न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूजा-पाठ और भक्ति के लिए जानी जाती हैं देश की ये पवित्र नदियां, स्नान करने से मिलती है पापों से मुक्ति

आज हम ऐसी ही कुछ नदियों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप डुबकी लगा अपने आपको धन्य मानेंगे। आइये जानते हैं उन पवित्र नदियों के बारे में जो पूजा-पाठ और भक्ति के लिए जानी जाती हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 16 Dec 2022 4:02:43

पूजा-पाठ और भक्ति के लिए जानी जाती हैं देश की ये पवित्र नदियां, स्नान करने से मिलती है पापों से मुक्ति

भारत देश को विविधताओं के लिए जाना जाता हैं जहां देश को जोड़ने में कई चीजों का महत्व हैं। इन्हीं में से एक हैं देश की नदियां जो देश का बड़ा क्षेत्र कवर करती हैं। देश में दौ सौ से भी अधिक नदियां हैं। लेकिन देश में कुछ नदियां ऐसी हैं जो अपनी पवित्रता के लिए पहचानी जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नदियों में स्नान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। कई तीर्थ स्थानों के दर्शन तभी सार्थक माने जाते हैं जब वहां उपस्थित इन पवित्र नदियों में स्नान किया जाए। आज हम ऐसी ही कुछ नदियों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप डुबकी लगा अपने आपको धन्य मानेंगे। आइये जानते हैं उन पवित्र नदियों के बारे में जो पूजा-पाठ और भक्ति के लिए जानी जाती हैं।

these holy and big rivers of the country are known for worship and devotion,holiday,travel,tourism

गंगा नदी

हिमालय में गौमुख से निकलकर बंगाल की खाड़ी की और बहती हुई गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र नदी है और भारत की सबसे लंबी नदी है। नदी को भारत की “राष्ट्रीय नदी” घोषित किया गया है और गंगा डॉल्फ़िन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जानवर भी घोषित किया गया है। बहुत कम ही लोग ऐसे होगे जो गंगा नदी के धार्मिक महत्व से अवगत नही होगें। आज भी भारत के साथ साथ विदेशो से लोग गंगा नदी में एक पवित्र स्नान के लिए हजारों किलोमीटर से यहाँ आते है। कहा जाता है गंगा नदी के दर्शन मात्र से पापों से मुक्ति मिल जाती है तो सोचिये गंगा नदी में स्नान कितना महत्त्व होगा। यह भी मान्यता है की गंगा नदी में अस्थियाँ विसर्जन करने से मरे हुए व्यक्ति की आत्मा को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इलाहाबाद, वाराणसी, गंगा नदी के किनारे वसे सबसे पवित्र शहर है। वाराणसी के तट से हर रोज गंगा जी की पवित्र आरती भी की जाती है जिनमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है।

these holy and big rivers of the country are known for worship and devotion,holiday,travel,tourism

नर्मदा नदी

नर्मदा नदी का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। महाकाल पर्वत के अमरकंटक स्थान से निकलकर नर्मदा नदी पश्चिम दिशा की तरफ बहती हुई खम्बात की खाड़ी में मिल जाती है। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश और गुजरात में बहती है और आज भी मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा नदी की परिक्रमा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। नर्मदा नदी को "रेवा नदी" के नाम से भी जाना जाता है। भारत में नर्मदा नदी को भी मां का दर्जा दिया जाता है। नर्मदा नदी की लंबाई 1312 किलोमिटर है।

these holy and big rivers of the country are known for worship and devotion,holiday,travel,tourism

यमुना नदी

यमुना नदी भारतीय उपमहाद्वीप की एक प्रमुख नदी है, जो हिमालय पर्वत में यमुनोत्री के रूप में उभरती है और त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद में गंगा में मिल जाती है। यह देश की सबसे पवित्र नदियों में से एक है जिसके किनारे वसे गोकुल और मथुरा सबसे पवित्र शहर है। जबकि इसका उद्गम स्थल यमुनोत्री भी श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बना हुआ है जहाँ देश के विभिन्न कोनो से श्रद्धालु यमुना देवी के दर्शन और पवित्र स्नान के लिए आते है। टोंस, चंबल और गिरि नदियाँ यमुना की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ हैं, इलाहाबाद में गंगा में मिलने से पहले मंदाकिनी नदी यमुना नदी की अंतिम सहायक नदियाँ हैं। प्रसिद्ध ताजमहल भी आगरा में पवित्र हिंदू नदी यमुना के तट पर स्थित है।

these holy and big rivers of the country are known for worship and devotion,holiday,travel,tourism

कावेरी नदी

कावेरी साउथ की सबसे प्रमुख नदी है। ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलकर कावेरी नदी कर्नाटक और तमिलनाडु से होती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। कावेरी को दक्षिण भारत में सबसे पवित्र नदी माना जाता है। कावेरी को "दक्षिण भारत की गंगा" भी कहा जाता है। हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थान "तिरुचिरापल्ली" कावेरी नदी के तट पर ही बसा हुआ है। कावेरी नदी को भी भारत में मां का दर्जा दिया जाता है। कावेरी नदी की लंबाई लगभग 800 किलोमीटर है।

these holy and big rivers of the country are known for worship and devotion,holiday,travel,tourism

सरस्वती नदी

सरस्वती एक प्राचीन नदी है जो वेदों में भी वर्णित है, जो वैदिक युग के दौरान उत्तर भारत में बहती थी। हालांकि आज उस प्राचीन नदी का भौतिक अस्तित्व नहीं है, जो कही रेगिस्तान में खो गई। भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक सरस्वती नदी शिवालिक पर्वतमाला, हिमालय से निकलकर त्रिवेणी संगम में जाकर मिलती है। इलाहाबाद में त्रिवेणी संगम 3 नदियों का संगम है, इन तीनों में से एक सरस्वती नदी भी है जिससे इस नदी की पवित्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अक्सर भारत की सबसे पवित्र नदियों में गंगा, युमना और सरस्वती के नाम ही सबसे उपर लिए जाते है।

these holy and big rivers of the country are known for worship and devotion,holiday,travel,tourism

शिप्रा नदी

शिप्रा नदी मध्य प्रदेश में बहने वाली एक और प्रमुख नदी है जिसे हिंदू धर्म की सबसे पवित्र नदियों में से एक माना गया है। पवित्र नगरी उज्जैन इसके दाहिने किनारे पर स्थित है जो भारत में बारह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक के लिए प्रसिद्ध है जिसे महाकालेश्वर के नाम से जाना जाता है। हर 12 साल में उज्जैन में कुंभ मेला उत्सव होता है जिस दौरान लाखों लोग पवित्र नदी शिप्रा में पवित्र स्नान और स्नान करते हैं। यह पवित्र नदी इंदौर के उज्जैनी मुंडला गांव की ककड़ी बड़ली नामक स्थान से निकलती है और चंबल नदी में जाकर मिल जाती है। इस नदी की लम्बाई भारत में 195 किमी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर