न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिमला से 34 किलोमीटर दूर बेहद खूबसूरत पिकनिक स्पॉट हैं साधुपुल, बीच नदी में बैठकर ले सकते है ब्रेकफास्ट का मजा

अगर आप नदी के ठंडे पानी में बैठकर मौसम का आनंद लेते हुए ब्रेकफास्ट का आनंद उठाना चाहते है तो आप तुरंत हिमाचल प्रदेश स्थित साधुपुल पहुंच जाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 11:59:51

शिमला से 34 किलोमीटर दूर बेहद खूबसूरत पिकनिक स्पॉट हैं साधुपुल, बीच नदी में बैठकर ले सकते है ब्रेकफास्ट का मजा

अगर आप नदी के ठंडे पानी में बैठकर मौसम का आनंद लेते हुए ब्रेकफास्ट का आनंद उठाना चाहते है तो आप तुरंत हिमाचल प्रदेश स्थित साधुपुल पहुंच जाए। यकीन मानिये यह छोटी-सी जगह पर आप प्रकृति की असली खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे और खूबसूरत पहाड़ों और जंगलों के बीच से बहती हुई नदी में कुर्सियां और टेबल लगाकर ब्रेकफास्ट का आनंद लेते हुए चिल कर सकेंगे।

आपको बता दे, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की अद्भुत खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों को आंखों में कैद करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। शिमला के आसपास भी कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं, लेकिन ज्यादातर पर्यटक जानकारी के अभाव में वहां जाने का आनंद उठाने से चूक जाते हैं। शिमला के नजदीक ऐसा ही एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है साधुपुल। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल शिमला से 34 किलोमीटर और सोलन से 29 किलोमीटर की दूरी पर कंडाघाट और चायल के बीच अश्विनी धारा पर बने छोटे से बांध के करीब है। यहां पहुंचने के लिए आपको सोलन के बाजार से जाना होगा। सोलन में आप यहां का माल रोड भी घूम सकते हैं। यहां देश और विदेश से अच्छी-खासी तादाद में टूरिस्ट आते हैं। अगर आप वीकएंड पर कहीं घूमने के लिए अच्छी-सी लोकेशन देख रहे हैं, तो साधुपुल से बढ़िया जगह आपके लिए कोई और नहीं हो सकती क्योंकि यहां भीड़-भाड़ भी कम रहती है और आप आप शांत वातावरण और प्रकृति के बीच एन्जॉय भी कर सकेंगे। साधुपुल की शाम बेहद रंगीन और मजेदार होती है। शाम को यहां आप डीजे की धुन में मस्ती कर सकते हैं। नदी से थोड़ा आगे एक मंदिर बना हुआ है, जहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं।

sadhupul shimla,himachal pradesh picnic spots,famous picnic spots near shimla,sadhupul tourist attractions,beautiful spots in himachal pradesh,himachal pradesh travel destinations,shimla day trips,scenic picnic places near shimla,popular spots for picnics,best picnic spots in himachal

खुशनुमा मौसम और शांत वातावरण

साधुपुल में गर्मियों के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां से अश्विनी नदी गुजरती है। इसमें पानी पूरा साल बहता रहता है। यहां का खुशनुमा मौसम और शांत वातावरण पर्यटकों के मन को काफी शांति देते हैं। हरे-भरे पेड़ों और पहाड़ी ढलानों से घिरे साधुपुल पर आप प्रकृति के नजारों का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं, तो आपको साधुपुल की खूबसूरती से प्यार हो जाएगा।

पक्षियों की चहचहाट

साधुपुल पक्षियों से प्यार करने वालों के लिए भी एक आदर्श पर्यटन स्थल है। यहां पक्षियों की चहचहाट सुनना अपने आप में अनोखा अनुभव प्रदान करता है। पक्षियों की चहचहाट से पैदा होने वाला कोलाहल मन को मोह लेता है। इसके अलावा आप क्रिकेट पसंद करते हैं, तो आप यहां के स्कूल प्ले ग्राउंड का रुख कर सकते हैं। इसका निर्माण महाराजा भूपिंदर सिंह ने करवाया था। उन्हें भी क्रिकेट काफी पसंद था। यह पूरी दुनिया का इकलौता प्ले ग्राउंड है, जो लगभग 7,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

sadhupul shimla,himachal pradesh picnic spots,famous picnic spots near shimla,sadhupul tourist attractions,beautiful spots in himachal pradesh,himachal pradesh travel destinations,shimla day trips,scenic picnic places near shimla,popular spots for picnics,best picnic spots in himachal

कैसे पहुंचें साधुपुल

साधुपुल कालका-शिमला नैशनल हाईवे से आते हुए कंडाघाट से 12 किलोमीटर दूर स्थित है। आप शिमला से जुन्गा होते हुए करीब 34 किलोमीटर का सफर तय करते हुए इस जगह पर पहुंच सकते है। साधुपुल से नजदीकी हवाई अड्डा 50 किलोमीटर दूर शिमला में स्थित है। वहीं चंडीगढ़ हवाई अड्डा साधुपुल से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। अगर आप रेल से आना चाहते हैं तो कालका-शिमला रेलवे, नैरोगेज लाइन अच्छी है। इस विश्व धरोहर स्थल पर टॉय ट्रेन भी चलती है। साधुपुल का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन 12 किलोमीटर दूर कंडाघाट है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
असम में CJP के आशुतोष रांका और टीम हिरासत में, अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
SIR विवाद के बीच हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘अब भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया’
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
पाकिस्तान में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत और 35 घायल; पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चली गोलियां
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, कटे प्राइवेट पार्ट और CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
बांग्लादेश में 6 दिन से लापता हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में मिला, सिर-सीने पर चोट के निशान; हत्या का शक
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
SIR के मुद्दे पर CM योगी का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे’
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
शनिवार को नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन 15 करोड़ से ज्यादा कमाए; कुल कलेक्शन पहुंचा 76 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
दूसरे दिन सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने बढ़ाई रफ्तार, 11 करोड़ की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ पार
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
भगवा छोड़ फिर जंपसूट में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ‘भंगड़ा पाले’ पर जमकर थिरकीं; वीडियो ने खींचा ध्यान
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’