न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खतरनाक जानवरों के लिए पहचाने जाते हैं देश के ये 5 सबसे बड़े जंगल

ऐसे में आज हम आपको देश के कुछ ऐसे बड़े जंगलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने खतरनाक जानवरों के साथ ही कई अनोखी विशेषताओं के लिए पहचाने जाते हैं। आइये जानते हैं देश के सबसे बड़े जंगलों के बारे में

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 12:41:27

खतरनाक जानवरों के लिए पहचाने जाते हैं देश के ये 5 सबसे बड़े जंगल

भारत एक विशाल देश है जहां के हर क्षेत्र में आपको विविधता देखने को मिलेगी। अपनी विविध जलवायु के चलते यहां मौसम भी अलग-अलग रहता हैं। देश के कई हिस्से ऐसे हैं जहां दूर-दूर तक नज़र डालने पर सिर्फ जंगल ही दिखाई देता हैं। देश के 7,08,273 स्क्वायर किलोमीटर से भी ज्यादा क्षेत्र में जंगल फैला हुआ हैं। वातावरण को अनुकूल बनाए रखने, जानवरों को रहने, औषधियों सहित कई चीजों के लिए जंगल बहुत जरूरी हैं। ऐसे में आज हम आपको देश के कुछ ऐसे बड़े जंगलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने खतरनाक जानवरों के साथ ही कई अनोखी विशेषताओं के लिए पहचाने जाते हैं। आइये जानते हैं देश के सबसे बड़े जंगलों के बारे में...

these 5 largest forests of the country are known for dangerous animals,holiday,travel,tourism

सुंदरवन का जंगल, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरवन के जंगल को भारत का सबसे बड़ा और खतरनाक जंगल के रूप में जाना जाता है। यह जंग गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित है। जंगल का क्षेत्रफल करीब 10,000 स्क्वायर किलोमीटर है। यह जंगल रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है, यहां खारे पानी के मगरमच्छ भी बहुताया पाए जाते हैं। सुंदरवन का डेल्टा में ही भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा, ब्रह्मपुत्र, पद्मा और मेघना जैसी नदियां आकर समुद्र में मिलती हैं। सुंदरवन का जंगल भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में पड़ता है। यहां की जमीन बड़ी ही दलदली है और यहां पर दुनिया का सबसे हरा भरा जंगल भी मौजूद है।

these 5 largest forests of the country are known for dangerous animals,holiday,travel,tourism

गिर का जंगल, गुजरात

गिर का जंगल भारत का दूसरा सबसे बड़ा जंगल है। गुजरात में स्थित गिर का जंगल एशियन शेरों के लिए प्रसिद्ध है। यह खतरनाक जंगल सोमनाथ से 43 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ और जूनागढ़ से 60 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ है। 1,412 स्क्वायर किलोमीटर फैले गिर के जंगल में से 258 किलोमीटर स्क्वायर का भाग पूरी तरीके से संरक्षित है और 1,153 किलोमीटर स्क्वायर का भाग एक वन्य जीव अभ्यारण्य है। गिर का जंगल दुनिया में पहला ऐसा जंगल है, जहां पर एशियन शेर पाए जाते हैं।

these 5 largest forests of the country are known for dangerous animals,holiday,travel,tourism

खासी के पहाड़ों का जंगल, मेघालय

इसे भारत के तीसरे सबसे बड़े जंगल के रूप में जाना जाता है। यह भारत के मेघालय राज्य में स्थित खासी के पहाड़ों के बीच स्थित वर्षा वन है। दक्षिण में स्थित चेरापूंजी की वजह से ये जंगल साल के हर दिन वर्षा से पूरी तरह भीगा हुआ रहता हैं। खासी के पहाड़ों के ऊपर बसा ये जंगल करीब 1,978 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ हैं। मेघालय में स्थित जंगल काफी दूर तक और काफी बड़े क्षेत्र में फैले हुए हैं। वैसे भी मेघालय भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां पर वहां की कुल भूमि का 75 फीसदी से भी ज्यादा भाग जंगलों से घिरा हुआ है। खासी के पहाड़ों का जंगल करीब 2,741 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है।

these 5 largest forests of the country are known for dangerous animals,holiday,travel,tourism

नामडाफा जंगल, अरुणाचल प्रदेश

नामडाफा जंगल भारत के कुछ सबसे बड़े जंगलों में से एक हैं और यह अरुणाचल प्रदेश में मौजूद है। ये जंगल 1,985 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। ये जंगल भारत के बहुत ही ठन्डे इलाके में स्थित हैं। सदाबहार इस जंगले में ऐसे ऐसे जानवर पाए जाते हैं जो भारत में और कहीं नहीं पाए जाते हैं। इन जंगलों में खासतौर से लाल पांडा, लाल लोमड़ी, लंगूर, बन्दर जैसे जानवर पाए जाते हैं। अरुणाचल प्रदेश पर कुल भूमि का 80% से भी ज्यादा भाग जंगलों से घिरा हुआ है। जिसमें से ये नामडाफा जंगल सबसे ज्यादा सुंदर है। पूर्वोत्तर राज्य का यह जंगल पूर्व में म्यांमार की सीमा पर जाकर खत्म होता है और यह जंगल काफी ठंडा प्रदेश है।

these 5 largest forests of the country are known for dangerous animals,holiday,travel,tourism

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड

इसे भारत का पांचवा सबसे बड़ा जंगल माना जाता है। विलुप्त होते टाइगर के लिए 1936 में इस पार्क को स्थापित किया गया। उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित जिम कॉर्बेट 520 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ, ये जंगल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध हैं। इस जंगल में पीपल, आम के पेड़, साल के पेड़ की बहुताया है। इसका करीब 10 फीसदी का क्षेत्र हरे घास का मैदान है। जिम कार्बेट नेशनल पार्क को भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर