न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस देंगे मॉनसून में घूमने का पूरा मजा, दिल को सुकून देगा यहां का नजारा

जब भी कभी पर्यटन की बात आती हैं तो गुजरात का नाम जरूर सामने आता हैं जिसे घूमने के लिहाज से परफेक्ट डेस्टिनेशन के तौर पर जाना जाता हैं। यह अपने खानपान, संस्कृति, बोली से अपनी अलग पहचान बनाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 5:19:37

गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस देंगे मॉनसून में घूमने का पूरा मजा, दिल को सुकून देगा यहां का नजारा

जब भी कभी पर्यटन की बात आती हैं तो गुजरात का नाम जरूर सामने आता हैं जिसे घूमने के लिहाज से परफेक्ट डेस्टिनेशन के तौर पर जाना जाता हैं। यह अपने खानपान, संस्कृति, बोली से अपनी अलग पहचान बनाता हैं। पर्यटन के लिहाज से देखें तो यहां आपको अपने मनमुताबिक घूमने की जगह मिल जाएगी। गुजरात में कई दर्शनीय स्थल है जो आप सभी को अत्यंत लुभाएंगे। आज इस कड़ी में हम आपको गुजरात के कुछ प्रसिद्द टूरिस्ट प्लेस की जानकारी देने जा रहे हैं जो मन को शांति के साथ ही मॉनसून में घूमने का पूरा मजा देंगे। इनमें आपको खूबसूरत समुद्र तटों से लेकर आकर्षक झरने, मनमोहक झीलें और हरे-भरे जंगल देखने को मिल जाएंगे। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस देंगे मॉनसून में घूमने का पूरा मजा, दिल को सुकून देगा यहां का नजारा

दांडी बीच

दांडी समुद्र तट गुजरात के सूरत जिले में स्थित है। यह तट ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यह तट महात्मा गांधी की 1930 में अंग्रेजों के खिलाफ शुरू की गई दांडी यात्रा का गवाह है। यह बेहद खूबसूरत जगह है जहां आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। सूर्यास्त के समय यहां पर मनमोहक नजारा होता है। शांत वातावरण में इस समुद्र तट पर घूमने के लिए हजारों लोग आते हैं। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट सूरत एयरपोर्ट है। आप बस और ट्रेन के जरिए भी यहां तक पहुंच सकते हैं।

गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस देंगे मॉनसून में घूमने का पूरा मजा, दिल को सुकून देगा यहां का नजारा

गिर नेशनल पार्क

सासन गिर के रूप में भी जाना जाने वाला, यह वन्यजीव अभयारण्य एशियाई शेरों का एकमात्र शेष घर है। अफ्रीका के अलावा, यह दुनिया का एकमात्र स्थान है, जहाँ आप इस प्रजाति को देख सकते हैं। गिर राष्ट्रीय उद्यान हर साल 16 जून से 15 अक्टूबर तक बंद रहता है और वन्यजीवों को देखने का सबसे अच्छा समय अप्रैल और मई है। यहां आप पहाड़ियों, पठारों, और क्षेत्र की 7 प्रमुख नदियों जैसे दातारडी, हिरन, रावल आदि के हिस्सों से बना एक अनूठा परिदृश्य देख सकते हैं।गुजरात में देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक, इसमें 400 से अधिक प्रजातियां हैं। पार्क में एशियाई शेर, लकड़बग्घा, चिंकारा, नीलगाय, मगर मगरमच्छ, अजगर, मालाबार व्हिसलिंग थ्रश, तावी चील आदि जैसे कई अनोखे वन्यजीव प्रजातियां देख सकते हैं।

गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस देंगे मॉनसून में घूमने का पूरा मजा, दिल को सुकून देगा यहां का नजारा

सापुतारा

गुजरात के डांग जिला में स्थित सापुतारा हरियाली, जंगलों और अद्भुत झरनों के बीच प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। इसे हरियाली का ‘स्वर्ग’ कहा जा सकता है। आप नेचर लवर हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट जगह हो सकती है। यह हिल स्टेशन सूरत से 157 किलोमीटर दूर है। इसे गुजरात की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार किया जाता है। आप यहां बस, ट्रेन या फ्लाइट से पहुंच सकते हैं।

गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस देंगे मॉनसून में घूमने का पूरा मजा, दिल को सुकून देगा यहां का नजारा

सोमनाथ

जूनागढ़ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। सोमनाथ मंदिर की शानदार संपत्ति ने विभिन्न आक्रमणकारियों को आकर्षित किया जिन्होंने उस पर हमला किया और उसे बेरहमी से लूट लिया। हालांकि, हर आक्रमण के बाद इसका पुनर्निर्माण किया गया जिसने इसे अपने पूर्व गौरव को बहाल कर दिया।वास्तुकला की दृष्टि से यह मंदिर भव्यता को प्रदर्शित करता है। चालुक्य शैली की वास्तुकला में निर्मित, यह लगभग 50 मीटर लंबा एक शिखर समेटे हुए है। सोमनाथ मंदिर गुजरात में घूमने की जगह में सबसे अच्छी मानी जाती है। मंदिर अपनी जटिल नक्काशी, चांदी के दरवाजे, प्रसिद्ध नंदी मूर्ति और मुख्य आकर्षण शिवलिंग से आगंतुकों को प्रभावित करता है।

गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस देंगे मॉनसून में घूमने का पूरा मजा, दिल को सुकून देगा यहां का नजारा

विल्सन हिल्स

समुद्र तल से 2500 फीट की ऊंचाई पर स्थित विल्सन हिल्स गर्मी और मानसून के लिए शानदार डेस्टिनेशन माना जाता है। विल्सन हिल्स से समुद्र की झलक देख सकते हैं और यहां से पंगरबाड़ी वन्यजीव अभयारण्य के पास हरे भरे एरिया का व्यू भी नजर आता है। बारिश के मौसम में यह जगह बेहद खूबसूरत हो जाती है। यहां पहुंचने के लिए सूरत से 130 किमी की लंबी ड्राइव करनी पड़ती है। आप वलसाडी से ट्रेन से भी यहां पहुंच सकते हैं।

गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस देंगे मॉनसून में घूमने का पूरा मजा, दिल को सुकून देगा यहां का नजारा

पोरबंदर

पोरबंदर भारत के गुजरात राज्य के पोरबंदर जिले में स्थित एक नगर है यह महात्मा गांधी का जन्म स्थान है और यह इस जिले का मुख्यालय भी हैपोरबंदर अरब सागर के पास गुजरात राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित है। पोरबंदर गुजरात का बंदरगाह बाला एक प्राचीन शहर है इसीलिए यह अधिक प्रसिद्ध है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। पोरबंदर में कई ऐतिहासिक महल, आकर्षक बीच और दर्शनीय मंदिर है। और यहां पर समुद्र तट का भी सुंदर नजारा है। यहां की सबसे खास बात यही है कि यहां महात्मा गांधी का जन्म हुआ और वह भारत के महान नेता थे। पोरबंदर सुदामा मंदिर, भारत मंदिर, राम धुन मंदिर, हनुमान मंदिर और अन्य जैसे मंदिरों के साथ तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।

गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस देंगे मॉनसून में घूमने का पूरा मजा, दिल को सुकून देगा यहां का नजारा

पोलो फॉरेस्ट

अहमदाबाद से लगभग 160 किलोमीटर दूर पोलो फॉरेस्ट साबरकांठा गांव के पास है। पोलो फॉरेस्ट बरसात के मौसम में हरी-भरी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह 400 वर्ग किमी में फैला है। आप यहां रात में कैंप कर सकते हैं या बेहतरीन रिसॉर्ट में ठहर सकते हैं। अगर आपको जंगलों में घूमना पसंद है, तो यह आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसका नजदीकी एयरपोर्ट अहमदाबाद है। आप बस या ट्रेन से यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

गुजरात के ये टूरिस्ट प्लेस देंगे मॉनसून में घूमने का पूरा मजा, दिल को सुकून देगा यहां का नजारा

थोल झील

गुजरात में मानसून के दौरान घूमने के लिए खूबसूरत थोल झील एक बढ़िया विकल्प है। शांतिपूर्ण और बेहतरीन अनुभव के लिए आप यहां पर विजिट कर सकते हैं। इस झील में आपको कई तरह के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। इसके आसपास घूमने एक अनोखा अनुभव होता है। अगर आपको शांति पसंद है और अपने परिवार के साथ यहां आना चाहते हैं, तो यह एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन