न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिसमस की छुट्टियों में कसोल का बना लें प्लान, यहां का सेलिब्रेशन है अनोखा

अगर आप भी इस क्रिसमस छुट्टियों में एक शानदार अनुभव की तलाश में हैं, तो हिमाचल प्रदेश के कसोल को अपनी लिस्ट में जोड़ ले। बर्फीले पहाड़ों के बीच शांतिप्रिय और एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह छोटा सा गांव परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 09 Dec 2024 6:14:15

क्रिसमस की छुट्टियों में कसोल का बना लें प्लान, यहां का सेलिब्रेशन है अनोखा

साल का आखिरी महीना दिसंबर एक ऐसा समय है जब हर किसी के दिल में उत्साह और उमंग भर जाती है। इस महीने के आगाज के साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। यह महीना न सिर्फ ठंड और सर्द हवाओं का समय है, बल्कि छुट्टियां बिताने और घूमने-फिरने का भी परफेक्ट समय है। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर ज्यादातर लोग परिवार और दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस छुट्टियों में एक शानदार अनुभव की तलाश में हैं, तो हिमाचल प्रदेश के कसोल को अपनी लिस्ट में जोड़ ले। बर्फीले पहाड़ों के बीच शांतिप्रिय और एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह छोटा सा गांव परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

kasol christmas celebration,new year in kasol,kasol holiday trip,unique celebration in kasol,christmas and new year in kasol,kasol winter vacation,holiday plans for kasol,kasol travel guide,winter festivities in kasol,kasol tourism

कसोल: प्राकृतिक सौंदर्य और शांति का संगम

पार्वती घाटी में स्थित कसोल को हम "मिनी इज़राइल" के नाम से भी जानते है , जो अपने खूबसूरत दृश्यों और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां की ठंडी हवाएं, साफ आसमान और बर्फ से ढके पहाड़ इसे क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए और भी खास परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। कसोल में आपको नेचर की गोद में सुकून के कुछ पल बिताने का मौका मिलता है। यहां आने वाले हर पर्यटक को यह जगह एक जादुई एहसास कराती है।

ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए कसोल

कसोल खासतौर पर ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है जो ट्रैकिंग लवर्स के लिए एक रोमांचक अनुभव प्रदान करती हैं। खीरगंगा, मलाणा, और तोश जैसी नजदीकी जगहें ट्रैकिंग के लिए मशहूर हैं। इन रास्तों पर हिमालय की बर्फीली चोटियों और अल्पाइन घास के मैदानों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। दिसंबर के दौरान, जब चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी होती है, ट्रैकिंग का अनुभव और भी यादगार बन जाता है।

kasol christmas celebration,new year in kasol,kasol holiday trip,unique celebration in kasol,christmas and new year in kasol,kasol winter vacation,holiday plans for kasol,kasol travel guide,winter festivities in kasol,kasol tourism

कसोल में क्रिसमस का सेलिब्रेशन

क्रिसमस के समय कसोल में उत्साह अपने चरम पर होता है। यहां के कैफे और होटल्स इस त्योहार को खास बनाने के लिए खास तैयारियां करते हैं। म्यूजिक फेस्टिवल, लाइव परफॉर्मेंस, और साइलेंट डीजे पार्टीज यहां के क्रिसमस सेलिब्रेशन को जीवंत बनाते हैं। इन पार्टियों में बड़ी संख्या में युवा और कपल्स शामिल होते हैं, जो कसोल की ऊर्जा और वाइब्स का आनंद लेते हैं। अगर आप कुछ खास करना चाहते हैं, तो कसोल के लोकल कैफे में जाकर यहां के अनोखे व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के कैफे न सिर्फ खाने के लिए, बल्कि अपने इज़रायली फूड, हिप्पी वाइब्स और म्यूजिक के लिए भी मशहूर हैं। क्रिसमस के समय कैफे खास तरह से सजाए जाते हैं, जो त्योहार के माहौल को और खास बना देते हैं।

क्रिसमस पर कसोल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या

दिसंबर के महीने में कसोल में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। यह महीना न केवल सर्दियों की छुट्टियों का समय होता है, बल्कि यह वह समय भी है जब लोग क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन चुनते हैं। इस दौरान कसोल के अधिकतर होटल और गेस्टहाउस फुल बुक रहते हैं। अगर आप दिसंबर में कसोल जाने की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पहले से अपनी बुकिंग करा लें।

क्यों है कसोल एक खास डेस्टिनेशन?

कसोल का शांत वातावरण, यहां की हरे-भरे घाटियां और बर्फ से ढके पहाड़ इसे एक अनोखा डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के अलावा खुद के साथ सुकून के पल भी बिता सकते हैं। यहां के लोग बहुत ही दोस्ताना और मददगार होते हैं, जो आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देते हैं।

कसोल कैसे पहुंचे?

कसोल पहुंचना बेहद आसान है। यहां के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पठानकोट और जोगिंदर नगर हैं। पठानकोट से कसोल तक के लिए आपको टैक्सी या बस आसानी से मिल जाएगी। वहीं, अगर आप फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं, तो भुंतर हवाई अड्डा कसोल का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है, जो यहां से लगभग 31 किलोमीटर दूर है। भुंतर से टैक्सी या लोकल बस के जरिए आप आसानी से कसोल पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से भी कसोल जाना एक अच्छा विकल्प है। दिल्ली और चंडीगढ़ से कसोल तक सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं, जो आपकी यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर