न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

ये रोमांटिक डेस्टिनेशन न केवल आपके खूबसूरत पलों को यादगार बना देंगे, बल्कि आपकी जेब के लिए भी किफायती होंगे। इन जगहों का चुनाव कर आप एक अच्छी रोमांटिक यात्रा के लिए तैयार हो सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 5:46:59

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

शादी के बाद कपल अपने हमसफर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए रोमांटिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अपने साथी के साथ कुछ पल सुकून के बिताने के लिए लोग हनीमून की प्लानिंग करते हैं। इसके अलावा कई लोग रिश्ते में फिर से वह नयापन व उत्साह पैदा करने के लिए घूमने की प्लानिंग करते हैं। हम आपको यहां देश की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये रोमांटिक डेस्टिनेशन न केवल आपके खूबसूरत पलों को यादगार बना देंगे, बल्कि आपकी जेब के लिए भी किफायती होंगे। इन जगहों का चुनाव कर आप एक अच्छी रोमांटिक यात्रा के लिए तैयार हो सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

गोवा

देश का यह छोटा सा राज्य किसी पहचान का मोहताज नहीं है। जब भी घूमने की बात आती है तो जुबां पर सबसे पहले गोवा का ही नाम आता है। यहां पर आप दोनों एक साथ बीच में मस्ती कर सकते हैं, यहां की नाइटलाइफ इंजॉय कर सकते हैं। अगर आप कुछ एडवेंचर्स व यादगार करना चाहते हैं तो स्कूबा डाइविंग से लेकर वाटर स्कींइग व विंड सर्फिंग आदि बहुत कुछ करने के लिए है। इतना ही नहीं, बीच पर एक-दूसरे के हाथों मे हाथ डालकर ढलते हुए सूरज को देखना और रेत पर चलने का अपना एक अलग ही आनंद है।

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

कुमारकोम

पार्टनर के साथ अगर आप हाउसबोट पर समय बिताना चाहते हैं तो ये अच्छी डेस्टिनेशन है। कुमारकोम के आकर्षक बैकवाटर पर आप कुछ समय बिताएं। हरे-भरे पेड़ पोधों से घिरी ये जगह बेहद आकर्षक लगती है। आप केरल के बेहतरीन खाने का स्वाद भी यहां पर चख सकते हैं। अगर पुराने जमाने वाले रोमांस का मजा लेना चाहते हैं तो पार्टनर संग इस जगह पर जरूर जाएं।

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

नालदेहरा

शिमला की चहल-पहल से दूर एक अनोखा हिल स्टेशन है नालदेहरा। यहां का माहौल शांत और सुकून देता है। यहां कि हरियाली और आकर्षक नजारा इस जगह की खूबसूरती को बयां करता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी एडवेंचरस वॉक पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये जगह एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां आप अपने हमसफर के साथ हॉर्स राइड के साथ-साथ जिप लाइनिंग के जरिए खूबसूरत वादियों का नजारा देख सकते हैं। यहां ठहरने के लिए आपको आपके बजट के कॉटेज और होटेल रूम भी मिल जाएंगे।

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

मनाली

मनाली न्यू कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन है। यह भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में स्थित एक हिल स्टेशन है। कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर के पास, ब्यास नदी घाटी में 2,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह स्थान विशाल बर्फ से ढंके पहाड़ों से घिरा हुआ है। पहाड़ी दृश्यों और प्राचीन वातावरण के साथ बहुत सारे कॉटेज इसे हनीमून के लिए आदर्श बनाते हैं और मनाली के कई पैकेज भी हैं जो आपको एक चिरस्थायी अनुभव दे सकते हैं।

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

कोडागु

कर्नाटक में मौजूद कोडागु को भारत के स्कॉटलैंड के रूप में जाना जा सकता है। यहां पर बादलों के ऊपर धुंध के बादल छंटते हैं और हरे, कॉफी के बागानों इस जगह की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। यहां पर आकर आप प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहार सकती हैं और अपने प्रेम को एक बार फिर तरोताजा कर सकती है। यहां की बर्डलाइफ और चंदन के जंगल में आपको एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा, जिसे शायद ही आप कभी अपने जे़हन से दूर कर पाएं।

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

मैकलॉडगंज

अगर आप अपने पार्टनर के साथ पहाड़ों के बीच बहते झरने का मजा लेना चाहते हैं तो ये बेहतरीन ऑप्शन है, मैकलॉडगंज आपके क्वालिटी टाइम को यादगार बनाने के लिए काफी है। यहां आप जंगलों के बीच बने कुछ मॉडर्न आर्ट कैफे का अनुभव ले सकते हैं। इसके साथ ही आप बर्फ से ढकी चोटियां और ठंडी हवाओं का आनंद ले सकते हैं। यहां घूमने के लिए नड्डी और भगसू फॉल जैसी कुछ अच्छी जगहें भी हैं, जो आपको बजट में हो सकती हैं। यहां ठहरने के लिए आपको आपके बजट के होटेल रूम भी मिल जाएंगे।

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

महाबलीपुरम

महाबलीपुरम के दर्शनीय स्थान पर आप सूरज, रेत, समुद्र तट और ऐतिहासिक स्मारकों को एकसाथ देख सकते हैं। यह जगह 7वीं शताब्दी की प्राचीन भूमि पर बनी हुई है। यहां पर नक्काशी के साथ प्राचीन मंदिर हैं जो कौशल शिल्प कौशल का चित्रण करते हैं। यहां रेडिसन ब्लू होटल में रहें, यहां रूककर आप नीले समुद्र का नजारा देख सकते हैं और यह जगह सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है।

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

डलहौजी

हिमाचल प्रदेश में बसा डलहौजी हिल स्टेशन एक खूबसूरत और शानदार हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है। 5 पहाड़ों पर बसा ये शहर लगभग 14 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। चूंकि डलहौजी शहर ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी के नाम पर ही रखा गया है इसलिए यहां आपको ब्रिटिश आर्किटेक्चर ब्रिटिश की झलकियां आसानी से देखने मिल जाएंगी। चारों ओर पहाड़ों से घिरे इलाके में बीचोबीच बहती रावी नदी व इस खूबसूरत नजारे के साथ यहां कुदरत के कई और दिलचस्प नजारे देखने मिल जाएंगे। चीड़ के पेड़ों से गुजरते हुए मनमोहक नजारे, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरी-भरी वादियां, कुदरत के इस खूबसूरत और शानदार सफर की यादों को आप जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे।

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

सिक्किम

हिमालय की गोद में समाया हुआ सिक्किम, बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। सिक्किम में त्सोमगो झील एडवेंचर करने वाले कपल्स के लिए सबसे अच्छे हनीमून जगहों में से एक माना जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खास समय गुजार सकते हैं। सिक्किम दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटक और यात्री कई कारणों से इस प्राकृतिक स्थल की यात्रा करते हैं। कई लोग पहाड़ों की खूबसूरती से मोहित हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग हिमालय में ट्रेकिंग करना चाहते हैं, कुछ संस्कृति और अन्य प्रसिद्ध शहर गंगटोक से मोहित हो जाते हैं। सिक्किम में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहें हैं, जैसे- रुमटेक मठ, नाथुला पास, केचेओपरल्ड्री झील, बुद्ध पार्क, त्सोंगमो झील, गुरुडोंगमार झील, पेमायंग्त्से मठ। यहां ठहरने के लिए आपको आपके बजट के होटेल रूम भी मिल जाएंगे।

हमसफर के साथ बिताना हैं क्वालिटी टाइम, चलें आइये देश की इन 10 जगहों पर

जैसलमेर

रेत के बीच जैसलमेर एक बहुत ही खूबसूरत रोमांटिक जगह है। यहां की संस्कृति में लिप्त होते हुए भव्य किलों की यात्रा करें। यहां के थार डेजर्ट में आप नाइट कैंपेन का मजा ले सकते हैं। विचित्र लैंप और टिमटिमाते सितारों के नीचे शानदार भोजन करें। जैसलमेर में कैमल सफारी एक और साधन है जो इस खूबसूरत शहर में जोड़ों को आकर्षित कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर