाराणसी में घूमने की जगह है, जहाँ आकर आपको हमारे इतिहास के कई पन्ने पलटने का मौका मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर