न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के इन देशों में अनोखे अंदाज से किया जाता हैं नए साल का स्वागत

आज इस कड़ी में हम आपको विभिन्न देश और उनसे जुड़ी नए साल की परम्परों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 24 Dec 2022 1:40:46

दुनिया के इन देशों में अनोखे अंदाज से किया जाता हैं नए साल का स्वागत

दिसंबर का महीना जारी हैं और साल 2022 को समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई पुराने साल को विदा करने और नए साल का स्वागत करने के दौरान अपने अंदाज में सेलिब्रेट करना पसंद करता हैं। नए साल का आगमन दुनियाभर में बहुत धूमधाम से किया जाता हैं। इस रात को आपको सभी तरफ रौशनी देखने को मिलेगी, आसमान में फटाखे फूटते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के विभिन्न देशों में नए साल का स्वागत अलग और अनोखी परंपराओं के साथ किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको विभिन्न देश और उनसे जुड़ी नए साल की परम्परों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

स्पेन

स्पेन में न्यू ईयर की आधी रात को 12 अंगूर खाने की परंपरा है। यहां हर अंगूर का मतलब आने वाले साल के कुछ महीने गुड लक से जुड़ा हुआ है। बता दें, मैड्रिड, बार्सेलोना कुछ बड़े शहरों में लोग मेन स्क्वायर पर इकट्ठा होते और साथ में सब अंगूर खाते हैं।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

चिली

यहाँ पर लोग नये साल की पूर्व रात्रि में एक चम्मच दाल खाते हैं और जूते के तल पर पैसा रखते है (मान्यता यह है कि नये साल में हर कदम पर पैसा मिलेगा)। इन कामों को ये लोग अगले 12 महीनों तक समृद्धि का वाहक मानते हैं। कुछ साहसी लोग नये साल की रात्रि को अपने मृतक प्रियजनों के कब्रिस्तान में बिताते हैं।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

फिलीपींस

यहाँ के लोग नये साल की संध्या पर गोल-गोल बिंदियां वाले कपडे पहनना पसंद करते है और अपनी जेबों में सिक्के रखते हैं। दरअसल यहाँ पर यह ,मान्यता है कि गोल-गोल चीजें सम्पन्नता की प्रतीक होती हैं इसलिए लोग गोल आकार वाली चीजें जैसे संतरा, अनन्नास, अमरुद इत्यादि को नये साल की रात में खाते भी हैं।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

ग्रीस

ग्रीस में, नए साल में carols गाना बहुत आम बात है। बच्चे इसे गाकर अपने परिवार और पड़ोसियों से धन प्राप्त करते हैं। जब नये साल के लिए उलटी गिनती शुरू होती है तो परिवार के लोग लाइट बंद कर देते हैं ताकि ताजा आँखों के साथ नया साल शुरू कर सकें। इसी के साथ ग्रीस में प्याज का गुच्छा दरवाजे के बाहर लटकता हुआ देखना आम सी बात है, ऐसा माना जाता है कि ये पूरे साल सौभाग्य लेकर आता है। प्याज की जड़ें बढ़ने से जीवन में वृद्धि आती है।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

कोलंबिया

नए साल के मौके पर कोलंबिया में भी काफी यूनीक ट्रेडिशन मनाया जाता है। इस परंपरा को अगुएरो कहते हैं। इसके तहत फैमिली को हर सदस्य के बेड के नीच तीन आलू रखने होते हैं। एफ्ला आलू छीला हुआ, दूसरा बिन छीला और तीसरा आधा छीला हुआ। रात को हर व्यक्ति आंख बंद करके आलू निकालता है, जिसके हाथ में जैसा आलू आता है। उससे ये पता चलता है कि व्यक्ति का आने वाला जीवन किस्मत लेकर आएगा या आर्थिक संघर्ष या फिर दोनों का मिश्रण।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

जर्मनी

यहाँ पर लोग नये साल की आधी रात में अपने नये साल के भविष्य को जानने के लिए चम्मच में लेड के कुछ टुकड़े पिघलाते हैं और उन्हें ठंडे पानी में फेंक देते है और फिर उन टुकड़ों के आकार की व्याख्या कर अपने नये साल का आंकलन करते हैं।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

रोमानिया

क्रिसमस पर बच्चों या बड़ों के सैंटा की पोशाक पहनने के बारे में आपने सुना होगा लेकिन रोमानिया में नववर्ष का स्वागत करने के लिए लोग भालू जैसी पोशाक पहनकर डांस करते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि नये साल में बुरी आत्माओं से छुटकारा मिले। अस्ल में, पुरानी रोमनियाई कहानियों में भालू काफी स्पेशल रहे हैं और लोगों की रक्षा व इलाज करने तक के लिए मददगार माने जाते हैं।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

ब्राजील

ब्राजील का भी नया साल का सेलिब्रेशन बड़ा अनोखा है। यहां लोगों का मानना है कि न्यू ईयर पर स्पेशल अंडरवियर पहनने से आने वाले समय में किस्मत अच्छी रहती है। इस दौरान लाल रंग पहना जाता है, माना जाता है कि रेड कलर का अंडरवियर प्रेम को बयान करता है। अगर येलो कलर का अंडरवियर पहना जाता है, तो ये पैसे लेकर आता है।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

अमेरिका

अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर नये साल का सबसे अहम जश्न होता है और सबकी निगाहें झंडे के लंबे खंभे से नीचे उतरती एक रंगीन चमकती गेंद पर होती है। अस्ल में यह नये साल के लिए काउंटडाउन का प्रतीक है। इसके बाद कई अमेरिकी शहरों में देखा जाता है कि लोग नववर्ष की पूर्व संध्या पर पारंपरिक तौर पर कुछ चीज़ें ऊंचाई से फेंकते हैं। मिसाल के तौर पर इंडियाना में लोग ऊंचाई से तरबूज़ फेंकते हैं।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

रूस

नये साल की आखिरी संध्या पर लोग अपनी 'इच्छा' को एक कागज के पन्ने पर लिखते है फिर ‘जलाते’ हैं और फिर जली हुई राख को शैम्पेन के साथ गिलास में डालकर पी जाते है। इससे पीछे यह मान्यता है कि आपकी यह 'इच्छा' पूरे साल आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

जापान

नये साल के स्वागत से जुड़ी परंपराओं को लेकर अगर एशियाई देशों की बात की जाए तो जापान और दक्षिण कोरिया में घंटी बजाने सबसे कॉमन बात है। जगह जगह पूर्व संध्या पर लोग घंटी बजाते हुए दिखते हैं। जापान में तो मान्यता के हिसाब से 108 बार घंटी बजाना शुभ माना जाता है इसलिए वहां शोर काफी होता है।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

इक्वेडोर

यहाँ पर लोग आधी रात में नेताओं के पुतले जलाने के साथ-साथ उन लोगों के पुतले भी जलाते हैं जिन्हें वे पसंद नही करते हैं। इस प्रथा के पीछे का तर्क यह है कि लोग पिछले साल की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसी तरह के कार्यक्रम पनामा, पराग्वे, और कोलम्बिया में भी आयोजित किये जाते हैं। जो लोग राजनीतिज्ञों का पुतला नही जलाते हैं वे लोग अपने घरों के चारों ओर मुद्रा, धन को छिपाते है जिससे कि उन्हें नये साल में समृद्धि मिल सके।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में मान्यता है कि नये साल के स्वागत में घर का गैर ज़रूरी सामान बाहर कर दिया जाता है। लेकिन इसे कबाड़ी को बेचना या फिर रीसेल करने जैसा सिस्टम नहीं है बल्कि अपनी खिड़कियों से लोग खास तौर से पुराना फर्नीचर बाहर फेंकते हैं। इसके पीछे मान्यता यही है कि नये साल में नया सौभाग्य उन्हें हासिल हो।

new year is welcomed in a unique way in these countries of the world,holiday,travel,tourism

डेनमार्क

डेनमार्क में पडोसी दोस्त और फैमिली के दरवाजे पर पुरानी प्लेट और ग्लास फेंक कर नए साल की बधाइयां दी जाती हैं। सुनने में ही कितना दिलचस्प लग रहा है! आप भी यही सोच रहे होंगे आखिर हमारे यहां ये सब क्यों नहीं होता? खैर, यहां ये भी माना जाता है कि दरवाजे पर जीतें टूटे हुए बर्तन जमा होंगे, आपके लिए ये साल उतना ही बेहतर होगा। लोग आधी रात में कुर्सियों पर खड़े होकर साथ में उस पर से कूदते भी हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से उनके जीवन में गुड लक आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका