न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की इन 7 जगहों पर ले सकते हैं स्कूबा डाइविंग के रोमांच का आनंद

आप कहां घूमना जाने चाहते हैं वह आपकी उन एक्टिविटी पर निर्भर करता हैं जो आप वहां करना पसंद करते हैं। कई लोग हैं जो सिर्फ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए ही घूमने जाते हैं और अपनी पसंदीदा एक्टिविटी के अनुसार जगह का चुनाव करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Feb 2023 4:35:52

भारत की इन 7 जगहों पर ले सकते हैं स्कूबा डाइविंग के रोमांच का आनंद

आप कहां घूमना जाने चाहते हैं वह आपकी उन एक्टिविटी पर निर्भर करता हैं जो आप वहां करना पसंद करते हैं। कई लोग हैं जो सिर्फ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए ही घूमने जाते हैं और अपनी पसंदीदा एक्टिविटी के अनुसार जगह का चुनाव करते हैं। ऐसी ही एक एक्टिविटी हैं स्कूबा डाइविंग जो पानी के नीचे डाइविंग करने का एक खास तरीका है। समुद्री जीवन को समझने और देखने में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए स्कूबा डाइविंग एक बेहतरीन रोमांच साबित होता हैं। समंदर में रहने वाले खूबसूरत जीव जंतु देखने का अपना अलग ही अनुभव होता हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप स्कूबा डाइविंग के लिए जा सकते हैं और इन्हीं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

scuba diving in india,cost of scuba diving in india,places good for scuba diving in india,seven places to go scuba diving in india,best scuba diving in india,where to go scuba diving in india,cheapest scuba diving in india

अंडमान

भारत के बेस्ट डाइविंग साइट्स अंडमान के आसपास स्थित हैं। अनुभवी डाइवर्स के बीच जो डाइविंग साइट सबसे ज्यादा फेमस है वह है- डिक्सन पिनैकल जो हैवॉक आइलैंड के पास है। यहां डाइविंग का हाइयेस्ट पिनैकल 18 मीटर है और करीब 36 मीटर तक डाइविंग की जा सकती है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट पोर्ट ब्लेयर है और यहां जाने का बेस्ट टाइम दिसंबर से अप्रैल के बीच है।

scuba diving in india,cost of scuba diving in india,places good for scuba diving in india,seven places to go scuba diving in india,best scuba diving in india,where to go scuba diving in india,cheapest scuba diving in india

तारकर्ली, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग किले के पास स्थित तारकली जो स्कूबा डाइविंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तारकर्ली के साफ पानी को देखने से आप अंदाजा लगा सकती हैं यहां विविध प्रकार के समुद्री जीव आसानी से देखने को मिल सकते हैं। स्कूबा डाइविंग के लिए लोगों को स्पीड बोट से डांडी बीच से डाइविंग स्पॉट पर पहुंचाया जाता है। अगर आप पहली बार स्कूबा डाइविंग कर रही हैं तो आपके साथ ट्रेनर भी होंगे जो समय-समय पर आपको गाइड करते रहेंगे।

scuba diving in india,cost of scuba diving in india,places good for scuba diving in india,seven places to go scuba diving in india,best scuba diving in india,where to go scuba diving in india,cheapest scuba diving in india

नेत्रानी द्वीप, कर्नाटक

नेत्रानी द्वीप को पिजन आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। अरब सागर में स्थित यह आइलैंड स्कूबा डाइविंग के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। वैसे तो यह जगह घूमने के हिसाब से बहुत अच्छा नहीं है लेकिन अगर आप वॉटर स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां स्कूबा डाइविंग का पूरा मजा ले सकते हैं। इस आइलैंड के पानी में विजिबिलिटी सिर्फ 10 से 26 मीटर तक ही है जिसके बाद आपको पानी में दिखना बंद हो जाता है। यहां यात्रा का सबसे अच्छा समय दिसंबर और जनवरी के बीच होता है।

scuba diving in india,cost of scuba diving in india,places good for scuba diving in india,seven places to go scuba diving in india,best scuba diving in india,where to go scuba diving in india,cheapest scuba diving in india

कोवलम, केरल

भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है केरल। बोट हाउस लेकर स्कूबा डाइविंग तक का लुत्फ आप यहां उठा सकती हैं। तीन समुद्र तटों से जुड़ा यह उथला समुद्र तट अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए मशहूर है। वहीं स्कूबा डाइविंग के लिए भी यह जगह बेस्ट मानी जाती है। यहां बीच तक पहुंचने के लिए बेहद रोमांचक तरीका अपनाया जाता है। जी हां स्कूबा प्वाइंट पर जाने के लिए अंडरवाटर स्कूटर का उपयोग किया जाता है, जिससे कोवलम बीच तक ले जाया जाता है। यही नहीं स्कूबा डाइविंग के लिए यह सबसे यूनिक स्पॉट है। मार्च से लेकर सितंबर तक आप कभी यहां ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

scuba diving in india,cost of scuba diving in india,places good for scuba diving in india,seven places to go scuba diving in india,best scuba diving in india,where to go scuba diving in india,cheapest scuba diving in india

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप भारत का दूसरा आइलैंड है जो स्कूबा डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां विदेश से भी कई सैलानी स्कूबा डाइविंग के लिए हर साल आते हैं। अपने शांत वातावरण के लिए लक्षद्वीप दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पर स्कूबा डाइविंग की मदद से आप पानी के नीचे की प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं। इस द्वीप को मालदीव और मॉरीशस जैसे लोकप्रिय समुद्र तट देश के बराबर माना जाता है। बता दें कि इस जगह पर पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट अगाती में स्थित है और यहां जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच का है। शांत समुद्र होने के कारण बांगरम द्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच है।

scuba diving in india,cost of scuba diving in india,places good for scuba diving in india,seven places to go scuba diving in india,best scuba diving in india,where to go scuba diving in india,cheapest scuba diving in india

विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश

विशाखापत्तनम को विजाग के नाम से जाना जाता है और यह आपको कुछ सुंदर मूंगे और अनोखी किस्म की मछलियाँ देता है। विशाखापत्तनम में स्कूबा डाइविंग से आप समुद्र में पनपने वाले पारिस्थितिकी तंत्र की खोज कर सकते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग के लिए 15 मीटर से 25 मीटर तक की गोताखोरी गहराई में जा सकते हैं।

scuba diving in india,cost of scuba diving in india,places good for scuba diving in india,seven places to go scuba diving in india,best scuba diving in india,where to go scuba diving in india,cheapest scuba diving in india

ग्रैंड आईलैंड, गोवा

स्कूबा डाइवर के लिए गोवा की यात्रा करना किसी स्वर्ग के सामान है। भारत के सबसे बड़े पर्यटक स्थलों में से गोवा एक है। लेकिन यह जगह सिर्फ पार्टी या समुद्र तटों के लिए ही नहीं बल्कि स्कूबा डाइविंग के लिए भी काफी मशहूर है। यहां पर आप समुद्री जीवन को देखकर इसका भरपूर मजा उठा सकते हैं। अगर आप समुद्र को और भी ज्यादा गहराई के साथ देखना चाहते हैं तो ग्रैंड द्वीप आपके लिए एक बहुत अच्छी जगह है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं