न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां फूल नहीं, ताले चढ़ते हैं भोलेनाथ को, जानिए प्रयागराज के ताले वाले महादेव का रहस्य

प्रयागराज के मुट्ठीगंज में स्थित ताले वाले महादेव मंदिर में भक्त ताला लगाकर मन्नतें मांगते हैं। सैकड़ों साल पुराना यह अनोखा शिव मंदिर सावन में श्रद्धालुओं से भर जाता है, जहां मन्नत पूरी होने पर ताले खोलकर उत्सव मनाया जाता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 1:44:04

यहां फूल नहीं, ताले चढ़ते हैं भोलेनाथ को, जानिए प्रयागराज के ताले वाले महादेव का रहस्य

भारत की धार्मिक परंपराएं अपने आप में अद्भुत हैं। अमूमन मंदिरों में भक्त भगवान को फूल, माला, अगरबत्ती और मिठाई चढ़ाते हैं। कई बार लोग वस्त्र, तेल या घंटी जैसी चीजें भी चढ़ाते देखे जाते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां भक्त पूजा-पाठ के बाद भगवान शिव को मन्नत पूरी करने के लिए ताला चढ़ाते हैं। यह परंपरा सिर्फ चौंकाती ही नहीं, बल्कि लोगों की गहरी आस्था को भी दर्शाती है।

संगम की नगरी में स्थित है यह अनोखा मंदिर


प्रयागराज के मुट्ठीगंज इलाके में स्थित इस मंदिर को “ताले वाले महादेव” के नाम से जाना जाता है। नाथेश्वर महादेव मंदिर, जहां पहुंचते ही भक्तों को आत्मिक शांति का अनुभव होता है। मंदिर परिसर में टंगे लाखों ताले इस बात का प्रमाण हैं कि यहां पर मन्नतें सिर्फ मांगी नहीं जातीं, पूरी भी होती हैं। भक्त शिवलिंग की पूजा करते हैं और फिर अपनी मन्नत का ताला मंदिर परिसर के ग्रिल या दरवाजे पर लगाते हैं। यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही श्रद्धा से निभाई जाती है।

tale wale mahadev,prayagraj temple,lock offering temple,unique shiva temple,mannat temple india,sawan temple crowd,bhole nath temple prayagraj,locks for wishes,prayagraj famous temples,spiritual tourism india

मन्नतों की चाबी बन गया है यह मंदिर

यहां मंदिर की खिड़कियों, दरवाजों और ग्रिल पर हजारों की संख्या में ताले लटके हुए दिखते हैं। कई श्रद्धालु ताला लगाते वक्त निशान भी बना देते हैं, ताकि उन्हें पहचानने में आसानी हो। ऐसा कहा जाता है कि जो भी सच्चे मन से यहां ताला लगाकर मन्नत मांगता है, उसकी इच्छा जरूर पूरी होती है। जब वह मन्नत पूरी होती है, तो लोग दोबारा मंदिर आकर न सिर्फ महादेव का धन्यवाद करते हैं, बल्कि खुशी-खुशी ताला खोलकर उत्सव जैसा माहौल बना देते हैं। लोगों का मानना है कि यहां अगरबत्ती जलाकर, भगवान शिव का ध्यान करने पर दिव्य ऊर्जा का अनुभव होता है।

सावन में भर जाती है भक्ति की बयार

करीब 500 साल पुराने इस मंदिर में हर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। लेकिन सावन के महीने में तो इस मंदिर की रौनक ही कुछ और होती है। लोग दूर-दराज से पैदल यात्रा कर आते हैं और शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हैं। यहां आने वाले हर भक्त की आंखों में विश्वास की चमक और चेहरे पर तसल्ली दिखाई देती है। मंदिर का वातावरण सावन में भक्ति और उमंग से भर जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका