न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महात्मा गांधी से जुड़ी हैं ये जगहें, यहां जाकर करीब से जान पाएंगे बापू को

यूं तो भारत में उनसे जुड़ी बहुत सी ऐसिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहाँ आप परिवार संग घूमने फिरने जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महात्मा गांधी से जुड़ी हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 02 Dec 2022 3:24:34

महात्मा गांधी से जुड़ी हैं ये जगहें, यहां जाकर करीब से जान पाएंगे बापू को

भारत देश को आजादी बहुत संघर्षों से मिली हैं जिसमें का लोगों का योगदान रहा हैं। इन्हीं में से एक हैं महात्मा गांधी जिन्हें राष्ट्रपिता के तौर पर जाना जाता हैं। महात्मा गांधी की जीवनी अपनेआप में एक सीख हैं जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए। आपको महात्मा गांधी से जुड़ी कई किताबें मिल जाएगी जिनमें आपको उनके जीवन के हर पहलू को जाना जा सकता हैं। लेकिन उन्हें करीब से जानना चाहते हैं तो उनसे जुड़ी जगहों पर जाना बेहतरीन रहेगा। यूं तो भारत में उनसे जुड़ी बहुत सी ऐसिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहाँ आप परिवार संग घूमने फिरने जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महात्मा गांधी से जुड़ी हैं।

these places are associated with mahatma gandhi,by visiting here you will be able to know bapu closely,holiday,travel,tourism

पोरबंदर

पोरबंदर वह स्थान है जहां पर महात्मा गांधी ने 2 अक्टूबर 1869 को जन्म लिया था। यह जगह गुजरात में हैं। पोरबंदर में महात्मा गांधी का बचपन बीतने से यहां पर उनसे जुड़ी बहुत सी चीजे हैं। आज भी यहां पर उनका पैतृक घर बना है। इसके अलावा पोरबंदर में कीर्ति मंद‍िर भी शानदार जगह है। पोरबंदर बीच भी काफी अच्छी जगह है। इसके अलावा यहां कई और दर्शनीय स्थल हैं जो बापू की महानता बयां करने के साथ ही उनके बेहद करीब ले जाने में खास भूमिका न‍िभाते हैं।

these places are associated with mahatma gandhi,by visiting here you will be able to know bapu closely,holiday,travel,tourism

द‍िल्ली

भारत का दिल कहलाने वाली दिल्ली भी ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यहाँ पर आपको ऐसी बहुत सी जगहें मिलेगी। जिससे आप गांधी जी के जीवन को करीब से जान पाएंगे। दिल्ली का बिरला हाउस गांधी जी को समर्पित एक ऐत‍िहास‍िक संग्रहालय है। इसके साथ दिल्ली का मशहूर स्थल राजघाट भी महात्मा गांधी जी को समर्पित है। आप सभी को बता दूं, कि अपने जीवन के अंतिम दौर के करीब 144 दिन गांधी जी ने इसी संग्रहालय में बिताए थे। ऐसे में इसे बेहद ही अहम स्थल माना जाता है।

these places are associated with mahatma gandhi,by visiting here you will be able to know bapu closely,holiday,travel,tourism

वाराणसी

गांधी जी काा वाराणसी से गहरा संबंध माना जाता है। देश की आजादी के लिए किया असहयोग अंदोलन दौरान गांधी जी ने वाराणसी पर ही सन 1921 में काशी विद्यापीठ की आधारशिला रखी थी। मगर आजादी के बाद इसका नाम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ रख दिया गया। इस की स्थापना के पीछे का उद्देश्य भारत के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ा-लिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। ताकि आगे बढ़े होकर बच्चों को किसी के द्वारा बताएं तरीकों से चलने की जरूरत नहीं है। आपको यहाँ पर और भी कई एतिहासिक स्थान देखने को मिलेंगे।

these places are associated with mahatma gandhi,by visiting here you will be able to know bapu closely,holiday,travel,tourism

अहमदाबाद

अहमदाबाद ऐत‍िहास‍िक स्थलों में से एक है। गांधी का यहां से जुड़ाव रहा है। अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे स्थित गांधी जी का आश्रम बना है। इस आश्रम को साबरमती आश्रम के नाम से भी पुकारते हैं। यहां पर महात्मा गांधी जी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी ने करीब 12 साल ब‍िताए थ्‍ो। ज‍िससे गांधी जी को साबरमती संत नाम से भी बुलाते हैं। यहां पर मगन निवास, उपासना मंदिर हृदयकुंज, सोमनाथ छात्रालय, नंदिनी, उद्योग मंदिर जैसे कई स्थलों पर घूमने का एक अलग ही मजा है।

these places are associated with mahatma gandhi,by visiting here you will be able to know bapu closely,holiday,travel,tourism

दांडी

दांडी गांव भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन काल को बयान करने वाले मुख्य स्थानों में से एक है। आज दांडी अरब सागर के तट पर स्थित गुजरात राज्य का छोटा-सा गांव है। दांडी, गुजरात का एक छोटा मगर बेहद अहम शहर है। आप सभी को बता दूं, कि महात्मा गांधी जी ने साबरमती से दांडी तक लगभग 268 किलोमीटर की यात्रा की थी। इस यात्रा को पूरा करने में उन्हें करीब 24 दिन लग गए थे। इसके साथ गांधी जी द्वारा किया नमर सत्याग्रह परिणति भी इसी जगह का हिस्सा माना जाता है। इस ऐतिहासिक जगह को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

these places are associated with mahatma gandhi,by visiting here you will be able to know bapu closely,holiday,travel,tourism

मुंबई

मुंबई में स्थित मणि भवन बापू की यादों को सहेजता एक अमूल्य संग्रहालय हैं। यहां रहकर गांधीजी ने 1917 व 1932 के दौरान सत्याग्रह और सविनय कानून भंग आंदोलन शुरू किया था। बापू में रुचि रखने वालों के लिए यह संग्रहालय किसी अनमोल खजाने से कम नहीं है। संग्रहालय में मौजूद अनूठी वस्तुओं को देखकर गांधीजी के अमिट व्यक्तित्व का आज भी आभास होता है।

these places are associated with mahatma gandhi,by visiting here you will be able to know bapu closely,holiday,travel,tourism

मदुरै

तमिलनाडु के मदुरै में स्थित गांधी मेमोरियल म्यूजियम भारत के 6 राष्ट्रीय गांधी स्मारकों में से एक और दक्षिण में एकमात्र संग्रहालय है। यह म्यूजियम एक महल में बना है, जिसे सन 1700 में मदुरै की रानी मंगाम्मल ने बनवाया था। इस म्यूजियम का उद्घाटन 1959 में हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका