न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भगवान के आशीर्वाद से होगी नए साल की शुरुआत, करें इन प्रसिद्द मंदिरों के दर्शन

आज हम आपको देश के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां नए साल 2023 की शुरुआत में आप भी दर्शन करने जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 1:57:48

भगवान के आशीर्वाद से होगी नए साल की शुरुआत, करें इन प्रसिद्द मंदिरों के दर्शन

नया साल 2023 आने ही वाला हैं। नया वर्ष उम्मीदें और आशाएं लेकर आता है। लोग यह उम्मीद करते हैं कि आने वाला साल उनके लिए अच्छा रहेगा। सभी नए साल की शुरुआत अच्छी यादों के साथ करना चाहते हैं और इसके लिए अपनी पसंद की जगह घूमने जाने का प्लान करते हैं। बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो नए साल की शुरुआत ईश्वर की भक्ति के साथ करना चाहते हैं और इसके लिए भगवान के मंदिर दर्शन करने पहुंचते हैं। अगर आप नए साल के मौके पर किसी सफर पर जाना चाहते हैं, तो ऐसी जगह पर जाएं जहां प्रसिद्ध मंदिर भी हों। आज हम आपको देश के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां नए साल 2023 की शुरुआत में आप भी दर्शन करने जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

new year will start with the blessings of god visit these famous temples,holiday,travel,tourism

शिर्डी साई बाबा मंदिर

शिर्डी का साई बाबा मंदिर देश ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध हैं। यह महाराष्ट्र में स्थित हैं। साई बाबा के मंदिर में दर्शन करने हेतु भारत के अलावा अन्य देश के श्रद्धालु पहुँचते हैं। शिर्डी साई बाबा की जन्म भूमि हैं। साई बाबा के अनुयायियों के लिए यह एक बहुत ही बड़ा तीर्थ स्थल हैं। बाबा के दर्शन करने हेतु हर धर्म- हर समाज का व्यक्ति पहुँचता हैं। साई बाबा मंदिर में प्रतिवर्ष 30 से 35 करोड़ रुपये दान के रूप में आते हैं। क्योंकि यहाँ हर धर्म का व्यक्ति आता हैं। इसलिए आप इस नववर्ष का आगाज शिर्डी जाकर साई दर्शन कर अवश्य करें।

new year will start with the blessings of god visit these famous temples,holiday,travel,tourism

बांके बिहारी मंदिर, मथुरा

वैसे तो साल भर ही यहां कृष्ण के भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन हजारों लोग यहां नए साल पर भगवान का आर्शीवाद लेने जरूर आते हैं। देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक यह मंदिर वृंदावन के ठाकुर के 7 मंदिरों में से एक है। राजस्थानी शैली में निर्मित इस मंदिर में कृष्ण की छवि एक बच्चे के रूप में दिखाई देती है। आप जाएं, तो जरूर देखें कि इस मंदिर में न तो कोई शंख है और न ही कोई घंटी। कहते हैं कि भगवान को इन यंत्रों की आवाज पसंद नहीं थी।

new year will start with the blessings of god visit these famous temples,holiday,travel,tourism

सिद्धि विनायक मंदिर, मुंबई

मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। आमतौर पर भी यहां भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन साल के पहले दिन यहां श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगती है। मान्यता है कि बप्पा के दर पर आने वाले कभी खाली हाथ नहीं जाते। सिद्धिविनायक भगवान गणेश जी का सबसे लोकप्रिय स्वरूप माना जाता है। सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन मात्र से ही गणपति भक्त के बड़े से बड़े संकट पलक झपकते दूर हो जाते हैं।

new year will start with the blessings of god visit these famous temples,holiday,travel,tourism

महाकाल मंदिर, उज्जैन

मध्य प्रदेश में कई तीर्थ स्थल हैं। नए साल पर मध्य प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर है। आप नए साल पर महाकाल मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। इसके अलावा भी मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कई शानदार पर्यटन स्थल हैं। झरने, झील, ऐतिहासिक जगहों और तीर्थ स्थलों की सैर कर सकते हैं।

new year will start with the blessings of god visit these famous temples,holiday,travel,tourism

वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू

वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू में स्थित हैं। वैष्णो देवी माता का यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित हैं। जो भारत भर में हिंदू समाज के प्रमुख मंदिर में से एक हैं। माँ शक्ति को समर्पित होने के कारण इस मंदिर की ख्याति पूरे विश्व में फैली हुई हैं। इसलिए यहाँ हर वर्ष 8 से 10 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर परिवार के साथ आनंद लेने का एक बड़ा तीर्थ स्थल भी हैं। यहाँ दर्शन करने वाले श्रद्धालु की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। मंदिर पर पहुँचने के बाद जो नजारा देखने को मिलता हैं वह काफी सुखद आनंद की अनुभूति प्रदान करता है। आप इस मंदिर पर पहुँचकर वर्ष 2023 के पहले दिन सूर्य की पहली किरण के साथ माता के दर्शन नए वर्ष का स्वागत जरूर करें।

new year will start with the blessings of god visit these famous temples,holiday,travel,tourism

सालासर बालाजी हनुमान मंदिर, राजस्थान

हजारों लोगों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास का धार्मिक स्थल सालासर बालाजी मंदिर राजस्थान के चूरू जिले के सालासर गांव में है । यहां हनुमान जी की दाड़ी और मूंछ वाली प्रतिमा है। बालाजी मंदिर में आने वाले भक्तों की हर परेशानी दूर हो जाती है। संकटमोचन हनुमान अपने सच्चे भक्तों सारे संकट हर लेते हैं।

new year will start with the blessings of god visit these famous temples,holiday,travel,tourism

श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या

नए साल पर कम पैसों और कम समय में मंदिर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की यात्रा करें। यहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर बना है। प्रभु राम का इसी जगह पर जन्म हुआ था। सरयू नदी में स्नान के बाद राम जन्म भूमि मंदिर के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी के दर्शन करें। यहां भी कई छोटे बड़े मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

new year will start with the blessings of god visit these famous temples,holiday,travel,tourism

सोमनाथ मंदिर, गुजरात

सोमनाथ मंदिर गुजरात में स्थित हैं। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से पहला ज्योतिर्लिंग यहाँ होने से यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ पर भगवान शिव हर तरह का अभिशाप दूर करते हैं। चंद्रदेव ने इस मंदिर का निर्माण भगवान शिव के अभिशाप से मुक्त होने के बाद किया था। नववर्ष 2023 की प्रथम सुबह आप सोमनाथ में भगवान शिव के पवित्र पहले ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से करें। यहाँ देश भर से लाखों भक्त दर्शन करने पहुँचते हैं। चमत्कारी मंदिर होने से यहाँ आस्था का सैलाब उमड़ता हैं। इसलिए आप नववर्ष का आगाज अपने परिवार के साथ जरूर यही से करें।

new year will start with the blessings of god visit these famous temples,holiday,travel,tourism

प्रेम मंदिर, वृंदावन

वृंदावन में भला इससे अच्छी जगह क्या हो सकती है। यह भव्य मंदिर राधा कृष्ण और सीताराम को समर्पित है। पूरे ब्रज में यह सबसे सुंदर मंदिर है यहां पर कृष्ण के जीवन के कई दृश्यों को चित्रित किया गया है। खासतौर से अगर आप रात के समय मंदिर जाएं, तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, कि वास्तव में कोई मंदिर इतना सुंदर कैसे हो सकता है। सच पूछिए तो रात के समय ये मंदिर किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। अगर वृंदावन आ रहे हैं, तो प्रेम मंदिर के दर्शन किए बिना न लौटें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग