न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में बना रहे हैं घूमने जाने का प्लान, रखें इन बातों का खास ख्याल

ऐसे में आज हम आपको कुछ बातें ऐसी बताने जा रहे हैं जिनपर सर्दियों में घूमने निकलने से पहले ध्यान देने की जरूरत हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 15 Dec 2022 1:23:59

सर्दियों में बना रहे हैं घूमने जाने का प्लान, रखें इन बातों का खास ख्याल

साल का आखिरी महीना दिसंबर जारी हैं और सर्दियों ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। ऐसे में इन दिनों में लोगों को ठंड के चलते बिस्तर से भी बाहर निकलने में आलस आता हैं। लेकिन बात जब घूमने जाने की हो, तो लोग आलस छोड़कर बस निकल पड़ते हैं। कुछ दिनों बाद क्रिसमस और फिर नया साल सेलिब्रेट किया जाएगा। इन दिनों को सेलिब्रेट करने के लिए भी लोग इन दिनों में अपनी ट्रिप की प्लानिंग करते हैं। सर्दियों के मौसम में धूप और पसीने की फिक्र किए बिना आप सफर को खुलकर एन्जॉय कर सकते हैं। ठंड के मौसम में सफर करना बहुत ही चुनौती भरा काम है और यहां बरती गई लापरवाही आपका ट्रिप बर्बाद कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ बातें ऐसी बताने जा रहे हैं जिनपर सर्दियों में घूमने निकलने से पहले ध्यान देने की जरूरत हैं।

planning to travel in winter take special care of these things,holiday,travel,tourism

भौगोलिक स्थिति के बारे में मालूम करें

ठंड में मौसम में सफ़र का बेहतरीन लुत्फ़ उठाने के लिए सबसे पहले उस जगह की भौगोलिक स्थिति और मौसम के बारे में ज़रूर जानकारी हासिल करें जहां आप घूमने जा रहे हैं। अगर आप भौगोलिक और मौसम के बारे में जानकारी रखते हैं तो आप कई मुसीबतों से पहले ही बच सकते हैं। अगर आप बच्चों के साथ ट्रेवल कर रहे हैं तो फिर आपको मौसम की जानकारी ज़रूर रखना चाहिए।

planning to travel in winter take special care of these things,holiday,travel,tourism

विंटर के कपड़े पैक करें

विंटर में घूमने के लिए किसी भी सामान को पैक करने की सबसे पहले जरूरत है तो वो है सर्दियों के कपड़े। अगर आप सर्दियों में बर्फ़बारी का मज़ा उठाने के लिए पहाड़ों में घूमने निकल रहे हैं तो फिर अपने ट्रैवेल सूटकेस में दास्ताने, ऊनी कपड़े, बूट्स, कंबल, कोट, स्वेटर और शॉल जैसी जरूरी चीजें रखें। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यात्रा के दौरान अनावश्यक चीजें लेने से बचें, ताकि बैग भारी न हो। कोशिश करें कि अच्छी क्वालिटी के पतले जैकेट और कंबल साथ लें। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम है। यात्रा के दौरान अपने बैग में सर्दी-जुकाम, एलर्जी, बुखार, फ्लू से बचाव के लिए दवाएं जरूर रखें।

planning to travel in winter take special care of these things,holiday,travel,tourism

असरदार हों जूते

सफर के लिए जूते पैक करते वक्त जगह, दूरी व तापमान को जरूर ध्यान में रखें। जूते ऐसे होने चाहिए, जिन पर मौसम का कोई प्रभाव न पड़े। दूसरा, हमेशा गहरे रंगों का जूता सफर के लिए पैक करें ताकि उस पर धूल-मिट्टी आदि कम नजर आए। अगर आप पहाड़ी इलाके में घूमने के लिए जा रही हैं तो सुरक्षा के लिहाज से लेस यानी फीते वाला जूता लेना बेहतर होता है। इन जूतों में पैर बंधे रहते हैं इसलिए पकड़ अच्छी होती है। यदि आप बर्फीले इलाके में जा रही हैं तो लंबे जूते और गर्म जुराबें साथ ले जाना न भूलें। ध्यान रहे, जूते जितने हल्के व आरामदायक होंगे, उतनी ही अच्छी क्वालिटी के होंगे।

planning to travel in winter take special care of these things,holiday,travel,tourism

दस्ताने हैं बहुत जरूरी

ठंड के मौसम में अपने हाथों को भी ठंडी हवाओं से बचाना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर हाथ ठंडे हों तो कोई भी काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। आजकल ऊनी दस्तानों का फैशन तो लगभग खत्म हो गया है, लेकिन बाजार में हल्के, बेहद गर्म व वॉटर प्रूफ दस्तानों के ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं। पतले होने के कारण ये दस्ताने बैग में कम जगह लेंगे और इन्हें पहनकर आप फोन व कैमरे का इस्तेमाल आराम से कर पाएंगी। इनकी पकड़ सही रहती है।

planning to travel in winter take special care of these things,holiday,travel,tourism

होटल पहले ही बुक करें

गर्मी के मौसम में आप किसी भी स्थान पर आसानी से ठहर सकते हैं, लेकिन सर्दियों में नहीं। ऐसे में जिस जगह आप घूमने का प्लानिंग बना रहे हैं उस जगह पहुंचकर होटल तलाशने की गलती न करें। इसलिए जिस स्थान पर घूमने निकल रहे हैं वहां टूर व ट्रेवल कंपनी की मदद से या ऑनलाइन के माध्यम से पहले ही होटल बुक कर लें। होटल बुक करते समय सभी सुविधाओं पर भी ध्यान ज़रूर दें।

planning to travel in winter take special care of these things,holiday,travel,tourism

दवाइयां साथ रखें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी है तो उससे संबंधित सभी दवाइयां पहले से रख लें। अगर किसी नई जगह जाने पर आपात चिकित्सा स्थिति आ जाती है तो आपके पास आकस्मिकता को कवर करने के लिए प्राथमिक उपचार के लिए कुछ दवाइयां होनी चाहिए। विशेषकर अगर आप बच्चों के साथ ट्रेवल कर रहे है तो तो कुछ जरुरी दवाइयां अपने साथ रखें। बच्चों को दूसरी जगह जाने से सर्दी-जुकाम एकदम होते हैं। इससे बचने के लिए आप जरूरी दवाइयां अपने साथ रखें। इसके अलावा सफर के लिए थर्मो फ्लास्क में गर्म पानी, चाय या कॉफी रखना न भूलें। साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए बैग में पोलराइज्ड सनग्लास कैरी करें। वहीं सर्दियों मे ज्यादा सामान लेकर सफर करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर