न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नॉनवेज के शौकीन लोगों के लिए जन्नत हैं ये जगहें, यहां लें इन मशहूर व्यंजनों का स्वाद

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ मशहूर नॉनवेज व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका स्वाद उस जगह की शान बढ़ाने का काम कर रहा हैं। तो चलिए जानते है देश की उन जगहों के बारे में जो नॉनवेज बनाने के लिए प्रसिद्ध है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 4:00:14

नॉनवेज के शौकीन लोगों के लिए जन्नत हैं ये जगहें, यहां लें इन मशहूर व्यंजनों का स्वाद

जब भी कभी घूमने के लिए किसी जगह जाया जाता हैं तो वहां के प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद जरूर लिया जाता हैं जिसके बिना घूमना अधूरा हैं। ऐसे में देखा जाता हैं कि नॉनवेज के शौकीन लोग ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां एक से बढ़कर एक नॉनवेज व्यंजन खाने को मिलते हो। आजकल फूड टूरिज्म ट्रेंडिंग में हैं। हर साल काफी संख्या में पर्यटक दुनियाभर की यात्रा कर विभिन्न प्रकार के पकवानों और व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ मशहूर नॉनवेज व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका स्वाद उस जगह की शान बढ़ाने का काम कर रहा हैं। तो चलिए जानते है देश की उन जगहों के बारे में जो नॉनवेज बनाने के लिए प्रसिद्ध है।

non-vegetarian food havens,places for meat lovers,foodie destinations for non-veg lovers,best spots for non-vegetarian cuisine,non-veg culinary hotspots,destinations for meat enthusiasts,where to find great non-veg food,food heavens for non-vegetarians,top non-veg food locations,delightful non-vegetarian dining spots

झींगा करी, तमिलनाडु

अगर आप दक्षिण भारत में घूमने के लिए जा रहे हैं और आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो झींगा करी का स्वाद चखे बिना आपकी यात्रा अधूरी हो सकती है। झींगा को नमक, हल्दी, काली मिर्च, आदि कई चीजों को मिलाकर फ्राई की जाती और फिर नारियल से तैयार करी में इसे डालकर तैयार किया जाता है और ऊपर से करी पत्ते डालकर सर्व किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल राज्यों में इसे सिग्नेचर डिश भी कहा जाता है।

non-vegetarian food havens,places for meat lovers,foodie destinations for non-veg lovers,best spots for non-vegetarian cuisine,non-veg culinary hotspots,destinations for meat enthusiasts,where to find great non-veg food,food heavens for non-vegetarians,top non-veg food locations,delightful non-vegetarian dining spots

मटन रोगन जोश, जम्मू कश्मीर

मटन रोगन जोश ये जम्मू कश्मीर का सबसे लजीज पकवान मे से एक है। मुगलों के समय से मटन की लोकप्रियता बढ़ी है। मटन कबाब, मटन रोगन, मटन कोरमा, मटन कीमा देशभर में मिल जाते हैं। हालांकि, मटन रोगन जोश की बात ही अलग है। खासकर जम्मू कश्मीर का मटन रोगन बेहद टेस्टी होता है। अगर आप नॉनवेज के शौक़ीन हैं और जायके का असली स्वाद चखना चाहते हैं, तो कभी कश्मीर जरूर जाएं। यह कश्मीर का ट्रेडिशनल डिश है। इस पकवान की सबसे मजेदार बात यह है कि यह बिना लहसुन, प्याज और अदरक के बनाया जाता है। इसके बावजूद मटन रोगन बेहद स्वादिष्ट बनता है। अगर आप मटन रोगन जोश खाने चाह रखते है तो यह एक बार जरूर जाये।

non-vegetarian food havens,places for meat lovers,foodie destinations for non-veg lovers,best spots for non-vegetarian cuisine,non-veg culinary hotspots,destinations for meat enthusiasts,where to find great non-veg food,food heavens for non-vegetarians,top non-veg food locations,delightful non-vegetarian dining spots

मछली करी, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल माछ भात के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि फिश करी बंगाल के प्रमुख व्यंजनों में से एक है। अगर आप पश्चिम बंगाल में हैं, तो आपको खाने में फिश करी जरूर मिलेगी। हालांकि, पूर्व और पश्चिम बंगाल के जायके में अंतर देखने को मिलता है। मस्टर्ड फिश करी काफी महंगी है। इसमें हिलसा मछली का यूज किया जाता है। साथ ही क्रैब करी भी मिल जाती है। अगर आप मछली करी का स्वाद उठाना चाहते हैं, तो एक बार कोलकाता जरूर जाएं।

non-vegetarian food havens,places for meat lovers,foodie destinations for non-veg lovers,best spots for non-vegetarian cuisine,non-veg culinary hotspots,destinations for meat enthusiasts,where to find great non-veg food,food heavens for non-vegetarians,top non-veg food locations,delightful non-vegetarian dining spots

कोरी गस्सी, कर्नाटक

साउथ इंडिया के प्रसिद्ध नॉववेज डिश में शामिल कोरी गस्सी चावल के साथ खाने का एक अलग ही मज़ा है। इसे बनाने के लिए चिकन के पीस को मिर्च, लहसुन-अदरक पेस्ट, काली मिर्च और हल्दी आदि मसालों के साथ पकाया जाता है। इसकी सुगंध कुछ ऐसी होती है कि नॉन वेजिटेरियन लवर्स इसे टेस्ट करने पर मजबूर हो सकते हैं।

non-vegetarian food havens,places for meat lovers,foodie destinations for non-veg lovers,best spots for non-vegetarian cuisine,non-veg culinary hotspots,destinations for meat enthusiasts,where to find great non-veg food,food heavens for non-vegetarians,top non-veg food locations,delightful non-vegetarian dining spots

तंदूरी चिकन, पंजाब

खाने के शौकीन शहर पंजाब के बारे में क्या कहे यहां की सरसों दा साग हो या मक्के दी रोटी एक अलग ही सुकून दे जाती है। चिकन बिरयानी का स्वाद तो आपने जरूर चखा होगा। इसके अलावा, तंदूरी चिकन भी काफी पॉपुलर है। खासकर पंजाब में तंदूरी चिकन को खूब पसंद किया जाता है। कोल्ड ड्रिंक के साथ तंदूरी चिकन का सेवन करने से जायके का स्वाद दोगुना हो जाता है। साथ ही बटर चिकन का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप तंदूर चिकन के शौकीन है तो एक बार यह जरूर जाएँ।

non-vegetarian food havens,places for meat lovers,foodie destinations for non-veg lovers,best spots for non-vegetarian cuisine,non-veg culinary hotspots,destinations for meat enthusiasts,where to find great non-veg food,food heavens for non-vegetarians,top non-veg food locations,delightful non-vegetarian dining spots

टुंडे कबाब, लखनऊ

लखनऊ में दुंडे कबाब एक बेहद ही दिलचस्प डिश है और इसके पीछे बहुत ही अलग कहानी है। टुंडे का मतलब होता है विकलांग। इसका मतलब यह हुआ कि जिस इंसान ने टुंडे कबाब बनाने शुरू किए थे वह विकलांग थे। ऐसा कहा जाता है कि टुंडे कबाब को बनाने के लिए लगभग 100 मसाले यूज़ किए जाते हैं। बोटी कबाब के क्या कहने! अगर आप लखनऊ गए हैं तो बोटी कबाब खाए बिना लखनऊ को अलविदा ना कहें। इसे कई तरह के खास मसालों के साथ पकाया जाता है।

non-vegetarian food havens,places for meat lovers,foodie destinations for non-veg lovers,best spots for non-vegetarian cuisine,non-veg culinary hotspots,destinations for meat enthusiasts,where to find great non-veg food,food heavens for non-vegetarians,top non-veg food locations,delightful non-vegetarian dining spots

मछली मोली, केरल

जब भी साउथ इंडिया के विशिष्ट व्यंजनों की बात होती है तो मछली मोली का भी नाम ज़रूर लिया जाता है। मछली मोली को नारियल, सूखी मछली आदि पारंपरिक चीजों को शामिल करके बनाई जाती है, पूरी तरह से मसालेदार स्वाद के लिए यह रेसिपी जानी जाती है। कई लोग इसमें नारियल मिल्क का भी इस्तेमाल करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोग मछली मोली को कुदम्पुली के नाम से भी जानते हैं। इसे मुख्य रूप से केरल में पसंद किया जाता है।

non-vegetarian food havens,places for meat lovers,foodie destinations for non-veg lovers,best spots for non-vegetarian cuisine,non-veg culinary hotspots,destinations for meat enthusiasts,where to find great non-veg food,food heavens for non-vegetarians,top non-veg food locations,delightful non-vegetarian dining spots

मटन का मगज, दिल्ली

दिल्ली में कुछ ऐसे ठिकाने और दुकानें हैं जो मांसाहारियों के लिए ही बनी हैं। मटन का मगज (भेजा फ्राई) है। तवे पर टमाटर, अदरक-लहसुन-प्याज, मिर्च का पेस्ट फ्राई किया जाता है, अच्छी तरह पकने पर उस पर मगज डाल दिया जाता है। छन-छन कर आवाज आती है और तड़कती गंध उड़ती रहती है। इसे मसाला रोटी (तवे पर मसाला डालकर रोटी को सेंकना) के साथ खाइए। मजा ही मजा है। इसके अलावा दुकान पर मटन चाप, मटन टिक्का, कलेजी और मटन सींक कबाब भी मिलेगा। ये सभी गाढ़े मसाले में तवे पर फ्राई किए जाते हैं। इनका स्वाद खासा तीखा और चटपटा होता है। लेकिन खाने वालों की कमी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर

आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ

दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’

क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला

उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई

घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री

नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक

रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद

उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम

सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश