न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धड़ल्ले से किया जा रहा हैं एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल, नुकसान जान हो जाएंगे हैरान

पहले के समय में लोग जब भी रोटी, पराठा, पूड़ी पैक कराते थे तो उसे किसी साफ कपड़े में रखते थे। लेकिन बदलते समय के साथ इसकी जगह अब एल्युमिनियम फॉयल ने ले ली हैं जो खाने को लंबे समय तक गर्म रखता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Mar 2023 3:36:42

धड़ल्ले से किया जा रहा हैं एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल, नुकसान जान हो जाएंगे हैरान

पहले के समय में लोग जब भी रोटी, पराठा, पूड़ी पैक कराते थे तो उसे किसी साफ कपड़े में रखते थे। लेकिन बदलते समय के साथ इसकी जगह अब एल्युमिनियम फॉयल ने ले ली हैं जो खाने को लंबे समय तक गर्म रखता हैं। आजकल घर हो या बाजार, खाने को पैक करने के लिए ज्यादातर लोग एल्युमिनियम फॉयल का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एल्युमिनियम फॉयल के ज्यादा इस्तेमाल से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो एल्युमिनियम फॉयल आपकी सेहत को पहुंचाते हैं। इन्हें जानकर आप भी इसका इस्तेमाल करने से बचने लगेंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

aluminium foil,aluminium foil health issue,use of aluminium foil,Health tips,healthy living,health tips in hindi

दूषित भोजन

हम सभी लोग भोजन को साफ और हेल्दी रखने के लिए ही एल्युमिनियम फॉयल में पैक करके रखते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एल्युमिनियम फॉयल में पैक खट्टे और मसालेदार भोजन के संपर्क में आने पर रासायनिक क्रिया शुरू होने लगती है। जिससे ये हमारे शरीर के तंत्रिका तंत्र को बेहद नुकसान पहुंचाता है।

aluminium foil,aluminium foil health issue,use of aluminium foil,Health tips,healthy living,health tips in hindi

बढ़ जाता है डिमेंशिया का खतरा

कुछ लोग एल्युमिनियम फॉयल पेपर में बेहद गर्म खाना पैक कर देते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। फॉयल पेपर में पैक गर्म खाना खाने से आपको अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है।

aluminium foil,aluminium foil health issue,use of aluminium foil,Health tips,healthy living,health tips in hindi

पुरूष बांझपन

अभी हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक लंबे समय तक एल्युमिनियम के बर्तन में बने भोजन या एल्युमिनियम फॉयल में रैप किए हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करते है, तो इससे पुरुषों मे बांझपन की समस्या बढ़ जाती है। शोध में 60 से अधिक प्रतिभागियों से शुक्राणु के नमूनों का विश्लेषण करने पर पता चला कि उनके वीर्य में अधिक एल्यूमीनियम की मात्रा पाई गई जिससे शुक्राणुओं की संख्या कम हो गई और पुरुष बांझपन पाया गया।

aluminium foil,aluminium foil health issue,use of aluminium foil,Health tips,healthy living,health tips in hindi

लिवर के लिए नुकसानदायक
एल्यूमीनियम फॉयल पेपर में पैक खाना खाने से लिवर को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गरम खाना पैक करने से इस पेपर के तत्व खाने में मिल जाते हैं। ये तत्व खाने के जरिए शरीर में चले जाते हैं। जिसकी वजह से लिवर से संबंधित परेशानी आपको हो सकती है।

aluminium foil,aluminium foil health issue,use of aluminium foil,Health tips,healthy living,health tips in hindi

सांस लेने में दिक्कत

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि एल्यूमीनियम फॉयल में पैक खाना खाना से इसके तत्व शरीर में जाकर जमा होने लगते हैं। इस वजह से सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही ये आपके इम्यून सिस्टम पर भी बुरा प्रभाव डालता है।

aluminium foil,aluminium foil health issue,use of aluminium foil,Health tips,healthy living,health tips in hindi

ऑस्टियोपोरोसिस का कारण

एल्युमिनियम कैल्शियम की जगह ले सकता है और आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है। जैसे कि जिन लोगों में एल्युमिनियम की मात्रा अधिक होती है, उनके खून में कैल्शियम ज्यादा दिखाई देती है क्योंकि उनकी हड्डियों में कैल्शियम जमा नहीं होता है। ये ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बनता है।

aluminium foil,aluminium foil health issue,use of aluminium foil,Health tips,healthy living,health tips in hindi

रूक जाता हैं हड्डियों का विकास

अगर आप रोजाना एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं, तो इस आदत को छोड़ दें, क्योंकि इससे आपके शरीर को कमजोर बनाता है और आपकी हड्डियों का विकास रूक जाता है और ये धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।

aluminium foil,aluminium foil health issue,use of aluminium foil,Health tips,healthy living,health tips in hindi

इस्तेमाल करने का सही तरीका
फॉयल पेपर में बहुत गर्म खाना रैप नहीं करें। ऐसे में एल्युमिनियम पिघलकर खाने में मिल जाता है, इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के फॉयल पेपर का इस्तेमाल करें। हमेशा एसिटिक चीजों को फॉयल पेपर में रखने से बचें, क्योंकि इससे चीजें जल्दी खराब हो सकती हैं और खाने का केमिकल बैलेंस भी बिगड़ जाता है। एल्युमिनियम फॉयल में मसालेदार और खट्टे फलों को पैक करने से बचें। माइक्रोवेव या अवन में खाना बनाते समय भी आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत