न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्लेन को ऊंचाई पर ले जाकर सो जाते हैं पायलट! जानें फ्लाइट से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प फैक्ट्स

एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के लिए हवाई सफ़र को ज्यादा तरजीह दी जाती हैं क्योंकि इसमें कम समय लगता हैं। दुनियाभर में हर दिन लाखों लोग फ्लाइट से सफ़र करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो हर दूसरे-तीसरे दिन हवाई जहाज की यात्रा करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 5:24:06

प्लेन को ऊंचाई पर ले जाकर सो जाते हैं पायलट! जानें फ्लाइट से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प फैक्ट्स

एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के लिए हवाई सफ़र को ज्यादा तरजीह दी जाती हैं क्योंकि इसमें कम समय लगता हैं। दुनियाभर में हर दिन लाखों लोग फ्लाइट से सफ़र करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो हर दूसरे-तीसरे दिन हवाई जहाज की यात्रा करते हैं। निरंतर यात्रा करने के बावजूद हवाई जहाज एवं हवाई यात्रा के बारे में कई ऐसे तथ्य हैं जिनसे अधिकांश लोग अनजान हैं। वास्तव में हवाई जहाज से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जिन्हें जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। उड़ान के दौरान ऐसा बहुत कुछ होता है जिनके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं देता हैं। ऐसे कई राज हैं जिन्हें एयरलाइंस कंपनियां छिपा कर रखती है। आज इस कड़ी में हम आपको फ्लाइट से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

pilot,interesting facts about flight

क्यों जलाई जाती हैं डिम लाइट्स

अक्सर लोगों को लगता है कि फ्लाइट में धीमी लाइट्स इसलिए जलाई जाती हैं ताकि यात्रियों की आंखों को आराम मिल सके और वे सही तरीके से सोते हुए अपना सफर तय कर सकें। हालांकि ऐसा नहीं है। इन सब कारणों से अलग ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि पॉवर सप्लाई में बचत हो सके। दरअसल, रन-वे पर लैंडिंग या टेक ऑफ के दौरान प्लेन को एक्स्ट्रा पॉवर की जरूरत होती है जिसकी वजह से फ्लाइट में जल रही सभी लाइट्स एकदम से बंद हो जाती हैं और उनकी जगह पर धीमी लाइट्स जल जाती हैं।

pilot,interesting facts about flight

15 मिनट ही काम करते हैं ऑक्सीजन मास्क

फ्लाइट में हवा का दबाब कम होने या ऑक्सीजन कम होने पर एमरजेंसी में काम आने के लिए एयरलाइंस में ऑक्सीजन मास्क की सुविधा होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ मामलों ये बिल्कुल बेकार साबित होते हैं। फ्लाइट में आपको एयरहोस्टेस इस बात की जानकारी जरूर देती हैं कि इसका इस्तेमाल करना कैसे है, लेकिन ये मास्क 15 मिनट से ज्यादा काम नहीं करते। इसके बाद ऑक्सीजन मिलनी बंद हो जाती है, जिसकी वजह से हाइपर वेंटिलेशन की स्थिति बनने लगती है।

pilot,interesting facts about flight

पायलट्स को नहीं मिलता पैसेंजर्स वाला खाना

क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट में आपको जो खाना मिलता है वो पायलट को मिलने वाले खाने से अलग होता है? ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लाइट में पायलट्स की सेहत का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। हवाई सफर के दौरान उन्हें केवल हल्क-फुल्का खाना ही परोसा जाता है जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। वहीं अगर पायलट्स को भी यात्रियों की तरह तला, भुना या ज्यादा मसालेदार भोजन दिया जाए तो वे पेट खराब होने की वजह से टॉयलेट में ही बैठे रह जाएंगे। ऐसे में आपको लैंड कौन करवाएगा, सोचने वाली बात है!

pilot,interesting facts about flight

हवाई जहाज की खिड़की में होता है एक छोटा अदृश्य छिद्र

हवाई जहाज की खिड़की में एक छोटा अदृश्य छिद्र होता है जो खिड़कियों के बीच वायु के दबाव को नियंत्रित करता है और उन्हें कोहरे से मुक्त रखता है। हवाई जहाज की खिड़कियां ऐक्रेलिक सामग्री से बनाए जाते हैं और इसमें तीन फलक होते है। बाहरी और भीतरी फलक हवाई जहाज के अन्दर और बाहर हवा के दवाब को नियंत्रित करते हैं, जबकि मध्य फलक में स्थित अदृश्य छिद्र बाहरी और भीतरी फलक के बीच हवा के दवाब को विनियमित करता है।

pilot,interesting facts about flight

ऊंचाई पर ले जाकर सो जाते हैं पायलट

सोचिए कि आप एक प्लेन में बैठे हों और आपका पायलट सो जाए तो कैसा रहेगा? सुनने में यह थोड़ा डरावना है लेकिन यही सच है। दरअसल, ऊंचाई पर जाने के बाद प्लेन के अंदर एयर पॉकेट बनने लगता है जिसकी वजह से पायलट को नींद आने का अहसास होता है। ऐसे में पायलट सोने से पहले प्लेन का ऑटो पायलट मोड ऑन कर देता है लेकिन घबराइए नहीं एक पायलट के सोने के बाद दूसरा पायलट जगा रहता है। इस तरह पायलट के सो जाने के बाद भी प्लेन आराम से हवा में उड़ता रहता है।

प्लेन में कैमरा

अगर आप और आपका साथी ये सोच रहे हैं कि प्लेन में कोई भी नहीं है और आप कहीं भी सीट बदलकर बैठ सकते हैं या कुछ भी छेड़छाड़ फ्लाइट में कर सकते हैं, और आपको ऐसे में कोई भी नहीं देख रहा है, तो आप एकदम गलत हैं। लगभग हर फ्लाइट में छिपे हुए कैमरे होते हैं, जो अपने यात्रियों की एक्टिविटीज पर नजर रख रहे होते हैं।

pilot,interesting facts about flight

कॉकपिट में होता हैं आपातकालीन निकास द्वार

हवाई जहाज में यात्रियों के लिए कई आपातकालीन द्वार होते हैं जिनके माध्यम से वे दुर्घटना की स्थिति में बाहर निकलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपातकालीन स्थिति में पायलटों को विमान से बाहर निकालने हेतु विमान के कॉकपिट में एक निकास द्वार होता है जो विभिन्न प्रकार के हवाई जहाजों में अलग-अलग बिंदुओं पर स्थित होता है।

pilot,interesting facts about flight

किसी की मृत्यु होने पर

अगर किसी की उड़ान में मृत्यु हो जाती है, तो अधिकांश विमानों में एक विशेष क्षेत्र नहीं होता है जहां लैंडिंग तक शव रखा जाएगा। बीबीसी के अनुसार, अधिकांश मामलों में, मृत यात्री को उनकी रिजर्व सीट पर वापस ले जाते हैं, यदि कोई खाली सीट नहीं है, तो शरीर को कंबल से लपेटकर लिटा दिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग