न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

जब भी कभी एक जगह से दूसरी जगह सफ़र की बात आती हैं तो ट्रेन का सफर सभी को पसंद आता हैं जो बहुत दूर स्थिति दो जगहों को आपस में जोड़ने का काम करता हैं। ट्रेन का सफर करने की बात आती हैं तो लोग इसके दौरान बाहर के नजारे देखते हुए बिताना पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 11:53:50

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

जब भी कभी एक जगह से दूसरी जगह सफ़र की बात आती हैं तो ट्रेन का सफर सभी को पसंद आता हैं जो बहुत दूर स्थिति दो जगहों को आपस में जोड़ने का काम करता हैं। ट्रेन का सफर करने की बात आती हैं तो लोग इसके दौरान बाहर के नजारे देखते हुए बिताना पसंद करते हैं। कई बार यह सफ़र बोरियत वाला होता हैं तो कई बार अच्छा साथ मिलने पर सफर का पता ही नहीं चलता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी रोमांचक यात्रा के बारे में बताने जा रहे हैं जो ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएगी। ये रूट्स दुनियाभर के सैलानियों को आकर्षित करते हैं और यह यात्रा मंजिल से भी अधिक रोमांचक होती हैं। आप एक पल के लिए भी इन सफर में बोरियत महसूस नहीं करेंगे। आइए जानते हैं इन बेस्ट ट्रेन रूट्स के बारे में...

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

मुंबई से गोवा

मुंबई और गोवा दोनों ऐसी जगहें हैं जिसके बारे में लोग अक्सर बात करते हैं। मुंबई जहां अपनी ग्लैमरस और बिजी लाइफ के लिए जानी जाती है, वहीं छुट्टी का नाम लेते ही गोवा याद आता है। इन दोनों जगहों को जोड़ने वाली ट्रेन रूट भी ऐसा ही कमाल का अनुभव कराती है। सह्याद्रि पर्वतमाला और अरब सागर के किनारों से होकर गुजरती ये ट्रेन यात्रा सबसे सुंदर ट्रेन सवारी कही जा सकती है। यह मुंबई और गोवा के बीच की यात्रा है, जो सुरंगों, पुलों, तटीय परिधियों, पश्चिमी घाटों की सीढ़ियों, असंख्य छोटी नदियों और हरे भरे मैदानों से होकर गुजरती है। इन नजारों के बीचोबीच सफर करना अपने आप में गजब का अनुभव है। यहां आपको हर तरफ पानी और नारियल के पेड़ नजर आएंगे।

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

वास्को डी गामा से लोंडा

गोवा में वास्को डी गामा से कर्नाटक के लोंडा तक की यात्रा से आपको पूरे सफर की संतुष्टि मिल जाएगी। आप ट्रेन की खिड़कियों से प्राचीन गोवा के खूबसूरत गांव दे सकते हैं। ये रूट आपको हरियाली और पहाड़ दिखाते हुए पश्चिमी घाट तक ले जाता है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, हरियाली कम होती जाती है और हर तरफ झरने दिखाई देने लगते हैं। इन झरनों के छींटों का आनंद आप पूरे सफर के दौरान लेते रहेंगे।

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

मेट्टुपालयम से ऊटी

आधिकारिक तौर पर नीलगिरी माउंटेन रेलवे को 2005 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। नीलगिरी माउंटेन रेलवे 46 किलोमीटर लंबा एक सिंगल रेलवे ट्रैक है, जो मेट्टूपालयम शहर को उटकमंडलम शहर से जोड़ता है। 46 किलोमीटर के सफर में 208 मोड़, 16 टनल और 250 ब्रिज पड़ते हैं। यात्रा के दौरान आप घने जंगलों और सुरंगों से होते हुए प्रकृति के खूबसूरत दृश्य का नजारा देख सकते हैं।

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम

कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम की यात्रा में आप प्राकृतिक नजारों का आनंद उठा सकते हैं। कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम तक ले जाने वाली आइलैंड एक्सप्रेस से आप ठेठ दक्षिण भारतीय नजारों के माध्यम से प्राकृतिक यात्रा का अनुभव ले सकते हैं। आप इस ट्रेन यात्रा के सबसे सुरम्य स्थानों के बीच ठेठ तमिल और केरल की वास्तुकला को भी देख सकते हैं। करीब बीस घंटे तक चलने वाली यात्रा में आप खूबसूरत केरल के चर्चों और अलंकृत मंदिरों की भी तस्वीरें देख सकते हैं। यह असल में भारत की सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राओं में से एक है।

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

कालका से शिमला

इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें टॉय ट्रेन से मिलती-जुलती हैं जो आपके अंदर के बच्चे को जगा देंगी। 96 किमी लंबा, यह मार्ग 1903 में शुरू किया गया था, जो 102 सुरंगों और 82 पुलों से होकर गुजरता है। 96 किमी वाला रास्ता तेज गति से पूरा करने के लिए इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इस सफर में आपको 5 घंटों में भरपूर प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिल जाएगी। चीड़ के पेड़, ओक, घाटियाँ, देवदार, रोडेंड्रोन के जंगल और शिमला पहुँचने तक ऊपर की ओर बढ़ने वाले रोमांचकारी सफर तक आपको यहां सब कुछ एक साथ देखने को मिल जाएगा। कालका-शिमला रेल लाइन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है।

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

जैसलमेर से जोधपुर

अगर आप लग्जरी ट्रैवल के लिए थोड़े ज्यादा पैसा खर्च करने को तैयार हैं तो आपको डेजर्ट क्वीन ट्रेन का सफर करना चाहिए, जो राजस्थान के जोधपुर शहर से गोल्डन सिटी जैसलमेर के बीच चलती है। इस ट्रेन के जरिए आप डेजर्ट सफारी का मजा ले सकते हैं। ‘डेजर्ट क्वीन’ नाम की इस ट्रेन में आप डेस्टिनेशन तक 6 घंटे में पहुंचेंगे। ट्रेन से रेगिस्तानी नजारा वाकई दर्शनीय होता है। इस ट्रेन में पैसेंजर्स को बेहद टेस्टी और फैंसी खाना सर्व किया जाता है। इससे यात्रा पर खिड़कियों के बाहर सुनहरी रेत का खूबसूरत नजारा आपके सफर को और भी यादगार बना देता है। ज़ेरोफाइटिक पेड़, पीली मिट्टी, यहां वहां पसरे टीले, ऊंट और रेगिस्तानी बस्तियां एक कमाल का अनुभव कराती हैं।

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

कर्जत से लोनावला

पश्चिमी घाट से गुजरने वाली रेल यात्रा भी वाकई हर किसी को करनी चाहिए। कर्जत से लोनावाला तक के रास्ते में आप ठाकुरवाड़ी, मंकी हिल्स और खंडाला से होकर गुजरेंगे और खुद को रहस्यमयी प्रकृति में खोया पाएंगे। मानसून के मौसम में ये सफर और भी सुहाना हो जाता है। यह बहुत ही सुंदर और भारत में सबसे अच्छे रेल मार्गों में से एक है जो अपनी रहस्यमय प्रकृति के लिए जाना जाता है। हरे-भरे दृश्यों और सुंदर बारिश के दृश्यों के कारण मानसून के मौसम की सिफारिश की जाती है। ये सफर बेहद ही खूबसूरत नजारा पेश करता है।

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग

जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक ट्रेन रूट भी बहुत सुहावना है। ये रूट आपको खूबसूरत बागानों से लेते हुए पहाड़ों की ऊंचाई पर ले जाता है। दार्जिलिंग भारत का एक बहुत खूबसूरत रेलवे स्टेशन है। अगर आसमान साफ हुआ तो आप ट्रेन से ही शानदार कंचनजंगा का नजारा भी बैठे- बैठे देख सकते हैं। इस सफर के दौरान ऐसा लगेगा जैसे कि आप चाय के बागान में ही घूम रहे हों। ये 1999 से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

मंडपम से रामेश्वरम

मंडपम से रामेश्वरम की ट्रेन यात्रा भी एक अद्भुत अनुभव योग्य है। समुद्र के बीच मौजूद ट्रैक से गुजरती ट्रेन वाकई बेहद ही रोमांचकारी अनुभव कराती है। बता दें कि रामेश्वरम से भारत का दूसरा सबसे लंबा पुल निकलता है जो भारत के कुछ प्रमुख क्षेत्रों को पंबन आईलैंड से जोड़ता है। इस पूरी यात्रा में एक घंटे का समय लगता है।

ट्रेन के सफ़र का असली मजा दिलाएंगे ये 10 रूट, मंजिल से भी अधिक रोमांचक होगी यात्रा

माथेरन से नरेल

महाराष्ट्र में स्थित एक छोटा हिल स्टेशन माथेरन, अपनी खूबसूरती की वजह से पर्यटों के आकर्षण का केंद्र है। यह करीब 2650 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। नरेल से माथेरन के बीच टॉय ट्रेन के जरिए हिल टॉप का सफर काफी रोमांचक होता है। इस रेल मार्ग पर करीब 121 छोटे छोटे पुल और करीब 221 मोड़ आते हैं। इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेन की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा नहीं होती। नरेल से माथेरन की यात्रा के दौरान आप खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

खान सर आखिर कहां गायब हैं, पुलिस लगातार कर रही तलाश; गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से भी किया संपर्क
खान सर आखिर कहां गायब हैं, पुलिस लगातार कर रही तलाश; गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से भी किया संपर्क
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
INDIA ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा तेज; AAP-DMK की दूरी, विपक्षी रणनीति पर मंथन
INDIA ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा तेज; AAP-DMK की दूरी, विपक्षी रणनीति पर मंथन
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर