न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं करना चाहते लॉन्ग ड्राइव का मजा किरकिरा, जाने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

बरसात के सुहाने मौसम में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाना सभी पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग होते हैं जिन्हें ड्राइव करना पसंद होता हैं और वे इसके लिए लॉन्ग ड्राइव का चुनाव करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 11:03:12

नहीं करना चाहते लॉन्ग ड्राइव का मजा किरकिरा, जाने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

बरसात के सुहाने मौसम में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाना सभी पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग होते हैं जिन्हें ड्राइव करना पसंद होता हैं और वे इसके लिए लॉन्ग ड्राइव का चुनाव करते हैं। ट्रैवलिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए लॉन्ग ड्राइव किसी एडवेंचर से कम नहीं है। जगह-जगह रुकना, मस्ती करना, एक शहर से दूसरे शहर में जाना और वहां की चीजों का आनंद लेना लाजवाब होता है। लेकिन अक्सर लोग लंबे सफर पर जाने की एक्साइटमेंट में कुछ बातों पर गौर करना भूल जाते हैं। आपकी यह लापरवाही सफर का मजा किरकिरा कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ जरूरी बातें जिनका लॉन्ग ड्राइव के दौरान ध्यान कर लेना जरूरी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

long drive planning tips,things to consider for road trips,essentials for a successful long drive,planning a safe and enjoyable road trip,long distance travel preparation,road trip checklist and considerations,ensuring comfort on a lengthy drive,traveling efficiently on a long journey,safety measures for extended road trips,long drive preparation guidelines,factors to keep in mind for road travel,maintaining vehicle and health during long drives,long road trip essentials,route planning and navigation for road trips,making the most of a long drive experience

पहले से करें प्‍लानिंग

लांग ड्राइव पर जाने से पहले अपने हर मूवमेंट को पहले से प्‍लान जरूर करें। जैसे कहां जाना है, कितने वक्‍त में कहां पहुंचना है, कहां रुकना है, कपड़े क्‍या लें, कितने लें, खाने पीने की व्‍यवस्‍था क्‍या होगी और आपकी रुटीन की जरूरतें कैसे मैनेज होंगी। इससे रास्‍ते में आपको दिक्‍कतों का सामना कम करना पड़ेगा।

नींद पूरी करना न भूलें

ज्यादातर लोग लॉन्ग ड्राइव को लेकर इतना उत्साहित रहते हैं कि अपनी भरपूर नींद लेना भी भूल जाते हैं। हालांकि, एक सर्वे के अनुसार 60 फीसदी से भी ज्यादा ड्राइवर्स को लॉन्ग ड्राइव पर नींद आने लगती है। जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप सफर पर जाने से पहले 7-8 घंटों की भरपूर नींद लें।

long drive planning tips,things to consider for road trips,essentials for a successful long drive,planning a safe and enjoyable road trip,long distance travel preparation,road trip checklist and considerations,ensuring comfort on a lengthy drive,traveling efficiently on a long journey,safety measures for extended road trips,long drive preparation guidelines,factors to keep in mind for road travel,maintaining vehicle and health during long drives,long road trip essentials,route planning and navigation for road trips,making the most of a long drive experience

डीहाड्रेशन से बचें

खाने की तरह पानी का भी शरीर में संतुलित मात्रा में होना आवश्‍यक है। इसलिए पानी भी जरूर साथ ले कर चलें अौर समय समय पर तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। इससे शरीर में स्‍फूर्ति बनी रहती है और आप सफर का मजा ले पाते हैं।

खाने का रखें खास ख्याल

लॉन्ग ड्राइव के दौरान कुछ भी तला-भुला या जंक फूड खाने से बचें। हो सक तो अपने साथ हेल्दी खाना जरूर ले जाएं। साथ ही गाजर और बादाम जैसी चीजें सफर में आपका एनर्जी लेवल मेंटेन कर आपको अलर्ट रहने में मदद करेंगी।

long drive planning tips,things to consider for road trips,essentials for a successful long drive,planning a safe and enjoyable road trip,long distance travel preparation,road trip checklist and considerations,ensuring comfort on a lengthy drive,traveling efficiently on a long journey,safety measures for extended road trips,long drive preparation guidelines,factors to keep in mind for road travel,maintaining vehicle and health during long drives,long road trip essentials,route planning and navigation for road trips,making the most of a long drive experience

फर्स्ट एड बॉक्स

सफर छोटा हो या बड़ा, लेकिन कार में हमेशा एक फर्स्ट एड बॉक्स का होना जरूरी है। इस बॉक्स में आपको बुखार, खांसी, सिर दर्द, डिटॉल जैसे जरूरी दवाईयां रखनी चाहिए। साथ ही इनकी एक्सपायरी डेट भी एक बार चेक कर लें।

कागजात लेकर चलें

आप गाड़ी से सफर करने जा रही हैं तो अपने जरूरी कागजात की फोटो कॉपी अपने साथ जरूर ले जाएं साथ ही पति से भी जरूरी कागजात साथ ले जाने को कहें, जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बीमा, प्रदूषण संबंधी सभी कागजात की फोटो कॉपी आदि, ताकि मुसीबत के समय ये कागजात आपके काम आ सकें और आप परेशानी से बच सकें।

long drive planning tips,things to consider for road trips,essentials for a successful long drive,planning a safe and enjoyable road trip,long distance travel preparation,road trip checklist and considerations,ensuring comfort on a lengthy drive,traveling efficiently on a long journey,safety measures for extended road trips,long drive preparation guidelines,factors to keep in mind for road travel,maintaining vehicle and health during long drives,long road trip essentials,route planning and navigation for road trips,making the most of a long drive experience

कार की सर्विसिंग

यदि आप कार से लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले उसकी सर्विसिंग कराना बहुत जरूरी है, क्योंकि कभी ऐसी जगह पर आपकी गाड़ी खराब हो गई, जहां आस-पास कोई गैरेज नहीं है तो आपको और आपके साथ जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सफर का मजा किरकिरा हो जाएगा। इससे बचने के लिए आपको गाड़ी सर्विसिंग कराने के बाद ही सफर पर जाना चाहिए। खासतौर पर गाड़ी की लाइट्स, ब्रेक, एयर बैग, टायर आदि चेक करना बिल्कुल न भूलें। इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका सफर सुहावना होगा।

कार में रखें ये चीजें

पंक्चर रिपेयर किट, एयर पंप, पेट्रोल कैन और बाकी स्पेयर पार्ट्स साथ रखें। इसके अलावा, कार के लिए जंप स्टार्ट केबल (कार स्टार्ट न होने पर), टो रोप (किसी और गाड़ी से अपनी कार खिंचवाने के लिए), क्लच वायर, हेडलाइट बल्ब, ब्रेक वायर, इंजन ऑयल, डिस्क ब्रेक ऑयल, प्लायर, स्क्रू ड्राइवर, रेंच भी रखें।

long drive planning tips,things to consider for road trips,essentials for a successful long drive,planning a safe and enjoyable road trip,long distance travel preparation,road trip checklist and considerations,ensuring comfort on a lengthy drive,traveling efficiently on a long journey,safety measures for extended road trips,long drive preparation guidelines,factors to keep in mind for road travel,maintaining vehicle and health during long drives,long road trip essentials,route planning and navigation for road trips,making the most of a long drive experience

ओवरलोडिंग से बचें

बरसात के मौसम में सफर पर जाते समय कार की डिग्गी पर भार न डालें। भारी सामान रखने से गाड़ी चलाने में परेशानी तो होती ही है, इसके अलावा यदि आपको कार छोड़कर कहीं दूर जाना पड़े तो सामान की चिंता भी बनी रहती है। इसलिए कम सामान लेकर ही सफर करें।

बरी-बारी से चलाएं गाडी

अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो साथ में दोस्त या परिवार के ऐसे किसी सदस्य को साथ ले जाएं, जिसे ड्राइविंग आती हो, ताकि यदि आपकी तबीयत खराब हो जाए या आपको थकान महसूस हो या फिर कोई और परेशानी हो तो वह आपकी मदद कर सके। ऐसे व्यक्ति को सफर में साथ ले जाना बहुत जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन