न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की प्रगति को दर्शाते हैं ये बेहतरीन हाईवे, सफर बनता हैं यादगार और खूबसूरत

यहाँ शानदार नज़ारे के साथ साथ, आपको तस्वीरें क्लिक करने के लिए भी बेहतरीन लोकेशंस मिलती हैं। आइये जानते हैं इन हाईवे के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 04 Jan 2023 2:33:08

देश की प्रगति को दर्शाते हैं ये बेहतरीन हाईवे, सफर बनता हैं यादगार और खूबसूरत

भारत एक विशाल देश हैं जिसमें हजारों गांव और शहर हैं। इन गांव को जोड़ने का काम करती हैं सड़कें। गंतव्य पर पहुंचने से पहले आपको रास्तों से होकर गुजरना होता हैं और इनसे भी आपकी कई यादें बन जाती हैं। देश में कई नेशनल हाईवे बने हुए हैं जो सफर को आसान बनाते हैं और देश की प्रगति को दर्शाते हैं। ज्यादातर राष्ट्रीय राजमार्ग का रखरखाव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करती है। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ बेहतरीन हाईवे की जानकारी देने जा रहे हैं जो सफर को यादगार और खूबसूरत बनाते हैं। यहाँ शानदार नज़ारे के साथ साथ, आपको तस्वीरें क्लिक करने के लिए भी बेहतरीन लोकेशंस मिलती हैं। आइये जानते हैं इन हाईवे के बारे में...


these excellent highways reflect the progress of the country the journey becomes memorable and beautiful,holiday,travel,tourism

रामेश्वरम पंबन पुल

पंबन पुल सही मायने में, मनुष्य द्वारा बनाई गई नायाब संरचना है। यह भारत के सुदूर दक्षिणी हिस्से को रामेश्वरम आइलैंड से जोड़ती है। इसे मदुरै रामेश्वरम रोड के नाम से भी जाना जाता है। पंबन पुल, आपको भारत के सबसे बेहतरीन दृश्य से परिचित कराता है। ये हाइवे फ्लैट और सीधा है और इसके ज़्यादातर हिस्से में आपको दोनों तरफ समंदर ही दिखता है। आप इस यात्रा को कभी ख़त्म नहीं करना चाहेंगे। इसे NH 49 के तौर पर जाना जाता हैं जिसकी लंबाई 2,065 किलोमीटर हैं।

these excellent highways reflect the progress of the country the journey becomes memorable and beautiful,holiday,travel,tourism

दिल्ली से चेन्नई

देश का तीसरा सबसे बड़ा नेशनल हाईवे एनएच-48 है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 2,807 किलोमीटर है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से होकर दक्षिण भारत चेन्नई में जानकर अंत होता है। यह हरयाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्य से गुज़रता है।

these excellent highways reflect the progress of the country the journey becomes memorable and beautiful,holiday,travel,tourism

तमिलनाडु से कन्याकुमारी

लगभग 3,745 किलोमीटर लंबा एनएच 44 को पहले एनएच 7 के नाम से जाना जाता था। यह देश का सबसे बड़ा हाईवे है। यह हाईवे देश के लगभग 21 प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ता है। यह हाईवे तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू एंड कश्मीर के श्रीनगर में खत्म होता है। यह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजरता है।

these excellent highways reflect the progress of the country the journey becomes memorable and beautiful,holiday,travel,tourism

मुम्बई - पुणे एक्प्रेसवे

इस हाईवे को भारत के सबसे पुराने हाईवे होने का गौरव प्राप्त है। इसकी खूबसूरती बेमिसाल है। अगर आप इसके निर्माण पर गौर करें तो आप इसकी तारीफ करते थकेंगे नहीं। एक बात जो इस एक्सप्रेस वे को सबसे ख़ास बनाती है वो ये कि यहां जगह जगह आपको कई सारे साइन बोर्ड मिलेंगे जिनपर ऐसा बहुत कुछ लिखा है जिनको पढ़कर ही आप रोमांचित हो उठेंगे। अगर आप इस हाई- वे पर अपनी गाड़ी दौड़ाने की सोच रहे हैं तो हमारा सुझाव है की भीषण ट्राफिक से बचने के लिए आप भोर में उठे और निकल पड़े इस हाईवे की यात्रा पर। याद रखें एक अच्छी स्पोर्ट आपकी यात्रा में चार चांद लगा देगी तो बेहतर होगा कि आप स्पोर्ट्स कार से इस हाईवे की यात्रा करें। इस हाईवे पर आपको कई सारे पेट्रोल पम्प और ढाबे मिलेंगे जो आपकी यात्रा को और भी अधिक यादगार बना देंगे।

these excellent highways reflect the progress of the country the journey becomes memorable and beautiful,holiday,travel,tourism

चेन्नई-पुड्डुचेरी हाइवे

इसे ईस्ट कोस्ट रोड के नाम से भी जाना जाता है। चेन्नई-पुड्डुचेरी हाइवे ऐसे ट्रैवलर्स के लिए मुफीद रास्ता है जो दूर तक फैले नजारे देखना चाहते हैं। ये हाइवे बंगाल की खाड़ी के समानांतर चलता है और कोई ट्रैवलर इससे बेहतर और क्या चाहेगा। इस हाइवे का सफर आपको शांत सागर, उसकी ठंडी हवाओं और पाइन के पेड़ों के बीच से लेकर जाता है। यहां से होकर आप जब पुड्डुचेरी पहुंचते हैं तो यकीन मानिए सफर का मज़ा कभी नहीं भूल पाते हैं।

these excellent highways reflect the progress of the country the journey becomes memorable and beautiful,holiday,travel,tourism

भिवंडी से नासिक

भिवंडी एक छोटा सा शहर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 20 किलोमीटर और ठाणे से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये जगह अपने धूल भरे गोदामों के लिए भी जानी जाती है पर हम यहां बात कर रहे हैं उस सड़क की जो भिवंडी को शराब की राजधानी कहलाये जाने वाले शहर नासिक से जोड़ती है। अगर हम इस सड़क को रोमांच , गति और दिलचस्पी का ट्रायो कहे तो ये बात इस सड़क की गरिमा को और भी अधिक बढ़ाएगी। व्यापक कोने,पर्याप्त चौड़ाई, नवनिर्मित सड़क इस हाई वे के प्रमुख आकर्षण हैं।

these excellent highways reflect the progress of the country the journey becomes memorable and beautiful,holiday,travel,tourism

गुवाहाटी से तवांग

ये 520 किलोमीटर की एक ऐसी रोड जर्नी है जो आपको तरोताजा कर देती है। पहाड़ों की ज्यादातर यात्राओं की अपनी ही खूबसूरती होती है और गुवाहाटी से तवांग तक की यात्रा आप पर इसी तरह का एक जादुई अहसास छोड़ती है। यहां स्ट्रेच अतुलनीय नजारों से भरे हुए हैं और कुछ तो हेयरपिन की तरफ बेहद खतरनाक भी दिखते हैं। यहां ड्राइव करते हुए आपको बेहद सावधानी बरतनी होती है। हर भारतीय और विदेशी को अरुणाचल की अपनी यात्रा के लिए इनर लाइन पर्मिट की ज़रूरत होती है।

these excellent highways reflect the progress of the country the journey becomes memorable and beautiful,holiday,travel,tourism

अहमदाबाद से वडोदरा

सिर्फ एक घंटे में 90 किलोमीटर की यात्रा शायद इतना सुनने मात्र से ही आप रोमांचित हो उठें और आप सोचने पर मजबूर हो उठें कि जो सड़क इतने कम समय में आपकी लम्बी दूरी को सुगम और सुलभ बना दे वो होगी कैसी? तो आपको बताते चलें कि अहमदाबाद से वडोदरा के बीच की ये सड़क भारत की सबसे फ़ास्ट पेस की सड़क है। इस सड़क का चिकनापन और खिंचाव इसे ड्राइवर्स की पहली पसंद बनाता है और उन्हें एक अलग आनंद का अनुभव कराता है। अगर आप शांत ड्राइविंग के शौक़ीन हैं तो याद रखिये ये सड़क सिर्फ आपके लिए है।

these excellent highways reflect the progress of the country the journey becomes memorable and beautiful,holiday,travel,tourism

बेंगलुरु से ऊटी

अगर आप एक नेचर लवर हैं तो आप बेंगलुरु से ऊटी जाने वाले इस हाइवे पर जाना ज़रूर पसंद करेंगे। यह भारत की सबसे ज्यादा शानदार नजारे देने वाली रोड में से एक है और अपने 36 हेयरपिन वाले मोड़ के लिए भी मशहूर है। इस हाइवे के सफर पर आपको लंबे पेड़ों की श्रृंखला भी दिखती है। ये सड़क आपको मशहूर मदुमलाई नेशनल पार्क तक भी लेकर जाती है, तो आप यहां एक स्टॉप लेकर प्रकृति की खूबसूरती और स्थानीय वन्य जीव का आनंद भी ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका